Loading...
BBL में सिडनी थंडर के लिए खेलेंगे स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, जानें उनके प्रमुख आंकड़े
ट्रेंट बोल्ट BBL में खेलते हुए नजर आएंगे (फाइल तस्वीर)

BBL में सिडनी थंडर के लिए खेलेंगे स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, जानें उनके प्रमुख आंकड़े

Oct 15, 2026
05:21 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आगामी बिग बैश लीग (BBL) सत्र के लिए सिडनी थंडर के साथ एक साल का करार किया है। 37 वर्षीय बोल्ट के साथ लॉकी फर्ग्यूसन भी जुड़ेंगे। इससे टीम की गेंदबाजी को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है। बोल्ट न्यूजीलैंड के महानतम गेंदबाजों में से एक हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 से अधिक विकेट ले चुके हैं। आइए हम उनके टी-20 प्रारूप में शानदार आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

उत्साह

क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है- बोल्ट 

बोल्ट ने BBL में दोबारा खेलने को लेकर उत्साह जताया। उन्हें उम्मीद है कि वह टीम और प्रशंसकों के साथ वैसा ही जुड़ाव बना पाएंगे, जैसा फर्ग्यूसन ने बनाया है।

उन्होंने कहा, "क्रिकेट ने मुझे इतने सालों से बहुत कुछ दिया है और मैं अभी भी उस दौर में हूं जब मुझे मैदान पर उतरना, टीम के लिए योगदान देना, खूब विकेट लेना और पावरप्ले में आक्रामक गेंदबाजी करना पसंद है।"

विकेट

350 टी-20 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज 

इस साल की शुरुआत में बोल्ट टी-20 में 350 विकेट पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बने थे। उन्होंने इस प्रारूप में 325 मैचों में 25.82 की औसत से 372 विकेट लिए हैं।

उनकी इकॉनमी 8.15 की रही है। टिम साउदी (348) और ईश सोढ़ी (335) 300 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के अन्य गेंदबाज हैं।

बोल्ट ने 61 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 21.43 की औसत से 83 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

ADVERTISEMENT

IPL

2022-23 के बाद बोल्ट की BBL में वापसी 

बोल्ट ने टी-20 में अपने सबसे ज्यादा विकेट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लिए हैं। उन्होंने 27.13 की औसत से 145 विकेट हासिल किए हैं।

मेजर लीग क्रिकेट में इस खिलाड़ी के नाम 21.64 की औसत से 54 विकेट है।

बोल्ट अब तक BBL में 8 मैच खेल चुके हैं। ये सभी मैच उन्होंने 2022-23 सत्र में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेले थे। इन मैचों में उन्होंने 31.12 की औसत से 8 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT

टी-20

बोल्ट ने अपने टी-20 करियर में एक बार लिया है 5 विकेट हॉल

बोल्ट ने 2009 में टी-20 क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन इस प्रारूप में उनका पहला 5 विकेट लेने का कारनामा इस साल अगस्त में आया।

यह उपलब्धि उन्होंने यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग 2026 के दौरान कैसल रॉकर्स के लिए हासिल की थी।

बोल्ट ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 5 विकेट लिए। एक बार 5 विकेट लेने के अलावा, उनके नाम 5 बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी दर्ज है।

ADVERTISEMENT