LOADING...
हार्दिक पांड्या मुंबई छोड़ क्यों हुए बेंगलुरु शिफ्ट? जानिए कारण 
हार्दिक पांड्या अब बेंगलुरु में रहेंगे (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

हार्दिक पांड्या मुंबई छोड़ क्यों हुए बेंगलुरु शिफ्ट? जानिए कारण 

Jun 30, 2026
06:01 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बेंगलुरु को नया ठिकाना बना लिया है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) को अपना स्थायी ट्रेनिंग बेस बनाने का फैसला किया है। ऐसा करने वाले वह मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों में पहले बड़े नाम बन हैं। आमतौर पर खिलाड़ी इसका इस्तेमाल चोट से उबरने, फिटनेस जांच या राष्ट्रीय शिविरों के दौरान ही करते रहे हैं। हार्दिक ने इसे अपनी नियमित तैयारी का केंद्र बना लिया है।

मुंबई

मुंबई में रह रहे थे हार्दिक 

हार्दिक बड़ौदा के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले एक दशक से वह मुंबई में रह रहे थे और मुंबई इंडियंस (MI) की घनसोली स्थित ट्रेनिंग सुविधा में अभ्यास करते थे। 32 वर्षीय ऑलराउंडर इस समय चोट से उबर रहे हैं, जिसके कारण वह इंग्लैंड दौरे की मौजूदा सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हैं। पिछले 6 महीनों में उन्होंने BCCI के COE में काफी समय बिताया है और अब इसे अपना स्थायी ट्रेनिंग बेस बनाने का फैसला किया है।

फैसला

BCCI ने कही ये बात 

BCCI के एक सूत्र ने PTI को बताया, हार्दिक अब स्थायी रूप से बेंगलुरु शिफ्ट हो चुके हैं। उन्होंने शहर के बाहरी इलाके में BCCI के COE के पास एक घर किराये पर लिया है। हार्दिक अपने करियर के बाकी हिस्से के लिए इसी केंद्र को अपना स्थायी ट्रेनिंग बेस बनाने जा रहे हैं। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। आमतौर पर भारतीय खिलाड़ी इस केंद्र का इस्तेमाल केवल रिहैब के दौरान ही करते हैं।

Advertisement

खेलना

अगले 5 से 6 साल तक भारत के लिए खेलना चाहते हैं हार्दिक 

हार्दिक ने फैसला किया है कि IPL, घरेलू क्रिकेट या भारतीय टीम की जिम्मेदारियों से मुक्त रहने के दौरान वह BCCI के COE को ही अपना स्थायी ठिकाना बनाएंगे। उनकी ट्रेनिंग को बेहतर बनाने के लिए उनके साथ निजी फिजियोथेरेपिस्ट और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच भी रहेंगे। हार्दिक का इरादा अगले 5 से 6 साल तक भारत के लिए सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलने का है और इसी कारण उन्होंने अपना आधार बेंगलुरु में बनाने का निर्णय लिया है।

Advertisement

वापसी

जल्द वापसी कर सकते हैं हार्दिक 

सूत्रों के अनुसार, हार्दिक अपनी ट्रेनिंग को लेकर बेहद गंभीर हैं। वह COE में बल्लेबाजी अभ्यास करते हैं और इसके लिए गेंदबाजों का भुगतान भी अपनी जेब से करते हैं। फिलहाल उनका रिहैबिलिटेशन जारी है और वह चोट से पूरी तरह उबरने की प्रक्रिया में हैं। निजी काम के चलते उन्होंने कुछ दिनों का ब्रेक लिया था, लेकिन एक-2 दिन के भीतर उनके दोबारा COE लौटने की उम्मीद है, जहां वह अपनी तैयारी को आगे बढ़ाएंगे।

Advertisement