LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में बनाई अपनी जगह 
ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज की (तस्वीर: एक्स/@ICC)

महिला टी-20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में बनाई अपनी जगह 

Jun 30, 2026
10:01 pm

क्या है खबर?

महिला टी-20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, वेस्टइंडीज का सफर इस टूर्नामेंट से समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 8वीं बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। पूरे मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम का दबदबा रहा। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला सही साबित हुआ और वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 125/7 का स्कोर ही बना पाई। टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। सोफी मोलिन्यूक्स, एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम ने 2-2 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 2 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया। बेथ मूनी (61 रन) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

अर्धशतक

मूनी ने खेली कमाल की पारी 

मूनी ने 36 गेंदों का सामना किया और 61 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 169.44 की रही। इस खिलाड़ी ने सिर्फ 29 गेंदों का सामना कर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 30वां अर्धशतक साबित हुआ। टी-20 विश्व कप में उन्होंने अपना 8वां अर्धशतक लगाया। गार्डनर (35) के साथ मिलकर उन्होंने 36 गेंदों में 63 रन की साझेदारी निभाई और अपनी टीम को जीत दिलाई।

Advertisement

गेंदबाजी

ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी 

मोलिन्यूक्स ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 7.50 की रही। गार्डनर ने 4 ओवर में केवल 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी रेट 3.20 की रही। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। वेयरहैम ने 3 ओवर में केवल 17 रन देकर 2 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 5.70 की रही। एनाबेल सदरलैंड ने 3 ओवर में 26 रन देकर एक विकटे लिया।

Advertisement

बादशाहत

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी बादशाहत रखी कायम 

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी-20 विश्व कप के इतिहास में 8वीं बार फाइनल में जगह बनाकर अपनी बादशाहत फिर साबित की है। टीम 6 बार इस प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा जमा चुकी है। मौजूदा टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है और उसने एक भी मैच नहीं गंवाया है। ग्रुप-A में टीम ने लगातार 5 मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था और उसी लय को बरकरार रखते हुए फाइनल का टिकट भी कटाया।

Advertisement