महिला टी-20 विश्व कप 2026: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 37 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
महिलाओं के टी-20 विश्व कप 2026 के 26वें मैच में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम को 37 रन से हराया। ब्रिस्टल में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 126/6 का स्कोर बनाया। जवाब में डच टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 89 रन पर सिमट गई। यह मौजूदा टूर्नामेंट में पाकिस्तान की इकलौती जीत साबित हुई। आइए मैच पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
पाकिस्तान ने दर्ज की जोरदार जीत
मुनीबा अली (12) के विकेट के पतन के बाद गुल फिरोजा ने अर्धशतक (63*) लगाया। नंबर-3 की बल्लेबाज आयशा जफर ने 32 रन बनाए। इनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए फीबे मोल्केनबोअर (8) जल्दी आउट हुई। इसके बाद हीदर सीगर्स (24) और बैबेट डी लीडे (30) ने संघर्ष किया लेकिन जीत नहीं दिला सकीं। आयरलैंड से सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छूने में सफल रही।
गुल फिरोजा
गुल फिरोजा ने लगाया अर्धशतक
फिरोजा ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 52 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 63 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वोच्च स्कोर साबित हुआ। उन्होंने अब तक 32 पारियों में 108.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 498 रन बनाए हैं। टी-20 विश्व कप में यह फिरोजा के बल्ले से निकलने वाली पहली अर्धशतकीय पारी रही।
आइरिस ज्विलिंग
आइरिस ज्विलिंग ने विकेटों के मामले में राधा यादव को पीछे छोड़ा
नीदरलैंड की तेज गेंदबाज आइरिस ज्विलिंग ने 4 ओवर में 19 रन देते हुए 2 विकेट लिए। उन्होंने एक ओवर मेडन किया। इसके साथ ही आइरिस ने विकेटों के मामले में भारत की राधा यादव (106) को पीछे छोड़ा। आइरिस के नाम अब 98 मैचों में 17.00 की औसत के साथ 107 विकेट लिए हैं। वह टी-20 प्रारूप में अपने देश से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।
तालिका
पाकिस्तान का सफर हुआ समाप्त
पाकिस्तान ने टी-20 विश्व कप में अपनी पहली और इकलौती जीत दर्ज की। इस संस्करण में फातिमा सना की कप्तानी वाली टीम ने 4 मैच हारे और टीम अगले दौर की दौड़ से बाहर हो गई थी। ग्रुप-A में मौजूद पाकिस्तानी टीम अंक तालिका में 5वें स्थान पर रही। उनसे नीचे नीदरलैंड की टीम रही। डच टीम ने भी 4 मैच हारे और सिर्फ एक मैच जीता।