Page Loader
ग्रेवी में कुश्ती लड़ने से लेकर बदसूरत कुत्ते तक, अलग-अलग देशों में होने वाली विचित्र प्रतियोगिताएं
अजीबोगरीब प्रतियोगिताओं की सूची

ग्रेवी में कुश्ती लड़ने से लेकर बदसूरत कुत्ते तक, अलग-अलग देशों में होने वाली विचित्र प्रतियोगिताएं

लेखन गौसिया
Dec 28, 2023
12:15 pm

क्या है खबर?

दुनियाभर में कई प्रतियोगिताएं होती हैं, लेकिन कुछ ऐसी अनोखी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है, जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। इन विचित्र प्रतियोगिताओं की सूची में भी कुछ मुकाबले ऐसे हैं, जो इंसानों के लिए नहीं, बल्कि कीड़ों और जानवरों के लिए आयोजित की जाती हैं। आइये आज हम आपको कुछ ऐसी ही 5 विचित्र प्रतियोगिताओं के बारे में बताते हैं।

#1

सबसे बदसूरत कुत्ते की प्रतियोगिता

अमेरिका में जानवरों से जुड़ी एक ऐसी प्रतियोगिता होती है, जिसमें सबसे बदसूरत कुत्ते को विजेता घोषित किया जाता है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले कुत्ते को लाखों रुपये तक पुरस्कार राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाता है। इसका उद्देश्य कुत्तों को गोद लेने को बढ़ावा देना और उन असाधारण कुत्तों को प्रदर्शित करना है, जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया है। इन दौरान उनकी खामियों का जश्न मनाया जाता है। फिलहाल सबसे बदसूरत कुत्ते का नाम 'स्कूटर' है

#2

पत्नी का भार उठाने की अनोखी प्रतियोगिता

पति-पत्नी से जुड़ी यह प्रतियोगिता बहुत ही अजीब है और इसका आयोजन फिनलैंड के सोनकाजेरवी में किया जाता है। इसमें पति को अपनी पत्नी को पीठ पर बैठाकर कुछ बाधाओं को जल्दी से जल्दी पार करना होता है। हालांकि, इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुछ नियम हैं, जिनका पालन किए बिना आप इसमें हिस्सा नहीं ले सकते हैं। इसमें पत्नी की आयु 14 वर्ष होनी चाहिए और उसका वजन कम से कम 49 किलोग्राम होना चाहिए।

#3

ग्रेवी में कुश्ती लड़ने की प्रतियोगिता

अभी तक आपने अखाड़े में होने वाली कुश्ती की प्रतियोगिताओं के बारे में सुना होगा, लेकिन इंग्लैंड में ग्रेवी में भी कुश्ती की जाती है। इस अनोखे प्रतियोगिता में लोग अतरंगी कपड़े पहनकर ग्रेवी से भरे पूल में 2 मिनट तक कुश्ती लड़ते हैं। हालांकि, प्रतियोगियों की कुश्ती करने की क्षमता पर भी उनका स्कोर तय नहीं किया जाता है। इसमें उन्हें फैंसी ड्रेस और मनोरंजन के लिए भी स्कोर किया जाता है।

#4

घोंघा कीड़ों के बीच दौड़ प्रतियोगिता

इंग्लैंड में घोंघा यानी स्नेल के बीच दौड़ की प्रतियोगिता होती है। इसमें भाग लेने वाले सभी घोंघे को एक टेबल के ऊपर 13 इंच की दूरी तय करनी होती है। इस दौरान सभी घोंघे के ऊपर स्टिकर लगे होते हैं, ताकि उनकी पहचान की जा सके। इसमें प्रतियोगी आयोजकों के भंडार से कोई भी घोंघा चुन सकते हैं या फिर अपना खुद का घोंघा भी ला सकते हैं। इस साल इसमें एवी नामक घोंघे ने जीत हासिल की थी।

#5

डैक्सहुंड नस्ल के कुत्तों के बीच दौड़ प्रतियोगिता 

अमेरिका में डैक्सहुंड नस्ल के कुत्तों के बीच दौड़ प्रतियोगिता होती है, जिसका नाम वीनरश्निट्जेल वीनर नेशनल्स है। यह प्रतियोगिता पालतू जानवरों और उनके मालिकों के लिए जश्न के रूप में आयोजित की जाती है। इसके अलावा इसके जरिये सील बीच एनिमल केयर सेंटर के लिए इससे धन जुटाने का काम भी किया जाता है। इस बार कुत्ते की इस दौड़ प्रतियोगिता में बेनी वॉन वेनी नामक कुत्ते ने जीत हासिल की है।