NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, आंकड़ों से जानिए 
    अगली खबर
    IPL 2024 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, आंकड़ों से जानिए 
    संदीप शर्मा ने इस सीजन कमाल की गेंदबाजी की है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, आंकड़ों से जानिए 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 26, 2024
    11:02 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के खिताबी मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

    इस सीजन में बल्लेबाजों के चौकों-छक्कों और रिकॉर्ड के बीच कई गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी है। स्पिनर्स हो या तेज गेंदबाज इस सीजन सभी का बोलबाला रहा है।

    ऐसे में आइए IPL 2024 के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों के बारे में जानते हैं।

    #1

    संदीप शर्मा- 5/18 

    IPL 2024 के 38वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ सिर्फ 18 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

    यह उनके IPL करियर का पहला 5 विकेट हॉल था। उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की थी और उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 4.50 की रही थी।

    उन्होंने ईशान किशन (0), सूर्यकुमार यादव (10), तिलक वर्मा (65), टिम डेविड (3) और गेराल्ड कोएत्जी (0) को अपना शिकार बनाया था।

    #2

    जसप्रीत बुमराह- 5/21

    IPL 2024 के 25वें मुकाबले में MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 21 रन देकर 5 विकेट लिए थे। यह इस सीजन का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

    उन्होंने विराट कोहली (3), फाफ डु प्लेसिस (61), महिपाल लोमरोर (0) और सौरभ चौहान (9) को अपना शिकार बनाया था।

    यह उनके IPL करियर का दूसरा 5 विकेट हॉल था। बुमराह के अलावा IPL में सिर्फ जेम्स फॉकनर, जयदेव उनादकट और भुवनेश्वर कुमार ने 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।

    #3

    यश ठाकुर- 5/30 

    IPL 2024 के 20वे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 3.5 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

    उन्होंने विजय शंकर (17), राहुल तेवतिया (30), राशिद खान (0) और नूर अहमद (2) के रूप में अन्य विकेट चटकाए थे।

    यश ने अपने IPL करियर में पहली बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया था। वह 5 विकेट हॉल लेने वाले 7वें अनकैप्ड गेंदबाज बने थे।

    #4

    टी नटराजन- 4/19 

    IPL 2024 में चौथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन टी नटराजन ने किया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 35वें मुकाबले में सिर्फ 19 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

    उस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के इस गेंदबाज ने 1 मेडन ओवर भी डाला था।

    उन्होंने अक्षर पटेल (6), एनरिख नोर्खिया (0), ललित यादव (7) और कुलदीप यादव (0) को अपना शिकार बनाया था। यह उनके IPL करियर का पहला 4 विकेट हॉल भी था।

    #5

    तुषार देशपांडे- 4/27

    IPL 2024 के 46वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने SRH के खिलाफ 3 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

    उन्होंने ट्रेविस हेड (13), अनमोलप्रीत सिंह (0), अभिषेक (15) और पैट कमिंस (5) को पवेलियन की राह दिखाई थी।

    IPL 2024 में इस खिलाड़ी ने 13 मैच में 17 विकेट झटके थे। उनकी औसत 24.49 की रही थी। उन्होंने 8.83 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    मुंबई इंडियंस
    जसप्रीत बुमराह
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024

    IPL 2024: KKR ने फाइनल में किया प्रवेश, क्वालीफायर-1 में SRH को 8 विकेट से हराया इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: वेंकटेश अय्यर ने जड़ा इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: श्रेयस अय्यर ने जड़ा इस संस्करण का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024, एलिमिनेटर: RR बनाम RCB की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट राजस्थान रॉयल्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: LSG बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में LSG और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए IPL 2024
    IPL 2024: LSG बनाम MI का इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: MI बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    जसप्रीत बुमराह

    वनडे विश्व कप में सबसे बेहतर औसत वाले 5 गेंदबाजों पर एक नजर वनडे क्रिकेट
    विश्व कप 2023: श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन?  वनडे विश्व कप 2023
    बुमराह को पहली गेंद पर मिली सफलता, विश्व कप में ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज भारतीय क्रिकेट टीम
    जसप्रीत बुमराह विश्व कप में लगातार सबसे ज्यादा मैचों में विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने  वनडे विश्व कप 2023

    क्रिकेट समाचार

    विराट कोहली IPL में 8,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    RR बनाम RCB: युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने युजवेंद्र चहल
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी टी-20 विश्व कप 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025