Loading...
एशियाई खेल 2026 में इन भारतीय खिलाड़ियों ने 3-3 पदक जीते
गुलवीर सिंह ने जीते कुल 3 पदक (तस्वीर: एक्स/@afiindia)

एशियाई खेल 2026 में इन भारतीय खिलाड़ियों ने 3-3 पदक जीते

Oct 04, 2026
03:46 pm

क्या है खबर?

जापान में संपन्न हुए 20वें एशियाई खेलों में भारत ने कुल 85 पदक जीते, जिनमें 21 स्वर्ण शामिल रहे। पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा। भारत से आगे चीन, मेजबान जापान और दक्षिण कोरिया रहे। इस संस्करण में कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक से अधिक पदक जीतने में सफलता हासिल की। इस बीच नागोया खेलों में 3-3 पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

#1 

नीरू ढांडा (2 स्वर्ण और 1 रजत)

भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने कायनान चेनाई के साथ मिलकर ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

इसके अलावा नीरू ने इतिहास रचते हुए ट्रैप निशानेबाजी की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वह इस स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी थी।

हरियाणा के जिंद की रहने वाली नीरू ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया था।

#2 

कुमकुम मोहोद (2 स्वर्ण और 1 रजत)

17 वर्षीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने एशियाई खेल 2026 में 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते।

महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में उन्होंने अंकिता भकत और कीर्ति शर्मा के साथ मिलकर स्वर्ण जीता था। फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को हराया था।

वहीं, मिक्स्ड रिकर्व टीम स्पर्धा में उन्होंने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर रजत पदक जीता था। फाइनल में इस जोड़ी को चीन के खिलाफ हार मिली थी।

मोहोद ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व में भी स्वर्ण जीता।

ADVERTISEMENT

#3 

विथ्या रामराज (1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य)

भारतीय एथलीट विथ्या रामराज के लिए यह संस्करण शानदार बीता।

उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स (बाधा दौड़) में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 54.75 सेकंड का समय निकालकर पीटी उषा का 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था।

इसके अलावा विथ्या ने महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में किरण पहल, प्राची चौधरी, और पीआर पुवम्मा के साथ मिलकर स्वर्ण पदक और मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में रजत पदक भी जीता।

ADVERTISEMENT

#4 

गुलवीर सिंह (2 रजत और 1 कांस्य)

भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने इस संस्करण में पदकों की हैट्रिक लगाई।

उन्होंने पुरुषों की 10,000 मीटर में 28:29.38 का समय निकालकर रजत पदक जीता था।

इसके बाद अलीगढ़ के इस धावक ने 1500 मीटर में रजत पदक पर कब्जा जमाया।

आखिर में 5000 मीटर फाइनल में उन्होंने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। इस दौड़ को पूरा करने के लिए उन्होंने 13:32.75 का समय लिया था।

#5 

रुद्रांक्ष पाटिल (2 रजत और 1 कांस्य)

निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल नागोया खेलों में भारत के सबसे सफल निशानेबाजों में शुमार रहे, जिन्होंने 2 रजन और एक कांस्य पदक जीते।

10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रुद्रांक्ष ने कांस्य जीता।

इसके अलावा रुद्रांक्ष ने हिमांशु और पार्थ माने के साथ मिलकर 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

वहीं ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और नीरज कुमार के साथ 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम में भी रजत पदक पर कब्जा जमाया।

ADVERTISEMENT