NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: विराट कोहली ने लगाया IPL करियर में अपना 7वां शतक, जानिए उनके आंकडे़ 
    अगली खबर
    IPL 2023: विराट कोहली ने लगाया IPL करियर में अपना 7वां शतक, जानिए उनके आंकडे़ 
    विराट कोहली ने सातवां शतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: विराट कोहली ने लगाया IPL करियर में अपना 7वां शतक, जानिए उनके आंकडे़ 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 21, 2023
    10:09 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 70वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 60 गेंद में शानदार शतक जड़ा।

    ये उनके IPL करियर का 7वां शतक रहा है। उन्होंने मैच के पहली गेंद से ही आक्रमक क्रिकेट खेली।

    IPL 2023 में उनका यह लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ उन्होंने 100 रन बनाए थे।

    आइए उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही कोहली की पारी

    कोहली ने मैच में अपनी शानदार शतकीय पारी के दौरान 13 चौके और 1 छक्का लगाया। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट भी 165.57 की रही।

    उन्होंने पहले विकेट के लिए फाफ डु प्लेसिस के साथ 67 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने माइकल ब्रेसवेल के साथ 29 गेंद में 47 रन जोड़े।

    RCB के लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन कोहली एक छोड़ पर डटे रहे। इस सीजन कोहली ने 600 से ज्यादा रन भी पूरे कर लिए।

    करियर

    कैसा रहा है कोहली का IPL करियर? 

    कोहली ने 237 मैचों में 37.25 औसत और 130.02 की स्ट्राइक रेट से 7,263 रन बना चुके हैं। वह IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    शिखर धवन (6,600), डेविड वार्नर (6,311) और रोहित शर्मा (6,192) अन्य बल्लेबाज हैं, जो 6000 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

    इस बीच 113 उनका उच्चतम स्कोर है, जो 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ बनाया था। 7 शतक के साथ उन्होंने 50 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    रिकॉर्ड

    कोहली ने ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम 

    कोहली इस शतक के साथ ही IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 6 शतक लगाए थे। तीसरे नंबर पर जोस बटलर (5) हैं।

    कोहली ने अपने 7 शतक में से 4 शतक बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगाए हैं।

    कोहली IPL की लगातार 2 पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले धवन (2020) और बटलर (2022) में यह कारनामा कर चुके हैं।

    सीजन

    इस सीजन कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन?

    इस सीजन कोहली का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने 14 मैच में 53.25 की औसत से 639 रन बनाए हैं। उन्होंने 457 गेंदों का सामना किया है।

    उन्होंने 2 शतक के साथ 6 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस सीजन कोहली के बल्ले से 65 चौके और 16 छक्के निकले हैं।

    उन्होंने 139.82 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वह 2 बार नॉटआउट भी रहे हैं।

    कोहली ने तीसरी बार एक IPL सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    पारी

    कैसी रही RCB की पारी 

    RCB ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ पहले खेलते हुए 20 ओवरों के बाद 197/5 का स्कोर बनाया।

    GT की ओर से नूर अहमद ने 2 विकेट लिए। राशिद खान और मोहम्मद शमी को 1-1 विकेट मिला।

    सलामी बल्लेबाज कोहली और डु प्लेसिस ने तेजी से रन बनाए। 6 ओवर के बाद स्कोर 62 रन था और उनका 1 भी विकेट नहीं गिरा था।

    इसके बाद RCB के विकेट गिरते रहे, लेकिन कोहली ने आखिरी ओवर तक शानदार बल्लेबाजी की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    IPL 2023
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    विराट कोहली

    RCB बनाम LSG: फाफ डु प्लेसिस ने जमाया IPL करियर का 27वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RCB बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम DC: विराट कोहली ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: RCB ने DC को दिया 175 रन का लक्ष्य, कोहली का सीजन में तीसरा अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: KKR बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC के खिलाफ CSK ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: SRH के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेगी MI, जानिए प्रीव्यू  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: दिल्ली में देखने को मिली महेंद्र सिंह धोनी के लिए दीवानगी, देखें वायरल वीडियो दिल्ली कैपिटल्स

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    DC बनाम RCB: फिलिप साल्ट ने जमाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: विराट कोहली का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  विराट कोहली
    IPL 2023: MI बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025