NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हराया, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हराया, जानिए आंकड़े 
    मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराया (तस्वीर: ट्विटर/@wplt20)

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हराया, जानिए आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 04, 2023
    11:39 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2023 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात जायंट्स (GG) को 143 रनों से हरा दिया है।

    डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर के अर्धशतक (65) की मदद से 207/5 का स्कोर बनाया।

    जवाब में गुजरात की टीम 15.1 ओवर में 64/9 का स्कोर (1 रिटायर हर्ट) ही बना सकी।

    आइए मैच के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    लेखा-जोखा 

    मुंबई ने दर्ज की जोरदार जीत 

    यास्तिका भाटिया (1) के जल्दी आउट होने के बाद मुंबई से हैली मैथ्यूज (47) ने अच्छी पारी खेली।

    इसके बाद हरमनप्रीत और अमेलिया केर (45*) ने आक्रामक बल्लेबाजी करके टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।

    जवाब में गुजरात की कप्तान बेथ मूनी बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होकर मैदान से बाहर चली गई।

    इसके बाद भी गुजरात के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और टीम को करारी शिकस्त मिली। मुंबई से सायका इशाक (4/11) सबसे सफल गेंदबाज रही।

    हरमनप्रीत 

    हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास 

    मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर WPL इतिहास में अर्धशतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं। हरमनप्रीत ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर दिया।

    उन्होंने 30 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। उम्दा बल्लेबाजी कर रही कप्तान पारी के 17वें ओवर में आउट हो गई।

    अपनी पारी के दौरान उन्होंने अमेलिया केर के साथ मिलकर 89 रन की साझेदारी की।

    केर 

    केर ने किया उम्दा ऑलराउंड प्रदर्शन 

    न्यूजीलैंड की अमेलिया केर ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से कमाल किया और जीत में अहम भूमिका निभाई।

    उन्होंने बल्लेबाजी में 24 गेंदों में नाबाद 45 रन की पारी खेली। इस बीच उन्होंने 6 चौके और 1 छक्के लगाए।

    गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने अपने 2 ओवरों में 12 रन देकर 2 सफलताएं हासिल की। उन्होंने अपने 1 ओवर के दौरान ही स्नेह राणा और तनुजा कंवर को पवेलियन की राह दिखाई।

    मैथ्यूज 

    अर्धशतक नहीं बना सकी मैथ्यूज 

    पारी की शुरुआत करने आई हैली मैथ्यूज ने अपने जाने-पहचाने अंदाज में बल्लेबाजी की और पॉवरप्ले के दौरान आक्रामक शॉट लगाए।

    उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए आई मानसी जोशी पर जमकर प्रहार किए।

    वह WPL के इतिहास में पहली अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बनने से चूक गई।

    अच्छी बल्लेबाजी कर रही मैथ्यूज 31 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुई।

    जानकारी

    गुजरात से दयालन हेमलता ही कर पाई संघर्ष 

    लगातार गिर रहे विकेटों के बीच मध्यक्रम में युवा बल्लेबाज दयालन हेमलता ने प्रभावित किया। उन्होंने 23 गेंदों में नाबाद 29 रन की पारी खेली। विशेष रूप से गुजरात से 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

    साइका इशहाक

    साइका इशहाक ने लिए 4 विकेट 

    मुंबई की बाएं हाथ की स्पिनर साइका इशहाक सबसे सफल गेंदबाज रही, जिन्होंने अपने 3.1 ओवरों में 11 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

    उन्होंने एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, मानसी जोशी और मोनिका पटेल के विकेट हासिल किए।

    दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने 3 बल्लेबाजों के विकेट बोल्ड करके लिए। इस बीच उन्होंने 1 ओवर मेडन भी किया। 27 साल की साइका बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    विमेंस प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    गुजरात जायंट्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    मुंबई इंडियंस

    MI बनाम SRH: टॉस जीतकर मुंबई की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम SRH: जीत के साथ हैदराबाद ने जिंदा रखी प्ले-ऑफ की उम्मीदें, बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम DC: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम DC: टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी चुनी, पृथ्वी शॉ की हुई वापसी इंडियन प्रीमियर लीग

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL: स्मृति मंधाना की कमाई PSL के सबसे महंगे खिलाड़ियों की सैलरी से दोगुना होगी स्मृति मंधाना
    WPL 2023: नीलामी में बिकी पांच सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ियों पर एक नजर  महिला क्रिकेट
    WPL: नीलामी में नहीं बिक सकी ये प्रमुख विदेशी खिलाड़ी  महिला क्रिकेट
    WPL: किसी ने नहीं खरीदा तो इंग्लैंड की ऑलराउंडर डेनिले वाएट बोलीं- दिल टूट गया है इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, ईरानी कप में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने  यशस्वी जायसवाल
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा पहला दिन, खराब रही भारत की बल्लेबाजी   ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर को बनाया कप्तान, जानिए उनके आंकड़े   हरमनप्रीत कौर
    बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड: डेविड मलान ने जड़ा चौथा वनडे शतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    गुजरात जायंट्स

    WPL 2023: गुजरात जायंट्स की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी  महिला क्रिकेट
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई ने गुजरात को दिया 208 रनों का लक्ष्य, हरमनप्रीत ने लगाया अर्धशतक  विमेंस प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025