Page Loader
अनुष्का शर्मा के आने के बाद काफी बदल गया है विराट कोहली का जीवन- ईशांत शर्मा
कोहली और ईशांत दोनों ही दिल्ली से आते हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ImIshant)

अनुष्का शर्मा के आने के बाद काफी बदल गया है विराट कोहली का जीवन- ईशांत शर्मा

Jun 25, 2023
01:54 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और विराट कोहली की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों अक्सर मैदान पर मस्ती करते नजर आते हैं। दोनों ही दिल्ली के लिए क्रिकेट खेलते रहे हैं। बीयरबाइसेप्स यूट्यूब चैनल पर ईशांत ने विराट को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा, "मैंने विराट के जीवन के सभी चरण देखे हैं। अनुष्का शर्मा उनके जीवन में बहुत शांति लेकर आई हैं। अब हम बहुत सारी आध्यात्मिक बातें करते हैं।"

बयान

पिता के निधन के बार निराश थे विराट कोहली

ईशांत ने कहा, "जिस दिन विराट के पिता का निधन हुआ, वह काफी उदास थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि कैसे रिएक्ट करना है, लेकिन उन्होंने फिर भी बल्लेबाजी की और मैच जिताया। अगर मेरे साथ ऐसा कुछ हुआ होता तो मैं मैदान पर नहीं गया होता।" उन्होंने कहा, "कोहली के शब्दकोश में 'उम्मीद' जैसा कोई शब्द नहीं है। उनका मानना है कि अगर आपके पास विश्वास है तो आप दुनिया में कुछ भी कर सकते हैं।"

जानकारी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 75 शतक लगा चुके हैं विराट

विराट कोहली ने 109 टेस्ट की 185 पारियों में 8,479 रन बनाए हैं। उन्होंने 274 वनडे की 265 पारियों में 12,898 रन बनाए हैं। वहीं 115 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम 4,008 रन हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 75 शतक भी लगा चुके हैं।