NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ये हैं दुनिया की 4 सबसे महंगी आइसक्रीम, करोड़ों रुपये तक है कीमत
    अगली खबर
    ये हैं दुनिया की 4 सबसे महंगी आइसक्रीम, करोड़ों रुपये तक है कीमत
    दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम

    ये हैं दुनिया की 4 सबसे महंगी आइसक्रीम, करोड़ों रुपये तक है कीमत

    लेखन गौसिया
    May 24, 2023
    04:19 pm

    क्या है खबर?

    जापानी आइसक्रीम ब्रांड सेलाटो ने 8,73,400 जापानी येन (लगभग 5.2 लाख रुपये) में ब्याकुया नामक आइसक्रीम बेचकर रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    इस उपलब्धि के लिए उसे गिनीज बुक में भी शामिल किया गया है। ये प्रोटीन से युक्त नई आइसक्रीम है, जो दुनिया में सबसे महंगी आइसक्रीम बन गई है।

    हालांकि, इससे भी महंगी आइसक्रीम मौजूद हैं, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिलता है।

    आइए आज दुनिया की 4 सबसे महंगी आइसक्रीम और उनकी कीमत जानते हैं।

    #1

    फ्रोजन हाउटे चॉकलेट

    फ्रोजन हाउटे चॉकलेट एक लोकप्रिय आइसक्रीम है, जिसे न्यूयॉर्क के सेरेन्डिपिटी थ्री नामक आइसक्रीम आउटलेट ने बनाया है।

    यह आइसक्रीम 2007 में गिनीज बुक में दुनिया के सबसे महंगे डेजर्ट के रूप में शामिल हुई थी। इसकी कीमत 25,000 डॉलर (लगभग 21 लाख रुपये) है।

    इस लग्जरी आइसक्रीम की रेसिपी में दूध, व्हीप्ड क्रीम, कोको ब्लेंड्स और ट्रफल पीस जैसी सामग्री शामिल होती हैं।

    इस आइसक्रीम को दुर्लभ सोने के क्लासिक गोबलेट और चम्मच में परोसा जाता है।

    #2

    थ्री ट्विन्स एब्सर्डिटी संडे 

    एब्सर्डिटी संडे को थ्री ट्विन्स नामक एक आइसक्रीम आउटलेट द्वारा 2005 में बनाया गया था। इसकी कीमत 60,000 डॉलर से अधिक (लगभग 49.7 लाख रुपये) है।

    इस आइसक्रीम के साथ ग्राहकों को तंजानिया के लिए उड़ान की टिकट मिलती है और माउंट किलिमंजारो का दौरा भी शामिल होता है।

    इसके अलावा 5 स्टार होटल में ठहरने का मौका भी मिलता है। एक बार जब आप यहां पहुंच जाएंगे तो असली बर्फ से बनी आइसक्रीम भी देख सकते हैं।

    #3

    मिस्टर बीस्ट आइसक्रीम संडे 

    यू्ट्यूबर जिमी डोनाल्डसन ने इस आइसक्रीम को बनाया है। उन्हें मिस्टर बीस्ट के नाम से भी जाना जाता है। इसकी कीमत एक लाख डॉलर (लगभग 82.8 लाख रुपये) है।

    इस संडे को बनाने के लिए कई 8,000 रुपये की आइसक्रीम बॉल्स और दक्षिण अमेरिका की महंगी चॉकलेट का इस्तेमाल किया जाता है।

    इसमें इस्तेमाल की गई स्ट्रॉबेरी जापान से आती है, जबकि इसकी टॉपिंग 2.5 लाख रुपये की वाइल्ड हकलबेरी सॉस और कारमेल सॉस के साथ की जाती है।

    #4

    स्ट्रॉबेरी अरनॉड 

    स्ट्रॉबेरी अरनॉड दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम है, जिसकी कीमत 11.6 करोड़ रुपये है।

    इसे बनाने के लिए ताजा स्ट्रॉबेरी, वेनिला आइसक्रीम, व्हीप्ड क्रीम, पुदीना और ओपोर्टो सॉस का इस्तेमाल किया जाता है। यह अन्य आइसक्रीम की तुलना में सिंपल दिखती है।

    हालांकि, जो चीज इसे बेहद महंगी बनाती है, वह है इसमें मौजूद 4.7 कैरेट की गुलाबी हीरे की अंगूठी, जिसका इस्तेमाल स्ट्रॉबेरी पर सजावट के रूप में किया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    गिनीज बुक

    ब्रिटेन: 20 वर्षीय युवक ने 24 घंटे में हल किए 6,931 रुबिक क्यूब, बनाया गिनीज रिकॉर्ड लंदन
    दुनिया की सबसे उम्रदराज बिल्ली है फ्लॉसी, दिसंबर में मनाया जाएगा 27वां जन्मदिन ब्रिटेन
    जयंती विशेष: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में है डिस्को किंग बप्पी लहरी का नाम बप्पी लहरी
    ऑस्ट्रेलिया: महिला एथलीट 107 दिनों में दौड़ीं 107 मैराथन, बनाया सबसे ज्यादा दौड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया

    अजब-गजब खबरें

    यह ऑस्ट्रेलियाई पुरुष घर में रोशनी के लिए करता है एक बल्ब का इस्तेमाल, जानिए कारण ऑस्ट्रेलिया
    हैदराबाद: 103 साल पुराने कोतवाल भवन को मिलेगा हेरिटेज का तमगा, जानिए कारण हैदराबाद
    इंग्लैंड: 3 लोगों के DNA से तैयार बच्चे का हुआ जन्म, देश का पहला मामला यूनाइटेड किंगडम (UK)
    एंटीबायोटिक लेने से महिला की जीभ पर उग गए बाल, जानिए क्या है यह दुर्लभ मामला  जापान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025