NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / हजारों रुपये के सैंडविच और आइसक्रीम, इन खाद्य पदार्थों के नाम है महंगे होने का रिकॉर्ड
    अगली खबर
    हजारों रुपये के सैंडविच और आइसक्रीम, इन खाद्य पदार्थों के नाम है महंगे होने का रिकॉर्ड
    सबसे महंगे खाद्य पदार्थों की सूची

    हजारों रुपये के सैंडविच और आइसक्रीम, इन खाद्य पदार्थों के नाम है महंगे होने का रिकॉर्ड

    लेखन गौसिया
    Nov 19, 2023
    04:08 pm

    क्या है खबर?

    महंगे व्यंजनों का स्वाद चखना हर किसी को पसंद होता है क्योंकि उन्हें बनाने के लिए कई तरह की सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिनका स्वाद लाजवाब होता है।

    दुनियाभर में ऐसे कुछ खाद्य पदार्थ हैं, जो वाकई बहुत महंगे हैं और उनमें से कुछ की कीमत की वजह से तो उन्हें गिनीज बुक में भी शामिल किया गया है।

    आइये आज 5 सबसे महंगे खाद्य पदार्थ और उनकी कीमत जानते हैं।

    #1

    सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज

    न्यूयॉर्क में मैनहट्टन के अपर ईस्ट साइड पर सेरेन्डिपिटी 3 नामक एक रेस्टोरेंट है।

    इस रेस्टोरेंट में क्रीम डे ला क्रीम पोम्स फ्राइट्स नामक फ्रेच फ्राइज मिलता है, जिसकी कीमत 16,658 रुपये है।

    यह दुनिया का सबसे महंगा फ्रेंच फ्राइज है और इसके लिए रेस्टोरेंट का नाम गिनीज बुक में भी शामिल है।

    इसमें अलग-अलग देशों से मंगवाई गई सामग्रियां शामिल हैं और इसकी टॉपिंग 23 कैरेट खाने योग्य सोने से की जाती है।

    #2

    सबसे महंगा सैंडविच

    सेरेन्डिपिटी 3 रेस्टोरेंट के पास महंगे खाने से जुड़ा एक और गिनीज विश्व रिकॉर्ड है।

    यह रिकॉर्ड उन्होंने तब बनाया था, जब रेस्टोरेंट ने 17,824 रुपये के क्विंटेसेंशियल ग्रिल्ड चीज सैंडविच की पेशकश की थी।

    खास बात है कि इस सैंडविच पर 24 कैरेट सोने का पानी चढ़ा हुआ है।

    इसके साथ ही इसे बनाने के लिए फ्रेंच पुलमैन शैंपेन ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता है, जो डोम पेरिग्नन शैंपेन से बनी है।

    #3

    सबसे महंगा क्रैब केक

    अमेरिका के कैरोलिना के कोलंबिया में स्थित द ट्विस्ट रेस्टोरेंट के एक शेफ ने दुनिया का सबसे महंगा क्रैब केक यानी केकड़ा केक की रेसिपी बनाई है।

    इस शेफ का नाम लाजरियस केन लेयसथ वॉकर है और उन्होंने सबसे पहले 25,820 रुपये की कीमत वाला क्रैब केक बनाया है।

    इस केक को बनाने के लिए इसमें केकड़े का मांस, मक्खन, जड़ी-बूटियां, काले ट्रफल्स, प्लैटिनम की पत्तियां और प्लैटिनम पाउडर का इस्तेमाल किया।

    #4

    सबसे महंगी आइसक्रीम

    जापान के आइसक्रीम ब्रांड सेलाटो ने ब्याकुया नामक दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम बनाई थी। इस उपलब्धि के लिए सेलाटो का नाम गिनीज बुक में भी शामिल किया गया है।

    इस प्रोटीन युक्त आइसक्रीम के 1 कप की कीमत 8,73,400 जापानी येन (लगभग 5.5 लाख रुपये) है।

    इसमें इटली में उगाया जाने वाला एक दुर्लभ सफेद ट्रफल शामिल है, जिसकी कीमत लाखों रुपये में है।

    यहां देखिए दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम की सूची।

    #5

    सबसे महंगा चीज

    इसी साल अगस्त में 4.8 पाउंड की क्रैबालेस नामक स्पैनिश ब्लू चीज ने सबसे महंगी चीज का रिकॉर्ड कायम किया है। उस वक्त नीलामी में यह चीज 26.65 लाख रुपये में बिका था।

    इसे गुइलेर्मो पेंडास द्वारा अपने परिवार की लॉस प्यूर्टोस फैक्ट्री में बनाया गया था और यह ऑस्टुरियस की पहाड़ी गुफाओं में परिपक्व होता है।

    नीलामी में इस चीज को एल लागर डी कोलोटो रेस्टोरेंट के मालिक इवान सुआरेज ने खरीदा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    अमेरिका
    न्यूयॉर्क
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    खान-पान

    देशभर में बढ़ रहे डेंगू के मामले, बचाव के लिए इन 5 चीजों का करें सेवन स्वास्थ्य टिप्स
    खाने की इन 5 चीजों को फ्रिज में रखने से बचें, हो सकता है नुकसान लाइफस्टाइल
    करवा चौथ के दिन घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी त्यौहार
    रात में सोने से पहले पीये ये 5 तरह के पेय पदार्थ, प्रतिरक्षा प्रणाली होगी मजबूत स्वास्थ्य

    अमेरिका

    अमेरिका: इंडियाना में जिम के अंदर भारतीय छात्र पर चाकू से हमला, हालत गंभीर चाकू से हमला
    हमास के खात्मे के बाद गाजा पर किसका शासन होगा? अमेरिका और इजरायल कर रहे विचार-विमर्श इजरायल-हमास युद्ध
    अमेरिका: युवक ने ऑनलाइन मंगाया था मिल्कशेक, आ गया पेशाब; घूंट लेने के बाद हुआ अहसास अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: महिला ने दीवार पर चिपका च्युइंग गम चाटा और चबाया, यूजर्स ने बताया 'घिनौना' अजब-गजब खबरें

    न्यूयॉर्क

    न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती अमेरिका
    हमले के बाद सलमान रुश्दी की हालत गंभीर, गंवानी पड़ सकती है एक आंख ईरान
    सलमान रुश्दी: फतवा जारी होने के बाद छह महीने में बदले थे 56 ठिकाने ईरान
    वेंटीलेटर से हटे सलमान रुश्दी, बोलना शुरू किया; हमलावर ने खुद को बताया निर्दोष अमेरिका

    अजब-गजब खबरें

    बिना खाना खाए महीनों जिंदा रह सकते हैं ये जानवर, जानिये इनकी खास बातें खान-पान
    चीन में निभाई जाती है अजीबोगरीब परंपरा, गर्भवती पत्नी को उठाकर अंगारों पर चलता है पति चीन समाचार
    बुल्गारिया में पहली बार 'ऑरोरा बोरेलिस' से आसमान हुआ लाल, लोगों ने कहा- विनाश जैस दृश्य बुल्गारिया
    ब्रिटेन के डिजाइनर ने गत्ते के डिब्बों से बनाया फर्नीचर, किया गया प्रदर्शित लंदन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025