NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC 2023-25: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंची श्रीलंका, जानिए अंक तालिका
    अगली खबर
    WTC 2023-25: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंची श्रीलंका, जानिए अंक तालिका
    श्रीलंका ने 63 रन से जीता पहला टेस्ट (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

    WTC 2023-25: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंची श्रीलंका, जानिए अंक तालिका

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 23, 2024
    12:10 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 63 रन से हराया।

    गॉल में खेले गए मैच में जीत के लिए मिले 275 रन के लक्ष्य को कीवी टीम हासिल नहीं कर सकी। श्रीलंका ने 2019 के बाद किसी टेस्ट में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है।

    इस जीत के बाद श्रीलंकाई टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की तालिका में फायदा पहुंचा है।

    आइए तालिका पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    पहले टेस्ट में श्रीलंका ने 63 रन से दर्ज की जीत 

    श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में कामिंदु मेंडिस के शतक (114) की मदद से 305 रन बनाए।

    जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 340 रन बनाते हुए बढ़त हासिल की। मेहमान टीम से टॉम लैथम ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 309 रन बनाए और जीत के लिए 275 रन का लक्ष्य दिया।

    रचिन रविंद्र की पारी (92) के बावजूद चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 211 रन पर सिमट गई।

    श्रीलंका 

    तीसरे स्थान पर पहुंचा श्रीलंका

    श्रीलंका ने मौजूदा चक्र में अब तक कुल 8 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं और इतने ही मुकाबले हारे हैं।

    50.00 प्रतिशत अंको के साथ श्रीलंकाई टीम अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

    दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने WTC 2023-25 में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं और 4 में हार झेली है।

    कीवी टीम 42.85 प्रतिशत अंको के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है।

    पांचवें स्थान पर इंग्लैंड (42.19) है।

    शीर्ष 

    शीर्ष पर मौजूद है भारत 

    भारतीय टीम ने फिलहाल WTC 2023-25 में कुल 10 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 7 में जीत दर्ज की है। इस बीच 2 टेस्ट भारत हारा है और 1 टेस्ट ड्रॉ रहा है।

    शीर्ष पर मौजूद भारत के अब 71.67 प्रतिशत अंक हैं।

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मार्च 2024 में अपनी पिछली सीरीज में न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया था और कंगारू टीम 62.50 प्रतिशत अंक के साथ अपना दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

    अन्य टीमें 

    ऐसी है अन्य टीमों की स्थिति 

    दक्षिण अफ्रीका 38.89 प्रतिशत अंक के साथ 7वें स्थान पर है। पाकिस्तान ने WTC 2023-25 में सिर्फ 2 टेस्ट जीते हैं और 5 में हार झेली है।

    शान मसूद की कप्तानी वाली ये टीम तालिका में 19.05 प्रतिशत अंक के साथ 8वें स्थान पर बरकरार है। पाकिस्तान से नीचे, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आखिरी नौवें स्थान पर बरकरार है।

    कैरेबियाई टीम ने WTC 2023-25 में कुल 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 1 मैच जीता है और 6 में हार झेली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: टेस्ट सीरीज में बन सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    धनंजय डी सिल्वा ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया सर्वोच्च स्कोर, WTC में पूरे किए 2,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की पारी 236 पर सिमटी, ऐसा रहा पहला दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कौन हैं श्रीलंका के मिलन रथनायके, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में खेली 74 रन की पारी? इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप 2024: रहमानुल्लाह गुरबाज ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: फजलहक फारूकी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: राशिद खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन टी-20 विश्व कप 2024

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम बांग्लादेश, टेस्ट क्रिकेट: घरेलू सरजमीं पर कुलदीप यादव के शानदार आंकड़ों पर एक नजर भारतीय क्रिकेट टीम
    चेन्नई में टाई पर समाप्त हुआ है भारतीय टीम का एक टेस्ट, जानिए कैसा था मुकाबला  भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: ये हैं भारत में सर्वाधिक विकेट लेने वाले विदेशी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन
    टेस्ट क्रिकेट: भारतीय सरजमीं पर सबसे सफल विदेशी स्पिन गेंदबाजों पर एक नजर  क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    इन कप्तानों ने वनडे क्रिकेट में हारे हैं सबसे ज्यादा मुकाबले, जानिए कौन है शीर्ष पर  वनडे क्रिकेट
    भारत बनाम बांग्लादेश: पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को नहीं मिला मौका भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2025: इस साल नवंबर में भारत से बाहर हो सकती है नीलामी  इंडियन प्रीमियर लीग
    वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका द्वारा बनाए गए सबसे छोटे टीम स्कोर पर एक नजर  वनडे क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025