NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / यूरोप: चेक गणराज्य के व्यक्ति ने लगभग 10 घंटे प्लैंक करके बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड 
    अगली खबर
    यूरोप: चेक गणराज्य के व्यक्ति ने लगभग 10 घंटे प्लैंक करके बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड 
    चेक गणराज्य के जोस्का ने लगभग 10 घंटे तक प्लैंक कर बनाया रिकॉर्ड

    यूरोप: चेक गणराज्य के व्यक्ति ने लगभग 10 घंटे प्लैंक करके बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड 

    लेखन गौसिया
    May 24, 2023
    11:15 am

    क्या है खबर?

    प्लैंक को सबसे मुश्किल एक्सरसाइज में से एक माना जाता है। आमतौर पर लोग 3 से 4 मिनट के बाद इसे नहीं कर पाते हैं, लेकिन यूरोप के निवासी एक व्यक्ति ने लगभग 10 घंटे तक बिना रुके प्लैंक एक्सरसाइज कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

    चेक गणराज्य के इस एथलीट ने 9 घंटे, 38 मिनट और 47 सेकंड तक एब्डोमिनल प्लैंक पोजीशन में रहकर सबसे लंबे समय तक प्लैंक करने का नया रिकॉर्ड बनाया है।

    रिकॉर्ड

    अवतार समारोह में बनाया विश्व रिकॉर्ड

    गिनीज विश्व रिकॉर्ड्स के मुताबिक, जोसेफ सालेक उर्फ जोस्का एक चिकित्सक, शिक्षक और पर्सनैलिटी डवलपमेंट कोच हैं। उन्होंने 20 मई को पिलसेन के पार्क होटल में अवतार समारोह में प्लैंक करने की चुनौती स्वीकारी।

    जोस्का दर्द के बावजूद 9 घंटे, 38 मिनट और 47 सेकंड तक प्लैंक करके पुराना रिकॉर्ड तोड़कर गिनीज बुक में शामिल हो गए।

    इससे पहले यह रिकॉर्ड 9 घंटे, 30 मिनट और 1 सेकंड के समय के साथ ऑस्ट्रेलिया के डेनियल स्कैली ने बनाया था।

    बयान

    जोस्का ने दिया यह संदेश

    गिनीज रिकॉर्ड्स के अधिकारियों से बातचीत के दौरान जोस्का ने कहा, "5 साल पहले मेरा वजन 15 किलोग्राम अधिक था। मैं शराब और सिगरेट का शौकीन भी हुआ करता था, लेकिन मेरे जीवन में एक ऐसा वक्त आया, जिसके कारण मैं पूरी बदल गया।"

    उन्होंने आगे कहा, "आपकी उम्र कुछ भी हो, आप केवल खुश और स्वस्थ रहकर अपने जीवन में बदलाव कर सकते हैं। ये एक ऐसा संदेश है, जो मैं पूरी दुनिया को देना चाहता हूं।"

    बयान

    7 घंटे बाद तनाव में आ गए थे जोस्का

    जोस्का के रिकॉर्ड की निगरानी के लिए गिनीज विश्व रिकॉर्ड्स के अधिकारी जैक ब्रॉकबैंक भी मौके पर मौजूद थे।

    उन्होंने कहा, "जोस्का ने पहले कुछ घंटे तो आसानी से गुजार लिए, लेकिन 7 घंटे के बाद उनके चेहरे पर तनाव साफ दिखने लगा था। हालांकि, इसके बावजूद वह रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहें। यह खिताब शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सहनशक्ति की उपलब्धि है।"

    प्लैंक एक्सरसाइज

    क्या है प्लैंक एक्सरसाइज? 

    प्लैंक एक खास तरह की एक्सरसाइज है।

    प्लैंक एक्सरसाइज करने के लिए उलटे होकर अपनी टांगे पीछे की तरफ सीधी रखनी होती हैं और बाजुओं के सहारे अपने शरीर का वजन संभालना होता है।

    यह ऐसी एक्सरसाइज है, जिसका प्रभाव पूरे शरीर पर देखने को मिलता है।

    यह एक्सरसाइज करके व्यक्ति जल्द ही शरीर की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा पा सकता है, लेकिन इस एक्सरसाइज को करना बेहद ही मुश्किल है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूरोप
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स
    INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, विशेष सत्र की मांग की नरेंद्र मोदी
    ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 7 प्रतिशत की गिरावट हुई दर्ज, क्या है इसकी वजह? ओला इलेक्ट्रिक
    टाटा कारों पर मिल रही 1.4 लाख रुपये तक की छूट, जानिए मॉडलवार ऑफर  टाटा मोटर्स

    यूरोप

    अफगानिस्तान: तालिबान ने विदेशी मुद्रा के इस्तेमाल पर रोक लगाई, देशहित में बताया फैसला पाकिस्तान समाचार
    यूरोप में फरवरी तक कोरोना से हो सकती है 5 लाख और मौतें- WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन
    यूरोप में कोरोना महामारी का प्रकोप, WHO ने जताई 7 लाख और मौतें होने की आशंका विश्व स्वास्थ्य संगठन
    ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित व्यक्ति में दिखते हैं केवल हल्के लक्षण- दक्षिण अफ्रीकी चिकित्सा निकाय भारत की खबरें

    गिनीज बुक

    अमेरिकी शख्स ने 33.15 सेकंड में खाई सबसे तीखी 10 कैरोलिना रीपर मिर्च, बनाया नया रिकॉर्ड अमेरिका
    ब्रिटेन: 20 वर्षीय युवक ने 24 घंटे में हल किए 6,931 रुबिक क्यूब, बनाया गिनीज रिकॉर्ड लंदन
    दुनिया की सबसे उम्रदराज बिल्ली है फ्लॉसी, दिसंबर में मनाया जाएगा 27वां जन्मदिन ब्रिटेन
    जयंती विशेष: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में है डिस्को किंग बप्पी लहरी का नाम बप्पी लहरी

    अजब-गजब खबरें

    स्पेन: महिला ने पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर में पकाकर खाया अपने ही घुटने का हिस्सा स्पेन
    यह ऑस्ट्रेलियाई पुरुष घर में रोशनी के लिए करता है एक बल्ब का इस्तेमाल, जानिए कारण ऑस्ट्रेलिया
    हैदराबाद: 103 साल पुराने कोतवाल भवन को मिलेगा हेरिटेज का तमगा, जानिए कारण हैदराबाद
    इंग्लैंड: 3 लोगों के DNA से तैयार बच्चे का हुआ जन्म, देश का पहला मामला यूनाइटेड किंगडम (UK)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025