तिलक वर्मा ने फील्डिंग में बनाया नया रिकॉर्ड, एक कैलेंडर वर्ष में लपके सर्वाधिक कैच
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान और बल्लेबाज तिलक वर्मा ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह रिकॉर्ड बल्लेबाजी या गेंदबाजी का नही, बल्कि फील्डिंग का है। मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर डेरिल मिचेल (6) का कैच पकड़ते ही वह एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले फील्डर बन गए हैं। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
रिकॉर्ड
तिलक ने साल 2026 में पकड़े हैं 26 कैच
इस मुकाबले में पकड़ा गया दूसरा कैच तिलक का साल 2026 में इस प्रारूप में 26वां कैच था।
इसके साथ ही उन्होंने इंडोनेशिया के डेनियलसन हावोए को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने सवाल 2025 में कुल 25 कैच पकड़े थे।
सूची में UAE क्रिकेट टीम के मुहम्मद वसीम (24 कैच, 2024) तीसरे, मलेशिया के शार्विन मुनियांदी (21 कैच, 2025) चौथे और युगांडा के ब्रायन मसाबा (20 कैच, 2023) और बांग्लादेश के तंजीद हसन (20 कैच, 2025) 5वें पायदान पर काबिज हैं।
प्रतिभा
भारतीय फील्डिंग के नए सितारे हैं तिलक
भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा और विराट कोहली जैसे दिग्गज फील्डर्स के दौर के बाद तिलक वर्मा ने अपनी फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया है।
साल 2026 में खेले गए विभिन्न द्विपक्षीय टी-20 सीरीज और महत्वपूर्ण दौरों पर तिलक ने बल्लेबाजी के साथ 26 कैच पकड़कर विपक्षी टीमों की कमर तोड़ी है।
बड़ी बात यह है कि सर्वाधिक कैच पकड़ने वालों की सूची में पूर्ण सदस्य देशों के केवल 2 ही खिलाड़ी हैं, जिनमें तिलक शीर्ष पर हैं।
करियर
कैसा रहा है तिलक का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?
तिलक ने 2023 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।
अब तक उन्होंने 72 मैचों की 67 पारियों में 42.95 की औसत और 146.47 की स्ट्राइक रेट से 1,847 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक के अलावा 10 अर्धशतक भी लगाए हैं।
उन्होंने सर्वाधिक रन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए हैं। वह प्रोटियाज टीम के खिलाफ 11 पारियों में 62.12 की औसत के साथ 497 रन बना चुके हैं।