NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: शौचालय की मरम्मत कर रहे जोड़े को मिले दशकों पुराने प्रेम-पत्र
    अगली खबर
    अमेरिका: शौचालय की मरम्मत कर रहे जोड़े को मिले दशकों पुराने प्रेम-पत्र
    जोड़े को बाथरूम की मरम्मत के दौरान मिले दशकों पुराने प्रेम पत्र

    अमेरिका: शौचालय की मरम्मत कर रहे जोड़े को मिले दशकों पुराने प्रेम-पत्र

    लेखन सयाली
    Feb 13, 2024
    02:21 pm

    क्या है खबर?

    घर की सजावट या मरम्मत करते समय अकसर पुरानी चीजें मिल जाती हैं। ऐसा ही कुछ अमेरिका के एक जोड़े के साथ हुआ, जिन्हें शौचालय की मरम्मत करते समय कुछ पुरानी चीजें मिलीं, जिन्हें देखकर वे हैरान रह गए।

    मरम्मत के दौरान मिनियापोलिस के रहने वाले इस दंपत्ति को 2 प्रेम-पत्र समेत कई दशकों पुरानी चीजें मिली हैं। अब वे इन पत्रों को लिखने वाले लेखक का पता लगाने में जुटे हैं।

    आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    खोज

    दीवार के पीछे मिला दशकों पुराना सामान 

    मैट और कैरी टेस्मर को अपने शौचालय की मरम्मत करते वक्त कई अन्य चीजें भी मिलीं।

    जोड़े ने बताया कि उन्हें शौचालय के पीछे की दीवार के अंदर कई चीजें मिली हैं। इनमें दवाएं रखने के डिब्बे, ग्लिसरीन, गुलाब जल और रेजर ब्लेड शामिल थे। इसके अलावा उन्हें लंबे समय से बंद कंपनियों के कुछ मिनियापोलिस निर्मित प्रसाधन भी मिले।

    इन सबसे अलग और खास उन्हें दशकों पुराने 2 प्रेम-पत्र मिले हैं।

    पत्र 

    इस नाम से लिखे गए थे प्रेम-पत्र 

    दोनों प्रेम-पत्र 2 अलग-अलग लड़कियों को लिखे गए थे।

    पत्रों पर 'जॉन बी' नाम के हस्ताक्षर किए हैं, जिन्हें 'लॉली' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने ये पत्र हेजल और पॉलिन नामक 2 लड़कियों को लिखे थे।

    इनमें जॉन को अपने प्यार का इजहार करते हुए पाया गया है और वो दोनों लड़कियों को नृत्य में भाग लेने का प्रस्ताव दे रहे हैं।

    दंपत्ति को लग रहा है कि उस समय पत्र लिखने वाला 16-17 साल का था।

    तलाश

    पत्र लिखने वाले को खोज रहा है दंपत्ति

    दंपत्ति ने कहा कि वो पत्र लिखने वाले को खोज रहे हैं और यह भी जानना चाहते हैं कि ये पत्र भेजे क्यों नहीं गए थे।

    दंपत्ति को लगता है कि ये पत्र इस घर के मूल मालिक के बेटे ने लिखे हैं, जिसका नाम जॉन है। घर के मूल मालिक 1920-50 के दशक तक इस घर में रहे थे।

    जोड़े का अनुमान है कि जॉन पावलो इन पत्रों के लेखक हो सकते हैं।

    दूसरा संदिग्ध

    जॉन बुक हैं दूसरे संदिग्ध 

    दूसरे संदिग्ध जॉन बुक है, जिनका जन्म 1930 के दशक में हुआ था। जब वे 1960 के दशक में इस घर में आए तो किशोरावस्था में थे।

    दंपत्ति ने यह भी बताया कि उन्हें जॉन बुक के कुछ पुराने होमवर्क भी मिले हैं, जिससे पता चलता है कि उन्होंने अपनी किशोरावस्था के कुछ स्मृति चिन्ह रखे हुए थे।

    कैरी टेस्मर ने कहा, "मैं जानना चाहूंगी कि ये पत्र बाथरूम की दीवार के पीछे ही क्यों रह गए।"

    दूसरे विश्व युद्ध के पत्र 

    पहले भी मिले थे दूसरे विश्व-युद्ध के पत्र 

    इससे पहले न्यूयॉर्क के एक जोड़े ने एक दीवार के पीछे इसी तरह की खोज की थी।

    51 वर्षीय डॉटी किर्नी ने कहा कि वे और उनके पति 1990 के दशक में खरीदे गए अपने घर की पुरानी दीवारों को तोड़ रहे थे, तब उन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिक क्लाउड स्मिथ द्वारा अपनी पत्नी मैरी स्मिथ को लिखे गए पत्रों का भंडार मिला था।

    किर्नी ने सोशल मीडिया की मदद से स्माइथ्स की बेटी को ढूंढ निकाला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    बिल गेट्स अपनी 17,000 अरब रुपये की संपत्ति का बड़ा हिस्सा अफ्रीका को क्यों दान देंगे? बिल गेट्स
    दिल्ली में लगे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के 'वांटेड' पोस्टर, इस दूतावास का कर्मचारी निकला दोषी बेंजामिन नेतन्याहू
    कौन थीं पाकिस्तानी टिक-टॉक स्टार सना यूसुफ, जिन्हें घर में घुसकर मारी गई गोली?  पाकिस्तान समाचार
    स्मार्टफोन को कार के ब्लूटूथ से कैसे करें पेयर? जानिए आसान तरीका  कार

    अजब-गजब खबरें

    पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन की गेम स्कोर शीट होगी नीलाम, लाखों में बिकने की उम्मीद अमेरिका
    आकाश में आग की लपटों से घिरी उड़न तश्तरी देखकर हैरान हुए लोग, वीडियो वायरल  अमेरिका
    पौधे भी करते हैं आपस में बात, वैज्ञानिकों ने कैमरे में रिकॉर्ड की बातचीत  जापान
    पोलैंड: महिला ने 3 घंटे तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहकर बनाया विश्व रिकॉर्ड पोलैंड

    अमेरिका

    रूस से हथियार खरीद कम कर रहा भारत, विशेषज्ञ बोले- चीन उठा सकता है फायदा रूस समाचार
    जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत से भड़के राष्ट्रपति बाइडन, कहा- हमलों का जवाब दिया जाएगा  जो बाइडन
    अमेरिका: जॉर्जिया में बेघर व्यक्ति ने भारतीय छात्र की हथौड़ा मारकर हत्या की हत्या
    चीन ने 6 महीनों में 40 AI मॉडल्स को दी मंजूरी, अमेरिका को पछाड़ने की कोशिश चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025