NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अलविदा 2024: इंडियन प्रीमियर लीग में बने अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नजर 
    अगली खबर
    अलविदा 2024: इंडियन प्रीमियर लीग में बने अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नजर 
    IPL 2024 का खिताब KKR ने जीता था (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    अलविदा 2024: इंडियन प्रीमियर लीग में बने अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 21, 2024
    10:42 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर अपना तीसरा IPL खिताब जीता था।

    KKR की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर थे जो अब पंजबा किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। KKR ने इससे पहले साल 2012 और 2014 में भी यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।

    ऐसे में आइए इस सीजन IPL में बने कुछ अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    छक्के

    पहली बार लगे 1,200 से ज्यादा छक्के 

    IPL 2024 में 1,260 छक्के लगे जो 1 सीजन में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले केवल 2 सीजन में 1,000 या फिर उससे ज्यादा छक्के लगे थे।

    साल 2022 के टूर्नामेंट में 1,062 छक्के लगे थे और IPL 2023 में 1,124 छक्के लगे थे।

    IPL 2024 में 1,000 छक्कों का आंकड़ा 57वें मुकाबले में ही पार हो गया था, यह भी एक रिकॉर्ड है। इस उपलब्धि को हासिल करने में 13,079 गेंदें लगी थी।

    शतक

    सबसे ज्यादा शतक लगने वाला सीजन 

    IPL 2024 के संस्करण में कुल 14 शतक लगे, जो 1 सीजन में सबसे ज्यादा हैं।

    इस सीजन जोस बटलर (2), विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, सुनील नरेन, रुतुराज गायकवाड़, ट्रेविस हेड, रोहित शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली शतक लगाने वाले खिलाड़ी थे।

    गौरतलब है कि 2024 सीजन के अलावा IPL 2023 एकमात्र ऐसा IPL सीजन रहा है, जिसमें 10 से ज्यादा शतक (12) लगे हैं।

    मैच

    1 मैच में सबसे ज्यादा छक्के 

    PBKS और KKR के बीच खेले गए मुकाबले में 42 छक्के लगे थे, जो किसी भी टी-20 में सबसे ज्यादा है।

    इसके अलावा SRH और मुंबई इंडियंस (MI) के साथ-साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और SRH के बीच हुए मुकाबलों में 38-38 छक्के लगे थे।

    इसके अलावा बेंगलुरु में SRH-RCB के बीच हुए मैच में कुल 549 रन बने थे। किसी भी अन्य टी-20 मैच में अब तक 520 से ज्यादा रन नहीं बन पाए हैं।

    RCB

    RCB ऐसा करने वाली पहली टीम बनी 

    RCB ने अपने अंतिम लीग मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को हराकर शानदार तरीके से IPL 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाई थी।

    RCB अपने पहले 8 मैचों में से केवल 1 में जीत हासिल करने के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई थी।

    RCB को लगातार 6 मुकाबलों में जीत हासिल हुई थी। यह IPL में दूसरा मौका था, जब RCB ने लगातार 6 या उससे ज्यादा मुकाबले जीते थे।

    जलवा

    पहले IPL सीजन में जैक फ्रेजर-मैक्गर्क का जलवा 

    अपने पहले IPL सीजन में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क ने एक के बाद एक कई धमाकेदार पारियां खेलीं और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

    वह IPL के इतिहास में 15 गेंदों में 2 अर्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। कुल मिलाकर उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए, जिनमें से तीन 19 गेंद या उससे कम समय में आए।

    उन्होंने IPL 2024 में 234.04 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

    रन चेज

    सबसे सफल लक्ष्य का पीछा

    टी-20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे सफल लक्ष्य का पीछा भी IPL 2024 में दर्ज किया गया था।

    सीजन के 42 वें मुकाबले में PBKS ने सबको चौंका दिया था। उसने 8 गेंद शेष रहते हुए ही 262 रनों का लक्ष्य KKR के खिलाफ हासिल कर लिया था।

    राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL के इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे सफल लक्ष्य का पीछा किया था।

    उसने भी KKR के खिलाफ 224 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शेयर बाजार में ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50 प्रतिशत की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    टी-20 क्रिकेट में तीन बार एक पारी में बने 300+ रन, जानिए इन मुकाबलों की कहानी टी-20 क्रिकेट
    राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी पर किया अश्लील कमेंट, लोग बोले- ये सठिया गए हैं राम गोपाल वर्मा
    कौन है डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू, जिसे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया? नक्सली

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025 नीलामी: नेहाल वढेरा को 4.20 करोड़ रुपये में किस टीम ने खरीदा? IPL 2025
    IPL 2025 नीलामी: अंगकृष रघुवंशी को KKR ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा IPL 2025
    IPL 2025 नीलामी: अभिनव मनोहर को 3.20 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा IPL 2025
    IPL 2025 नीलामी: अब्दुल समद को किस टीम ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा? IPL 2025

    IPL 2024

    संजू सैमसन ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए  संजू सैमसन
    IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों पर एक नजर दिल्ली कैपिटल्स
    युजवेंद्र चहल ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए  युजवेंद्र चहल
    IPL 2024 फाइनल: KKR बनाम SRH की एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट कोलकाता नाइट राइडर्स

    टी-20 क्रिकेट

    उर्विल पटेल ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 11 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की  दिल्ली क्रिकेट टीम
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: श्रेयस गोपाल ने बड़ौदा के खिलाफ ली हैट्रिक, हार्दिक-क्रुणाल को बनाया शिकार  सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
    दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान की वनडे, टेस्ट और टी-20 टीम घोषित पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने दूसरे शतक से चूके  केएल राहुल
    टिम साउथी ने खेला अपना आखिरी टेस्ट, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां टिम साउथी
    जो रूट ने 2024 में बनाए 1,500+ टेस्ट रन, रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की  जो रूट
    पैट कमिंस टेस्ट में तीसरे सर्वाधिक विकेट वाले कप्तान बने, वेस्टइंडीज के दिग्गज को पीछे छोड़ा पैट कमिंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025