Page Loader
विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 पारियां खेलने वाले दूसरे भारतीय
विराट कोहली की बड़ी उपलब्धि (फोटो: ट्विटर/@BCCI)

विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 पारियां खेलने वाले दूसरे भारतीय

Feb 18, 2023
12:51 pm

क्या है खबर?

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 100 पारियां पूरी कर ली हैं। दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजी करने उतरते ही कोहली ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 पारियां खेलने वाले केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक पारियां खेलने वाले भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 144 पारियां खेली हैं। कोहली फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय हैं।

आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अदभुत हैं सचिन के आंकड़े

सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 144 पारियों में लगभग 50 की औसत से 6,707 रन बनाए हैं जिसमें 20 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट मैचों की बात करें तो सचिन ने 74 पारियों में 55 की औसत से 3,630 रन बनाए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 शतक और 16 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वह सर्वाधिक टेस्ट रन, शतक और अर्धशतक लगाने वाले भारतीय हैं। वनडे में भी सचिन के नाम सर्वाधिक रन, शतक और अर्धशतक हैं।