NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: 1 साल से दुकान के साइन बोर्ड के अंदर रह रही थी महिला
    अगली खबर
    अमेरिका: 1 साल से दुकान के साइन बोर्ड के अंदर रह रही थी महिला
    किराने की दुकान के साइन के अंदर रह रही थी महिला

    अमेरिका: 1 साल से दुकान के साइन बोर्ड के अंदर रह रही थी महिला

    लेखन सयाली
    May 12, 2024
    01:57 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका एक ऐसा देश है, जहां बेघर लोगों का आंकड़ा हर साल बढ़ता जा रहा है। पिछले साल तक अमेरिका में हर 500 लोगों में एक व्यक्ति बेघर था।

    इन्हीं लोगों में शामिल अमेरिका के मिशिगन की रहने वाली एक बेघर महिला ने घर की तलाश करते-करते एक बेहद विचित्र काम कर डाला। यह महिला एक किराने की दुकान के साइन बोर्ड के अंदर रह रही थी।

    आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    महिला के पास था कंप्यूटर समेत ये सामान

    मिशिगन की रहने वाली अज्ञात महिला को हाल ही में एक किराने की दुकान पर लगे साइन बोर्ड के अंदर रहते हुए पाया गया था।

    पुलिस के मुताबिक, यह महिला बेघर थी और रहने की जगह न होने के कारण साइन बोर्ड में निवास कर रही थी।

    यह 34 वर्षीय महिला न केवल एक साल से किराने की दुकान के साइन बोर्ड में रह रही थी, बल्कि उनके पास एक डेस्क, एक कॉफी मेकर, एक कंप्यूटर और प्रिंटर भी था।

    खोज

    ऐसे पकड़ी गई महिला 

    23 अप्रैल को मिशिगन के मिडलैंड स्थित दुकान के ठेकेदारों ने देखा कि छत पर कोई एक्स्टेंशन कॉर्ड का इस्तेमाल कर रहा था। इसके बाद उन्होंने खोजबीन शुरू की और महिला को ढूंढ़ निकाला।

    मिडलैंड के पुलिस अधिकारी ब्रेनन वॉरेन ने गुरुवार को इस विषय में कहा, "यह एक ऐसी घटना है, जो आपको अपना सिर खुजलाने पर मजबूर कर देगी। हैरानी की बात है कि कोई साइन बोर्ड में भी रह सकता है।"

    विवरण

    नहीं सुलझी महिला के साइन बोर्ड तक पहुंचने की गुत्थी 

    ब्रेनन ने साइन बोर्ड के अंदर का हाल बताते हुए कहा कि वहां कुछ फर्श बिछा हुआ था। साथ ही महिला के पास उसके कपड़े समेत कई ऐसी चीजें मौजूद थीं, जो आम तौर पर किसी घर में होती हैं।

    उन्होंने आगे कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि वह वहां तक ​​कैसे पहुंचती थीं। महिला ने इस विषय में कुछ नहीं बताया।"

    इसके साथ ही इस जगह पर कोई सीढ़ी भी नहीं थी।

    साइन बोर्ड

    महिला ने कर्मचारियों और पुलिस से मांगी माफी 

    ब्रेनन ने बताया कि बोर्ड 5 फुट चौड़ा और 8 फुट ऊंचा है, जहां छत से पहुंचा जा सकता है। इस साइन बोर्ड पर एक दरवाजा भी लगा हुआ है।

    पुलिस ने महिला को आश्रय घरों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद वह माफी मांगकर वहां से चली गई। इसके बाद वह कहां गई, इस विषय में किसी को जानकारी नहीं है।

    महिला ने पुलिस को बताया था कि वह पास में ही कहीं पर नौकरी करती है।

    जानकारी

    महिला के खिलाफ कोई केस नहीं

    बेघर महिला के खिलाफ कोई केस नहीं दर्ज किया गया है क्योंकि वह साइन बॉर्ड खाली करने के लिए सहमत हो गईं। पकड़े जाने पर दुकान के कर्मचारियों ने भी महिला के साथ बेहद दया और प्रेम से व्यवहार किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक
    अयोध्या में 5 जून को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, भक्तों से न आने की अपील राम मंदिर
    सोनू सूद ने लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद, किया नई फिल्म 'नंदी' का ऐलान  सोनू सूद
    भारत बना ChatGPT उपयोग में नंबर एक देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    अमेरिका

    चीन के दौरे पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, रूस समेत कई अहम मुद्दों पर होगी बात चीन समाचार
    अमेरिका: JFK हवाई अड्डे पर स्विस एयर का विमान 4 अन्य विमानों से टकराने से बचा न्यूयॉर्क शहर
    फिलिस्तीन के समर्थन में अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन, सैकड़ों हिरासत में फिलिस्तीन
    अमेरिका: टिक-टॉक पर प्रतिबंध वाले विधेयक पर राष्ट्रपति ने किए हस्ताक्षर टिक-टॉक

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: निगलने की दिक्कत लेकर अस्पताल पहुंचा 14 वर्षीय लड़का, वोकल कॉर्ड में फंसा था सिक्का  अमेरिका
    अब किराए पर मिलेगा इस अरबपति बिजनसमैन का आलीशान आइलैंड, जानिए एक दिन का किराया  रिचर्ड ब्रैनसन
    जापान: व्यक्ति ने 24 घंटे में किए लगभग 9,000 पुलअप्स, बनाया विश्व रिकॉर्ड जापान
    सिर से जुड़े दुनिया के सबसे उम्रदराज जुड़वांओं का 62 साल की उम्र में निधन अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025