Loading...
महिला टी-20 विश्व कप 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
भारतीय टीम को है जीत की दरकार (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

महिला टी-20 विश्व कप 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Jun 27, 2026
11:04 pm

क्या है खबर?

महिलाओं के टी-20 विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अगले मैच में 28 जून को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम से भिड़ेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम को हराया था। ऐसे में सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से भारतीय टीम को अगले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी है। हालांकि, उनके लिए ऑस्ट्रेलियाई चुनौती आसान नहीं रहने वाली है।

हेड-टू-हेड 

ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रहा है भारी 

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब रिकॉर्ड रहा है।

अब तक दोनों टीमें कुल 38 टी-20 में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 28 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं और 9 मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज (बेनतीजा-1) की है।

टी-20 विश्व कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 बार हराया है और 5 बार शिकस्त झेली है।

ऐसे में भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को बदलने का प्रयास करेगी।

भारत 

इस संयोजन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम 

भारत ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए मिले 137 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

उस मैच में शफाली वर्मा ने अर्धशतक लगाया था।

वह एक बार फिर स्मृति मंधाना के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने का प्रयास करेंगी।

संभावित एकादश: स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, और नंदनी शर्मा।

ADVERTISEMENT

ऑस्ट्रेलिया 

ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम 

ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को 113 रन से हराकर जोरदार जीत दर्ज की थी।

इस संस्करण में कंगारू टीम ने अपने शुरुआती चारों मैच में जीत दर्ज की हुई है और सोफी मोलिन्यू की कप्तानी वाली टीम अपनी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

संभावित एकादश: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ली गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), किम गार्थ, और अलाना किंग।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन 

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

इस संस्करण में मंधाना ने 4 पारियों में 41.75 की औसत और 153.21 की स्ट्राइक रेट के साथ 167 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी ऑलराउंडर पेरी ने 4 पारियों में 42.33 की औसत के साथ 127 रन बनाए हैं।

भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने 4 पारियों में 7.08 की औसत के साथ 12 विकेट लिए हैं। वह फिलहाल मौजूदा संस्करण में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज है।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मुकाबला 28 जून को लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

ADVERTISEMENT