NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / नीलामी में बिकने वाली 5 सबसे महंगी पेंटिंग, जिनकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
    अगली खबर
    नीलामी में बिकने वाली 5 सबसे महंगी पेंटिंग, जिनकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
    नीलामी में बिकने वाली दुनिया की 5 सबसे महंगी पेंटिंग

    नीलामी में बिकने वाली 5 सबसे महंगी पेंटिंग, जिनकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    लेखन सयाली
    Apr 19, 2025
    01:11 pm

    क्या है खबर?

    कला के क्षेत्र में कई महान कलाकार हुए, जिन्होनें अपनी प्रतिभा के जरिए पूरी दुनिया को अपना मुरीद बनाया।

    इन कलाकारों के दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी उनकी कलाकृतियां अमर रहीं और आज भी लोगों के घरों की शोभा बढ़ा रही हैं।

    दुनियाभर में ऐसी कई पेंटिंग हैं, जिनकी नीलामी ने पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच डाला।

    चलिए आज हम आपको नीलामी में बिकने वाली अब तक की सबसे महंगी पेंटिंग के बारे में बताते हैं।

    #1

    लियोनार्डो दा विंची की 'साल्वेटर मुंडी' पेंटिंग

    साल 2017 में न्यूयॉर्क स्थित क्रिस्टीज नामक नीलामीघर ने लियोनार्डो दा विंची द्वारा बनाई गई एक नायाब पेंटिंग को नीलाम किया था।

    इस पेंटिंग का नाम 'साल्वेटर मुंडी' था, जिसे 1499-1510 के बीच बनाया गया था। इसकी अनुमानित कीमत 800 करोड़ रुपये तय की गई थी।

    हालांकि, इसकी नीलामी करीब 19 मिनट तक चली और अंत में इसे 3,800 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर बेचा गया। इस कलाकृति को सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने खरीदा था।

    #2

    एंडी वारहोल की 'शॉट सेज ब्लू मैरिलिन' पेंटिंग

    एंडी वारहोल अमेरिका के मशहूर पेंटर थे, जिनकी 'शॉट सेज ब्लू मैरिलिन' पेंटिंग को आधुनिक कला में सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है।

    इसकी नीलामी का आयोजन भी 2022 में न्यूयॉर्क स्थित क्रिस्टीज ने ही करवाया था। इस पेंटिंग को हासिल करने के लिए कई लोगों ने बोली लगाई थी, लेकिन अंत में यह कला डीलर लैरी गागोसियन के हिस्से आई थी।

    आपको जानकर हैरानी होगी की इसकी बोली 1,600 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी।

    #3

    पाब्लो पिकासो की 'वीमेन ऑफ अल्जीयर्स' पेंटिंग

    पाब्लो पिकासो दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली कलाकार थे, जिनकी कलाकृतियां आज भी करोड़ों में बिकती हैं।

    उनकी 'वीमेन ऑफ अल्जीयर्स' पेंटिंग ने 2015 में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, जब वह 1,500 करोड़ रुपये से भी अधिक कीमत पर बिकी थी।

    इसकी प्रसिद्धि का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे हासिल करने के लिए लोगों ने फोन पर बोली लगाई थी।

    इसके खरीदार कतर के पूर्व प्रधानमंत्री हमद बिन जसीम बिन जाबेर अल थानी थे।

    #4

    अमेदिओ मोदिग्लिआनी की 'न्यू काउचे' पेंटिंग

    अमेदिओ मोदिग्लिआनी इटली के महान कलाकार थे, जिन्हें महिलाओं की पेंटिंग बनाने के लिए जाना जाता था। उनके द्वारा 1917 से 1918 के बीच बनाई गई 'न्यू काउचे' नामक पेंटिंग उनकी पहचान बन गई है।

    इसे 2015 में क्रिस्टीज ने नीलाम किया था और इसकी कीमत 1,400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा लगी थी। इस पेंटिंग में एक नग्न महिला सीधे लेटी हुई है और उसके चेहरे पर सुंदर-सा मेकअप लगा हुआ है।

    #5

    अमेडियो मोदिग्लिआनी की 'रिक्लाइनिंग न्यूड' पेंटिंग

    अमेडियो मोदिग्लिआनी ने 'रिक्लाइनिंग न्यूड' नाम की पूरी सीरीज तैयार की थी, जिसकी एक और पेंटिंग इस सूची का हिस्सा है।

    उन्होंने एक महिला की पेंटिंग बनाई थी, जो नग्न अवस्था में बाईं ओर लेटी हुई है। इसे साल 1917 में बनाया गया था और इसकी नीलामी 2018 में सोथबी नामक नीलामीघर ने करवाई थी।

    यह ऐतिहासिक पेंटिंग 1,300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कीमत पर बिकी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    'डिटेक्टिव शेरदिल' का ट्रेलर जारी, अनोखे जासूस की भूमिका में नजर आए दिलजीत दोसांझ दिलजीत दोसांझ
    RCB में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है डियाजियो? जानिए क्या है पूरा मामला इंडियन प्रीमियर लीग
    कक्षा निर्माण घोटाले में मनीष सिसोदिया को दूसरा समन भेजा गया  मनीष सिसोदिया
    कल दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून का खास नजारा, जानिए कब और कैसे देखें अंतरिक्ष

    अजब-गजब खबरें

    इस कंपनी ने अविवाहित कर्मचारियों को शादी न करने पर दी नौकरी से निकालने की धमकी चीन समाचार
    माइकल जॉर्डन द्वारा स्कूल के दिनों में लिखा गया प्रेम पत्र होगा नीलाम, जानिए कीमत बास्केटबॉल
    कुत्ते ने खा लिए 24 मोजे और 43 अन्य चीजें, डॉक्टर भी रह गए दंग अमेरिका
    ऐपल का पहला कंप्यूटर होने वाला है नीलाम, अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से भी अधिक ऐपल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025