NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL इतिहास में इन 6 भारतीयों ने जीती है 'पर्पल कैप', इस बार कौन है दावेदार?
    खेलकूद

    IPL इतिहास में इन 6 भारतीयों ने जीती है 'पर्पल कैप', इस बार कौन है दावेदार?

    IPL इतिहास में इन 6 भारतीयों ने जीती है 'पर्पल कैप', इस बार कौन है दावेदार?
    लेखन अंकित पसबोला
    May 26, 2023, 05:08 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL इतिहास में इन 6 भारतीयों ने जीती है 'पर्पल कैप', इस बार कौन है दावेदार?
    भुवनेश्वर कुमार ने 2 बार जीती है पर्पल कैप (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। आज (26 मई) गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच क्वालीफायर-2 खेला जाना है। इस समय GT के मोहम्मद शमी सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। IPL 2023 में शमी ने फिलहाल 17.38 की औसत से 26 विकेट लिए हुए हैं और वह 'पर्पल कैप' के प्रबल दावेदार हैं। इस बीच IPL इतिहास में पर्पल कैप जीतने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

    आरपी सिंह (2009)

    IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी, लेकिन दूसरे संस्करण में पहली बार किसी भारतीय गेंदबाज ने पर्पल कैप जीती थी। IPL 2009 में आरपी सिंह ने डेक्कन चार्जर्स (DC) की ओर से खेलते हुए 16 मैचों में 18.13 की औसत से 23 विकेट लिए थे। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 7 से कम (6.98) रही थी। उस सीजन में आरपी के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज अनिल कुंबले (21 विकेट) थे।

    प्रज्ञान ओझा (2010)

    IPL 2010 में डेक्कन चार्जर्स के प्रज्ञान ओझा ने पर्पल कैप जीती थी। लगातार दूसरे सीजन में डेक्कन चार्जर्स की टीम के किसी खिलाड़ी ने सर्वाधिक विकेट चटकाए थे। ओझा IPL के इतिहास में पर्पल कैप हासिल करने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बन गए थे। उन्होंने उस सीजन में 16 मैचों में 20.42 की औसत और 7.29 की इकॉनमी रेट से 21 विकेट लिए थे। उस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 26 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा था।

    मोहित शर्मा (2014)

    IPL 2014 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के मोहित शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। उन्होंने उस सीजन में 16 मैचों में 19.64 की औसत और 8.39 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट चटकाए थे। वह CSK की ओर से पर्पल कैप पर कब्जा जमाने वाले ड्वेन ब्रावो के बाद सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने थे। IPL 2014 में मोहित के बाद दूसरे सर्वाधिक विकेट सुनील नरेन (21) ने लिए थे।

    भुवनेश्वर कुमार (2016 और 2017)

    अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर भुवनेश्वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से खेलते हुए IPL 2016 और 2017 में पर्पल कैप जीती थी। वह लगातार 2 सीजन में पर्पल कैप जीतने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। IPL 2016 में उन्होंने 21.3 की औसत से 23 विकेट लिए थे। इसके बाद अगले सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 14.19 की औसत से 26 विकेट लिए थे। उनके दमदार प्रदर्शन के दम पर SRH की टीम 2016 में विजेता भी बनी थी।

    हर्षल पटेल (2021)

    IPL 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हर्षल पटेल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। उन्होंने उस सीजन में 15 मैचों में 14.34 की औसत और 8.14 की इकॉनमी रेट से 32 विकेट लिए थे। ये किसी एक सीजन में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बन गया था, जो अब भी कायम है। वह RCB की ओर से पर्पल कैप जीतने वाले पहले गेंदबाज भी हैं।

    युजवेंद्र चहल (2022)

    राजस्थान रॉयल्स (RR) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने IPL 2022 में 17 मैचों में 19.51 की औसत और 7.75 की इकॉनमी रेट से 27 विकेट लिए थे। वह सोहैल तनवीर के बाद RR की ओर से पर्पल कैप हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए थे। चहल की उम्दा गेंदबाजी के दम पर RR उस सीजन में उपविजेता रही थी। उन्हें फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) ने हराया था।

    इस सीजन में दावेदार कौन? 

    IPL 2023 में शमी ने फिलहाल सर्वाधिक 26 विकेट लिए हुए हैं। वह इस बार पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमा सकते हैं। हालांकि, उन्हें राशिद खान से कड़ी चुनौती मिलती हुई नजर आ रही है, जिन्होंने 25 विकेट लिए हुए हैं। MI के पीयूष चावला ने इस बार 15 मैचों में 21.42 की औसत के साथ 21 विकेट लिए हुए हैं। उन्हें राशिद और शमी को पीछे छोड़ने के लिए अविश्वसनीय प्रदर्शन करना होगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    भुवनेश्वर कुमार
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    केतन आनंद लाएंगे देव आनंद की 100वीं जयंती पर 6 एपिसोड की विशेष सीरीज बॉलीवुड समाचार
    इलेक्ट्रिक गाड़ियों से जुड़े इन मिथकों को सच मानते हैं कई लोग, पढ़िए इनके बारे में    इलेक्ट्रिक वाहन
    #NewsBytesExplainer: मणिपुर में एक महीने से जारी हिंसा थम क्यों नहीं रही है? मणिपुर
    #NewsBytesExplainer: समलैंगिकता पर युगांडा में मृत्युदंड समेत क्या-क्या प्रावधान हैं और अमेरिका ने क्या चेतावनी दी?  युगांडा

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 20 लाख रुपये में CSK से जुड़े थे मथीशा पथिराना, झटके 19 विकेट  IPL 2023
    IPL 2023: CSK को कई अहम मैच जीताने वाले शिवम दुबे के आंकड़ों पर एक नजर  शिवम दुबे
    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे ने पहली बार जीता खिताब, बल्ले से किया ऐसा प्रदर्शन  अजिंक्य रहाणे
    IPL 2023: 50 लाख रुपये में बिके थे मोहित शर्मा, चटकाए दूसरे सबसे अधिक विकेट  चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    WTC फाइनल: डेविड वार्नर भारत के खिलाफ लगा चुके हैं 4 शतक, जानिए आंकड़े  डेविड वार्नर
    इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: जानिए इकलौते टेस्ट के लिए दोनों टीमें और अन्य अहम जानकारी  टेस्ट क्रिकेट
    WTC फाइनल: चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  चेतेश्वर पुजारा
    IPL 2023: इस सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    भुवनेश्वर कुमार

    IPL 2023 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में विराट कोहली को 3 बार आउट चुके हैं भुवनेश्वर कुमार, जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    IPL 2023: भुवनेश्वर कुमार ने GT के खिलाफ झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद
    GT बनाम SRH: भुवनेश्वर के सामने खामोश रहता है शुभमन का बल्ला, इतनी बार किया आउट शुभमन गिल

    क्रिकेट के आंकड़े

    इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: जो रूट 11,000 टेस्ट रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  जो रूट
    IPL 2023: इस सीजन की टॉप-5 पारियों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    IPL 2023 में कमाल का रहा है पीयूष चावला और राशिद का प्रदर्शन, जानिए तुलनात्मक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023