NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023 में अब तक रहा है इन अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा, आंकड़े दे रहे गवाही 
    अगली खबर
    IPL 2023 में अब तक रहा है इन अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा, आंकड़े दे रहे गवाही 
    यशस्वी जायसवाल ने गुरुवार को IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमाया था (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023 में अब तक रहा है इन अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा, आंकड़े दे रहे गवाही 

    लेखन मनोज शर्मा
    May 12, 2023
    05:48 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रत्येक संस्करण में कुछ खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से चारों ओर अपनी चमक बिखेरते हैं। लीग में प्रदर्शन के दम पर कई खिलाड़ियों का अब तक भाग्य भी उदय हो चुका है।

    इस सीजन में भी करोड़ों में बिकने वाले बड़े नाम जहां बुरी तरह फ्लॉप रहे, वहीं मामूली रकम हासिल करने वाले कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अलग छाप छोड़ी है।

    आइए उन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने इस सीजन में सुर्खियां बटोरी हैं।

    #1

    यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स) 

    भारत के घरेलू क्रिकेट सत्र (2022/23) में दो दोहरे शतकों सहित छह शतक लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल IPL में भी अपनी गहरी छाप छोड़ रहे हैं।

    सलामी बल्लेबाज जायसवाल अब तक 12 मैचों में 52.27 की बल्लेबाजी औसत और 167.15 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

    जायसवाल इस सीजन में 1 शतक और 4 अर्धशतक के साथ कुल 575 रन बना चुके हैं। गुरुवार को उन्होंने IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक (13 गेंद) जमाया था।

    #2

    रिंकू सिंह (कोलकाता नाइट राइडर्स) 

    रिंकू सिंह ने इस सीजन में अपने प्रदर्शन से जमकर वाहवाही लूटी है। रिंकू ने गत चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अकेले दम पर मैच जिताया था।

    आखिरी 5 गेंदों में टीम को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे, रिंकू ने 205 रनों का पीछा करने के लिए यश दयाल को लगातार गेंदों पर 5 छक्के लगाए थे।

    रिंकू ने इस सीजन 12 पारियों में 50.43 के औसत और 146.47 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए हैं।

    #3

    जितेश शर्मा (पंजाब किंग्स) 

    IPL 2023 में जितेश शर्मा पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए एक विश्वसनीय फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं।

    उन्होंने 11 पारियों में 26.00 की औसत और 160.49 की स्ट्राइक रेट से 260 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 49* का रहा है। वह सीजन में अब तक 18 छक्के जमा चुके हैं।

    तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक स्ट्रोक खेलने की क्षमता के साथ जितेश PBKS के बल्लेबाजी क्रम को मजबूत बना रहे हैं।

    #4

    तिलक वर्मा (मुंबई इंडियंस) 

    IPL 2023 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए तिलक वर्मा लगातार संकटमोचक की भूमिका निभा रहे हैं।

    हालांकि, चोट के कारण पिछले कुछ मैच नहीं खेलने से टीम को संतुलन कुछ हद तक बिगड़ा है।

    इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक IPL 2023 की 9 पारियों में 45.67 की औसत और 158.38 की स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए हैं।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ उनकी नाबाद 84 रनों की पारी काफी आकर्षक थी।

    #5

    सुयश शर्मा (कोलकाता नाइट राइडर्स) 

    स्टार खिलाड़ियों से सजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम में इन दिनों रिंकू सिंह के अलावा सुयश शर्मा की चर्चा हो रही है।

    सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे योग्य स्पिनर्स के बावजूद टीम में जगह बनाना और दमदार प्रदर्शन करना उनकी काबिलियत को दर्शाता है।

    अपने पहले मैच में सुयश ने 3 विकेट लिए और KKR को RCB पर 81 रन की जोरदार जीत दिलाई थी। अपनी शानदार गुगली से सुयश ने 8 पारियों में 10 विकेट लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    तिलक वर्मा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    IPL 2023

    IPL 2023: KKR के खिलाफ PBKS ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: सुनील नरेन 450 टी-20 मुकाबले खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े सुनील नरेन
    IPL 2023: PBKS ने KKR को दिया 180 रन का लक्ष्य, धवन ने खेली शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम PBKS: शिखर धवन IPL में 50 अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बने शिखर धवन

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: RR ने SRH को दिया 215 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स
    RR बनाम SRH: जोस बटलर 5 रन से शतक से चूके, जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक जोस बटलर
    IPL 2023: संजू सैमसन ने SRH के खिलाफ लगाया लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े संजू सैमसन
    IPL 2023: SRH ने रोमांचक मुकाबले में RR को 4 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: GT ने LSG को हराकर दर्ज की 8वीं जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम LSG: क्विंटन डिकॉक ने लगाया IPL में अपना 20वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम LSG: मोहित शर्मा ने लखनऊ के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकडे़ इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम SRH: अभिषेक शर्मा ने लगाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    तिलक वर्मा

    IPL 2022: कौन हैं तिलक वर्मा, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.7 करोड़ में खरीदा? क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: जानिए कैसे सुरेश रैना से प्रभावित हुए थे मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड-A के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया-A की टीम घोषित, कुलदीप यादव को मिला मौका क्रिकेट समाचार
    RCB बनाम MI: तिलक वर्मा ने IPL में जड़ा तीसरा अर्धशतक, खेली अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी  IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025