NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: सिर में गोली के साथ 94 साल जीवित रहा ये व्यक्ति, बनाया विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    अमेरिका: सिर में गोली के साथ 94 साल जीवित रहा ये व्यक्ति, बनाया विश्व रिकॉर्ड
    सिर में लगी गोली के साथ 94 साल जीवित रहा व्यक्ति (तस्वीर: GWR)

    अमेरिका: सिर में गोली के साथ 94 साल जीवित रहा ये व्यक्ति, बनाया विश्व रिकॉर्ड

    लेखन सयाली
    Jan 26, 2024
    07:17 pm

    क्या है खबर?

    अधिकांश लोगों के लिए 22 कैलिबर राइफल से चेहरे पर गोली लगना मतलब मौत है, लेकिन अमेरिका के टेक्सास निवासी विलियम लॉलिस पेस के लिए नहीं।

    वह 1917 में 8 साल की कच्ची उम्र में थे, जब उसके बड़े भाई मार्विन ने अपने पारिवारिक खेत में 'स्टिक अप' के खेल के दौरान गलती से उन्हें गोली मार दी थी।

    दोनों भाइयों को ज्ञात नहीं था कि राइफल भरी हुई है।

    चोट

    दुर्घटना में विकृत हो गया था विलियम का चेहरा

    दुर्घटना में विलियम का चेहरा विकृत हो गया था। इसके अलावा उनके दाहिने कान की सुनने की क्षमता पूरी तरह खत्म हो गई थी। उनकी दाहिनी आंख की रोशनी भी लगभग चली गई थी।

    इन खौफनाक चोटों के बावजूद विलियम 94 वर्ष 175 दिनों तक जीवित रहे।

    उन्होंने सिर में गोली के साथ सबसे लंबे समय तक जीवित रहने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

    इसके बाद 23 अप्रैल, 2012 को 103 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

    रिकॉर्ड 

    2006 में गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

    विलियम ने साल 2006 में गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया था । वह सिर में गोली के साथ सबसे लंबे वक्त तक जीवित रहने वाले व्यक्ति थे।

    उनके एक्स-रे से पुष्टि हुई कि गोली उनके सिर के पिछले हिस्से में फंसी हुई थी। विलियम के बेटे थेरॉन के अनुसार, गोली कभी नहीं निकाली गई क्योंकि डॉक्टरों को डर था कि वह सर्जरी में बच नहीं पाएंगे।

    जीवन

    विलियम ने दुर्बलताओं को नहीं बनने दिया जीवन की रुकावट 

    विलियम ने अपनी दुर्बलताओं को अपना जीवन बाधित नहीं करने दिया। उन्हें बचपन में बेसबॉल खेलना अच्छा लगता था।

    वह कुछ वर्षों के लिए कॉलेज भी गए, लेकिन डॉक्टर ने उनकी सही आंख को बचाने के लिए उन्हें कॉलेज छोड़ने की सलाह दी।

    विलियम अपने पिता की तरह किसान बने और वर्षों बाद उन्होंने कब्रिस्तान की देखभाल करने का कार्य किया।

    उन्होंने पत्नी ओनेटिया के साथ 71 वर्षों तक वैवाहिक जीवन का सुख उठाया। उनके दो बेटे और पोते-पोतियां हैं।

    आधुनिकता 

    आधुनिकता से बेहद प्रभावित थे विलियम

    2010 में विलियम से पूछा गया कि उनके 100 से अधिक वर्षों के जीवन में उन्हें किस चीज ने सबसे अधिक आश्चर्यचकित किया, इसके जवाब में उन्होंने कहा था, 'जीवन में सुधार। जब मैं पैदा हुआ तो न तो ट्रैक्टर थे और न ही दूध निकालने की मशीनें।'

    वह आधुनिकता से काफी प्रभावित थे। विलियम ने अपनी दुर्बलता को अपनी कमजोरी न बना कर सभी को एक प्रेरणा दी और एक खुशहाल जिंदगी बिताई।

    अन्य रिकॉर्ड

    पहले इन व्यक्तियों के नाम था ये रिकॉर्ड

    विलियम से पूर्व ये रिकॉर्ड बुल्गारिया के कोल्यो तनेव कोलेव के नाम दर्ज था, जिन्होंने जुलाई, 1942 में गलती से अपने दाहिने कान के पीछे पिस्तौल से खुद को गोली मार ली थी।

    इसके अलावा जापान के सटोरू फुशिकी ने 2001 में ये रिकॉर्ड हासिल किया था। 1943 में जब सटोरू 13 वर्ष के थे, तब गलती से उनकी बाई आंख पर एयर गन की गोली लग गई थी। चोट से उनकी बाई आंख हमेशा के लिए अंधी हो गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    अमेरिका

    यमन पर अमेरिका और ब्रिटेन के हमले कैसे बढ़ा सकते हैं हूती विद्रोहियों का मनोबल?  हूती विद्रोही
    अमेरिका का हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर फिर हमला, यमन की राजधानी सना पर दागी मिसाइल  यमन
    लाल सागर में बढ़े हमलों का भारत पर दिखने लगा असर, निर्यातकों के लिए बढ़ी लागत हूती विद्रोही
    #NewsBytesExplainer: ताइवान में लाई जीते; क्या चीन से बिगड़ेंगे संबंध और क्या होगा दुनिया पर असर? चीन समाचार

    गिनीज बुक

    अमेरिका: महिला ने आग लगे 8 हूप्स को घुमाते हुए किया हुला हूपिंग, बनाया विश्व रिकॉर्ड अमेरिका
    इंग्लैंड: प्रतियोगिता के लिए माली ने उगाया विशाल प्याज, 9 किलो है वजन इंग्लैंड
    ये है दुनिया का सबसे बड़ा डोनट, वजन जानकर रह जाएंगे दंग; देखिए वायरल वीडियो अमेरिका
    कनाडा के कुत्ते ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड, 1 मिनट में उतारे सबसे ज्यादा मोजे कनाडा

    अजब-गजब खबरें

    स्टांप का इस्तेमाल कर भेजे गए पहले लिफाफे की नीलामी, करोड़ों रुपये में बिकने की उम्मीद न्यूयॉर्क
    पतियों की इस आदत से नाराज रहती हैं पत्नियां, सर्वे में आया सामने जापान
    हरियाणा: एम्बुलेंस को सड़क पर गड्ढे से लगा झटका, मृत घोषित व्यक्ति हो गया जिंदा हरियाणा
    ऑस्ट्रेलिया: मृत चूहे को अपने पास रखने के लिए महिला ने बनवाई अनोखी स्टैच्यू, जानिए मामला ऑस्ट्रेलिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025