NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: इस बिल्ली को मिली डॉक्टर की डिग्री, जानिए कैसे
    अगली खबर
    अमेरिका: इस बिल्ली को मिली डॉक्टर की डिग्री, जानिए कैसे
    बिल्ली को मिली डॉक्टर की डिग्री

    अमेरिका: इस बिल्ली को मिली डॉक्टर की डिग्री, जानिए कैसे

    लेखन अंजली
    Jun 13, 2024
    03:02 pm

    क्या है खबर?

    आमतौर पर बिल्लियां अलग-अलग जगहों पर घूमें तो आवारा कहलाती हैं, लेकिन अमेरिका में ऐसा नहीं है। यहां बिल्ली के विश्वविद्यालय के आसपास घूमने पर उसे आधिकारिक तौर पर डॉक्टर बना दिया जाता है।

    दरअसल, हाल ही में 6 वर्षीय मैक्स नामक एक बिल्ली को वर्मोंट स्टेट विश्वविद्यालय से एक खास उपाधि प्राप्त हुई है और अब वह लिटर-ऐचर की डॉक्टर है।

    उसने विश्वविद्यालय की 2024 कक्षा के आसपास घुमकर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।

    आइए पूरा मामला जानें।

    मामला

    मैक्स विश्वविद्यालय की साल 2024 की कक्षा में हुई शामिल

    विश्वविद्यालय के प्रवेश और नामांकन सेवाओं के डीन मौरिस ओइमेट ने CNN को बताया, "मैक्स यूनिर्विसिटी में आकर्षण का केंद्र बन चुकी है और यह यहां आने वाले बच्चों और प्रोफेसर के लिए बहुत खास बन चुकी है।"

    उन्होंने आगे बताया कि विश्वविद्यालय के सोशल मीडिया मैनेजर रॉब फ्रैंकलिन ने ही मैक्स को साल 2024 की कक्षा में शामिल करने का विचार रखा था और उनकी बात से हर कोई सहमत हुआ।

    बयान

    मैक्स को डॉक्टर बनने के बाद मिली कई जिम्मेदारियां- मौरिस

    मौरिस का यह भी कहना है कि मैक्स को डॉक्टर बनाने के पीछे एक हल्का-फुलका मजाक था, लेकिन इस बिल्ली ने वास्तविक भावनाओं को जगाया और एक कठिन समय के दौरान उनके परिसरों में बहुत से लोगों का समर्थन बना लिया।

    डॉक्टर की उपाधि मिलने के बाद बिल्ली की जिम्मेदारियों में स्क्रैचिंग पोस्ट और लोगों से कूड़े को सही जगह पर फेंकवाना शामिल है।

    बयान

    विश्वविद्यालय के बच्चों को मैक्स से बहुत लगाव है- मौरिस

    मौरिस ने बताया कि मैक्स के मालिक का नाम एशले डॉव है, जिनका घर विश्वविद्यालय से थोड़ी ही दूर पर है, इसलिए जब वह बिल्ली को बाहर जाने देते हैं तो बिल्ली कहीं और जाने की बजाय विश्वविद्यालय में ही आ जाती है।

    उन्होंने आगे बताया कि बिल्ली का पूरा दिन उनके विश्वविद्यालय के छात्रों के आसपास ही बितता है, जिससे उन्हें भी काफी खुशी मिलती है और इससे उनका तनाव कुछ हद तक कम हो जाता है।

    बयान

    मैक्स के पास है विश्वविद्यालय का ईमेल

    मौरिस ने बताया, "मैक्स की ड्यूटी में परिसर में आने वाले लोगों का स्वागत करना भी शामिल है और वह इसे सही तरह से पूरा भी करती है। यही नहीं, डॉ मैक्स के पास अपना स्वयं का एक विश्वविद्यालय का ईमेल भी है, जिसे एशले और उनकी बेटी हैंडल करती है।"

    उन्होंने आगे कहा, "मैक्स ने हम सभी को तनाव से दूर रखने में मदद की है, जिस कारण उसे डॉक्टर की उपाधि दी गई।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    आईपैड के लिए जल्द आ सकता है इंस्टाग्राम ऐप, मेटा कर रही तैयारी मेटा
    ग्लेन मैक्सवेल की ओर से वनडे क्रिकेट में बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    होंडा ने मई में बेचे 4.65 लाख दोपहिया वाहन, जानिए आंकड़े  होंडा
    शेयर बाजार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, गिरावट की क्या है वजह? शेयर बाजार समाचार

    अमेरिका

    पन्नू की हत्या की साजिश: चेक गणराज्य सुप्रीम कोर्ट ने निखिल गुप्ता का अमेरिकी प्रत्यर्पण रोका खालिस्तान
    टिक-टॉक ने अमेरिकी कानून के खिलाफ किया मुकदमा, बताया अधिकारों पर अतिक्रमण टिक-टॉक
    अमेरिकन पॉप स्टार के गिटार को किया जा रहा नीलाम, अनुमानित कीमत है 5 करोड़ रुपये अजब-गजब खबरें
    फिलिस्तीनी शहर राफा पर हमले को लेकर अमेरिका-इजरायल में तनातनी, अमेरिका ने हथियारों की आपूर्ति रोकी इजरायल

    अजब-गजब खबरें

    पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन के जूते होंगे नीलाम, लाखों रुपये से शुरू होगी बोली अमेरिका
    अमेरिका: 83 वर्षीय महिला बनी हावर्ड यूनिवर्सिटी की सबसे उम्रदराज ग्रेजुएट अमेरिका
    ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सड़क से लेकर क्लब तक नंगे पैर घूमते हैं लोग, जानें कारण   ऑस्ट्रेलिया
    जापान: दुनिया का सबसे उम्रदराज दंत चिकित्सक है यह व्यक्ति, उम्र है 99 साल जापान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025