NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / व्यक्ति ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा ताश के पत्तों का घर, कायम किया विश्व रिकॉर्ड 
    अगली खबर
    व्यक्ति ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा ताश के पत्तों का घर, कायम किया विश्व रिकॉर्ड 
    इस व्यक्ति ने 8 घंटे में बनाया दुनिया का सबसे लंबा ताश के पत्तों का घर (तस्वीर: GBWR)

    व्यक्ति ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा ताश के पत्तों का घर, कायम किया विश्व रिकॉर्ड 

    लेखन सयाली
    Aug 24, 2024
    10:59 am

    क्या है खबर?

    बचपन में सभी ने ताश के पत्तों से घर बनाने का प्रयास किया होगा, लेकिन वह हर बार गिर जाता था।

    हालांकि, अमेरिका के रहने वाले एक वास्तुकार ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दुनिया का सबसे लंबा ताश के पत्तों का घर बना डाला।

    उनकी इस कलाकृति के जरिए उन्होंने नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस व्यक्ति का नाम ब्रायन बर्ग है और वह कई सालों से अपने ही कायम किए हुए रिकॉर्ड तोड़ते रहते हैं।

    घर बनाना

    8 घंटों में तैयार कर दिया इतना लंबा ताश का घर 

    ब्रायन को एक पेशेवर कार्ड स्टेकर कहा जाता है, क्योंकि वह पहले भी ताश से कई कलाकृतियां बना चुके हैं। इस बार उन्होंने 8 घंटे में सबसे लंबा ताश के पत्तों का घर बनाया, जो 54 मंजिल ऊंचा था।

    ब्रायन को इसे पूरा करने के लिए सीढ़ी पर चढ़ना पड़ा था। उन्होंने इसे बनाने के लिए किसी भी तरह के गोंद या तारों का इस्तेमाल नहीं किया था।

    उनकी ईमारत केवल ताश के पत्तों से ही तैयार की गई थी।

    फोन

    ताश के पत्तों के घर के शीर्ष पर रखा था मोबाइल फोन

    ब्रायन ने पूरा घर बना लेने के बाद उसके शीर्ष पर HONOR मैजिक V3 फोल्डेबल फोन भी रखा था। फोन के भार के बावजूद भी उनकी कलाकृति टस से मस नहीं हुई।

    उन्होंने इस मोबाइल कंपनी के साथ मिलकर यह रिकॉर्ड प्रयास किया था, जिस कारण उन्होंने मोबाइल को ताश के घर पर रखा था।

    ब्रायन ने गिनीज बुक के निर्णायक थॉमस ब्रैडफोर्ड की निगरानी में यह कलाकृति तैयार की थी।

    चुनौतियां

    रिकॉर्ड प्रयास के दौरान ब्रायन के सामने आईं ये चुनौतियां

    ब्रायन को रिकॉर्ड प्रयास के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। वह जिस कमरे में कलाकृति बना रहे थे, उसका नमी से भरपूर होना जरूरी था।

    उन्हें यह भी सुनिश्चित करना था कि उस कमरे में हवा का प्रवेश या निकास न हो। ब्रायन ने कमरे के अंदर 7 हियूमिडिफाइयर लगाए थे, ताकि ताश अपनी जगह से हिलें न।

    वह 8 घंटे लगातार काम करते रहे थे और केवल पानी पीने या स्नैक्स खाने के लिए रुके थे।

    अन्य रिकॉर्ड

    1992 से ब्रायन के नाम दर्ज है यह रिकॉर्ड

    रिकॉर्ड प्रयास के दौरान ब्रायन ने गति बनाए रखी और हर घंटे 5-6 मंजिलें तैयार कीं। 1992 से ही दुनिया के सबसे लंबे ताश के पत्तों के घर का विश्व रिकॉर्ड ब्रायन के नाम दर्ज है।

    वह अपना ही रिकॉर्ड कई बार तोड़कर नया रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं।

    उन्होंने 2004 में दुनिया का सबसे बड़ा ताश का घर बनाया था और 2016 में 12 घंटे के अंदर दुनिया का सबसे लंबा ताश का घर बनाकर रिकॉर्ड कायम किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें
    गिनीज बुक

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    अमेरिका

    गूगल ने एलन मस्क के आरोपों को बताया गलत, चुनाव में हस्तक्षेप का था आरोप गूगल
    अमेरिका: स्टीव जॉब्स की पुरानी जैकेट हो रही नीलाम, लाखों रुपये लगी है कीमत स्टीव जॉब्स
    अमेरिका ने 9/11 हमले के साजिशकर्ता समेत 3 आरोपियों के साथ क्या समझौता किया?  आतंकवादी हमला
    कूड़ा बेचकर महिला ने की 66 लाख रुपये से अधिक की कमाई, बताया कमाने का तरीका टेक्सास

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: पहली बार रोबोट-समर्थित प्रक्रिया के जरिए हुआ दोनों किडनी का ट्रांसप्लांट अमेरिका
    न्यूजीलैंड: कुत्ते को ज्यादा खाना खिलाने के कारण हुई उसकी मौत, महिला मालकिन को हुई जेल  न्यूजीलैंड
    अमेरिका: महान गोल्फर गैरी प्लेयर द्वारा जीती गई ट्रॉफी लगभग 4 करोड़ रुपये में हुई नीलाम अमेरिका
    1972 के ओलंपिक ट्रायल में पहने गए नाइकी के दुर्लभ जूते होने वाले हैं नीलाम  अमेरिका

    गिनीज बुक

    चीन के हार्बिन पार्क ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, जीता सबसे बड़े अस्थायी 'बर्फीले पार्क' का खिताब चीन समाचार
    भारतीय व्यक्ति ने लगातार 55 घंटे तक पंचिंग बैग पर मुक्केबाजी की, विश्व रिकॉर्ड बनाया पुणे
    6 दिनों तक लिफ्ट में फंसी रहीं दादी, बाहर निकलीं तो बन चुका था विश्व रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    पोलैंड: महिला ने 3 घंटे तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहकर बनाया विश्व रिकॉर्ड पोलैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025