NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दुनियाभर में मनाए जाते हैं खान-पान से जुड़े ये विचित्र त्योहार, जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
    अगली खबर
    दुनियाभर में मनाए जाते हैं खान-पान से जुड़े ये विचित्र त्योहार, जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
    खाने से जुड़े 5 बेहद विचित्र त्योहार

    दुनियाभर में मनाए जाते हैं खान-पान से जुड़े ये विचित्र त्योहार, जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

    लेखन सयाली
    Feb 16, 2025
    11:19 am

    क्या है खबर?

    खाना एक ऐसी चीज है, जो पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ने की ताकत रखता है। हालांकि, हर देश और हर राज्य का खान-पान और उससे जुड़ी परंपराएं अलग होती हैं।

    जब भी बात खान-पान से जुड़े त्योहारों की आती है तो मन में तरह-तरह के व्यंजनों को चखने या बनाने का ख्याल आता है।

    हालांकि, दुनियाभर में खाने से जुड़े कुछ बेहद विचित्र त्योहार भी मनाए जाते हैं। इनके बारे में जानकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

    #1

    संतरों की लड़ाई

    कल्पना कीजिए कि आप लड़ाई के मैदान में उतर रहे हैं, लेकिन आपका हथियार केवल एक संतरा है। ऐसा इटली में होता है, जहां बैटल ऑफ ऑरेंज यानि संतरों की लड़ाई नामक त्योहार मनाया जाता है।

    यह पर्व बुरे शासक के खिलाफ विद्रोह का प्रतीक है, जिसकी शुरुआत 1808 में की गई थी। इसका जश्न 3 दिन तक चलता है, जिसके दौरान हजारों लोग एक दूसरे पर संतरे फेंकते हैं।

    अगले दिन सड़कें संतरों के पल्प से ढकी होती हैं।

    #2

    चीज रोल करने का पर्व

    आम तौर पर चीज के जरिए खाने का स्वाद बढ़ाया जाता है। हालांकि, इंग्लैंड के एक शहर में इसको बेहद विचित्र तरीके से इस्तेमाल किया जाता है।

    दरअसल, ग्लूस्टरशायर में हर साल चीज को रोल करने का उत्सव मनता है, जिसके दौरान लोग पहाड़ी से चीज को गिराते हैं।

    जो व्यक्ति सबसे पहले अपनी चीज के साथ फिनिश लाइन पर पहुंचा जाता है, उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है। इस दौरान लोग चोटिल भी हो जाते हैं।

    #3

    चिनचिला मेलन त्योहार

    ऑस्ट्रेलिया के शहर चिनचिला के लोग तरबूजों से प्रेम करते हैं और अपने प्यार को दर्शाने के लिए विशेष त्योहार मनाते हैं।

    दरअसल, इस शहर को 'दुनिया का मेलन कैपिटल' कहा जाता है और यहां मेलन त्योहार मनता है। इस पर्व पर स्कीइंग और बंजी जंपिंग जैसे तरबूज से जुड़े कई रोमांचक और मजेदार खेल आयोजित होते हैं।

    लोग तरबूज जैसे वस्त्रों में तैयार होते हैं और उसके बीजों को मुंह में भरकर निशाना लगाने का खेल भी खेलते हैं।

    #4

    ओल्नी पैनकेक रेस

    आपने पैनकेक तो कई बार खाए होंगे, जो चपटे केक होते हैं। हालांकि, क्या अपने कभी इन्हें पकड़कर दौड़ लगाई है?

    दरअसल, इंग्लैंड के ओल्नी शहर में 1445 से एक परंपरा निभाई जा रही है, जिसे पैनकेक रेस यानि पैनकेक दौड़ कहा जाता है।

    इस दिन महिलायें एप्रन पहनती हैं और हाथों में फ्राइंग पैन लेकर दौड़ लगाती हैं, जिसमें पैनकेक रखे होते हैं। जो महिला यह दौड़ जीत जाती है, उसे पुरुस्कार के तौर पर एक चुंबक मिलता है।

    #5

    ला टोमाटीना

    जिस तरह भारत की होली दुनियाभर में मशहूर है, उसी तरह स्पेन का ला टोमाटीना भी विश्व प्रसिद्ध है। यह दुनिया का सबसे बड़ा खाने से जुड़ा त्योहार है, जिसका मुख्य आकर्षण टमाटर होता है।

    इसके दौरान सभी लोग सड़कों पर उतर जाते हैं और एक दूसरे पर लाल व रसीले टमाटरों से हमला करते हैं।

    1940 में कुछ दोस्तों ने मस्ती करने के लिए यह त्योहार मनाया था, जिसके बाद इसे एक परंपरा के रूप में देखा जाने लगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    खान-पान
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका
    मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर मिस वर्ल्ड

    अजब-गजब खबरें

    स्पोर्ट्स जूते पहनने पर नौकरी से निकाली गई थी महिला, मुआवजे में मिले 31 लाख रुपये लंदन
    ये हैं दुनिया के सबसे अजीब और अद्भुत पौधे, दिखने में लगते हैं बेहद अद्भुत अजब-गजब
    कांगड़ा में बनाई गईं 18वीं सदी की 2 पेंटिंग हुईं नीलाम, 31 करोड़ रुपये लगी कीमत  हिमाचल प्रदेश
    बबल-रैप जैकेट से लेकर मूत्र के दाग वाली जींस तक, 2024 में बने ये अजीब कपड़े फैशन टिप्स

    खान-पान

    अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 फ्रोजन फूड्स, दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद लाइफस्टाइल
    शरीर की सफाई के लिए पीएं ये डिटॉक्स ड्रिंक्स, रहेंगे स्वस्थ  लाइफस्टाइल
    केले से बनाए जा सकते हैं ये दक्षिण भारतीय व्यंजन, स्वाद चखकर मन हो जाएगा तृप्त दक्षिण भारत
    हाइकिंग करने जा रहे हैं? अपने साथ पैक करके ले जाएं ये 5 पौष्टिक स्नैक्स एडवेंचर

    त्यौहार

    लोहड़ी मनाने के लिए करें उत्तर भारत के इन शहरों का रुख, शानदार रहेगा अनुभव लोहड़ी
    कैसे हुई थी मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की शुरुआत? जानिए इसका धार्मिक महत्त्व मकर संक्रांति
    4 दिनों तक चलता है पोंगल का उत्सव, जानिए हर दिन का महत्त्व और परंपरा दक्षिण भारत
    मकर संक्रांति के दिन महिलाएं पहन सकती हैं ये पीले कपड़े, दिखेंगी सबसे शानदार मकर संक्रांति
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025