NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RCB बनाम CSK: विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    RCB बनाम CSK: विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम, जानिए आंकड़े
    विराट कोहली ने कई कमाल के रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    RCB बनाम CSK: विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम, जानिए आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    May 18, 2024
    10:40 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 68वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 29 गेंद का सामना किया और 47 रन की शानदार पारी खेली। वह अपने अर्धशतक से चुक गए।

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ उन्होंने 3 चौके और 4 शानदार छक्के जड़े। उनकी स्ट्राइक रेट 162.07 की रही।

    अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आईए उनके बारे में जानते हैं।

    #1

    ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने कोहली 

    कोहली शिखर धवन (768) के बाद सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने IPL के इतिहास में 700 चौके पूरे किए हैं।

    इन दोनों के अलावा सिर्फ डेविड वार्नर (663) IPL के इतिहास में 600 से ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    कोहली IPL में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के (271) लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

    IPL 2024 में उन्होंने 59 चौके जड़े हैं। CSK के खिलाफ कोहली 76 चौके और 42 छक्के लगा चुके हैं।

    #2

    एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूरे किए 3,000 रन 

    कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में 3,000 रन पूरे कर लिए।

    वह IPL के इतिहास में एक मैदान पर 3,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

    दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 2,295 रन बनाए हैं।

    एबी डिविलियर्स ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 1,960 रन बनाए हैं। डेविड वार्नर ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 1,623 रन बनाए हैं।

    #3

    कोहली ने गेल के इस रिकॉर्ड की कर ली बराबरी 

    कोहली ने अपनी पारी के दौरान IPL 2024 में 700 रन पूरे कर लिए। कोहली क्रिस गेल के बाद 2 बार यह कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

    कोहली ने साल 2016 के सीजन में 973 रन बनाए थे। IPL 2024 में इस खिलाड़ी के बल्ले से 14 मैच में 708 रन निकले हैं। उनकी औसत 64.36 और स्ट्राइक रेट 155.60 की रही है।

    गेल ने IPL 2012 में 733 रन और IPL 2013 में 708 रन बनाए थे।

    #4

    कोहली ने भारत में पूरे किए 9,000 टी-20 रन 

    कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

    वह भारतीय सरजमीं पर टी-20 क्रिकेट में 9,000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं।

    दूसरे स्थान पर रोहित हैं, जिन्होंने भारत में 8,008 रन बनाए हैं। धवन के बल्ले से भारत में 7,626 रन निकले हैं। सुरेश रैना ने भारीतय सरजमीं पर 6,553 रन बनाए हैं।

    शीर्ष खिलाड़ियों में एक भी विदेशी बल्लेबाज नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    टी-20 क्रिकेट
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    इस सड़क पर हर महीने होती थीं कई मौतें, नितिन गडकरी ने बताया कैसे किया ठीक नितिन गडकरी
    IPL 2025: लीग मैचों के लिए उपलब्ध होंगे मुस्तफिजुर रहमान, DC के लिए अच्छी खबर IPL 2025
    अमेरिका से बाहर पैसे भेजने पर लगेगा 5 प्रतिशत टैक्स, लाखों भारतीयों पर क्या होगा असर? अमेरिका
    केरल की कंपनी का दावा, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 8.5 करोड़ साइबर हमले किए नाकाम साइबर हमला

    इंडियन प्रीमियर लीग

    PBKS बनाम RCB: राइली रूसो ने जड़ा IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े पंजाब किंग्स
    IPL 2024: RCB ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    IPL 2024: GT बनाम CSK की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: KKR बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024

    विराट कोहली

    IPL 2024: विराट कोहली के CSK के खिलाफ 1,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: विराट कोहली का पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 100वीं बार बनाया 50+ का स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: RCB ने PBKS को 4 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 विश्व कप: दूसरे सेमीफाइनल में नहीं होगा रिजर्व डे, ICC ने जारी की प्लेइंग कंडीशन टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज की धरती पर 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों पर नजर टी-20 विश्व कप 2024
    DC बनाम LSG: अभिषेक पोरेल ने जड़ा IPL 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    DC बनाम LSG: निकोलस पूरन ने लगाया IPL 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024: GT बनाम RCB की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम RCB: शाहरुख खान ने जड़ा पहला IPL अर्धशतक, पूरे किए 1,000 टी-20 रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RCB ने GT को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: विल जैक्स ने RCB के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025