महिला टी-20 विश्व कप 2026: श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 25वें मुकाबले में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम को 3 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ अभी भी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। श्रीलंका को 3 मुकाबलों में जीत मिली है और उसे 2 मैच में हार का सामना किया है। वहीं, स्कॉटलैंड की टीम सिर्फ एक मैच ही जीत पाई। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
मैच का लेखा-जोखा
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 151/6 का स्कोर बनाया। सारा ब्राइस ने स्कॉटलैंड के लिए सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। मिताली अयोध्या ने श्रीलंका के लिए 2 विकेट लिए। जवाब में श्रीलंका के नियमित अंतराल पर विकेट जाते रहे। कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। श्रीलंका ने 7 विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया।
गेंदबाज
श्रीलंका के गेंदबाजों का ऐसा रहा प्रदर्शन
श्रीलंका के गेंदबाजों का मैच में प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्होंने स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों को तेज बल्लेबाजी करने का मौका नहीं दिया। मिताली ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं, सुगंधिका कुमारी ने 3 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट अपने नाम किए। कविशा दिल्हारी ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन खर्च करते हुए एक विकेट लिया। निमाशा मीपागे, निलाक्षिका सिल्वा और अट्टापट्टू ने भी अच्छी गेंदबाजी की और ज्यादा रन खर्च नहीं किए।
बल्लेबाज
छोटी-छोटी पारियों ने दिलाई श्रीलंका को जीत
अट्टापट्टू ने 16 गेंदों में 33 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और एक छ्क्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 206.25 की रही। उनके अलावा हासिनी परेरा ने 17 गेंदों में 23 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 3 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 135.29 की रही। हर्षिता समरविक्रमा ने 23 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। उन्होंने भी 3 चौके जड़े। निलाक्षिका सिल्वा ने 21 गेंदों में 21 रन बनाकर श्रीलंका को जीत दिला दी।
जानकारी
श्रीलंका के नाम आए ये रिकॉर्ड्स
टी-20 विश्व कप इतिहास में ये पहला मौका है जब श्रीलंका ने 3 मैच जीते हैं। इससे पहले किसी भी संस्करण में वह ऐसा नहीं कर पाई थी। वहीं, महिला टी-20 विश्व कप में श्रीलंका द्वारा हासिल किया गया यह सबसे बड़ा लक्ष्य भी है।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Sri Lanka overcome spirited Scotland to secure a close win in Manchester 👏
— ICC (@ICC) June 26, 2026
📝: https://t.co/S4HFQQtWMv pic.twitter.com/SbOD72QUka