NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद

    टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स

    टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 30, 2022, 08:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
    सूर्यकुमार ने लगाया 11वां अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    टी-20 विश्व कप 2022 के 30वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया है और मौजूदा संस्करण में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। भारत ने पहले खेलते हुए सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक (68) की मदद से 133/9 का स्कोर बनाया। जवाब में प्रोटियाज टीम ने एडेन मार्करम (51) और डेविड मिलर (59*) की पारियों की बदौलत आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल किया। मैच में बने रिकॉर्डस पर एक नजर डालते हैं।

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला

    भारत ने 23 के स्कोर तक रोहित (12) और राहुल (9) के विकेट खो दिए। इसके बाद विराट (12), दीपक हूडा (0) और हार्दिक पांड्या (2) भी सस्ते में सिमट गए। मुश्किल घड़ी में सूर्यकुमार ने अर्धशतक लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 24 के स्कोर तक तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद मार्करम और मिलर ने अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को संभाला। अंत में मिलर ने अपनी नाबाद पारी से जीत दिला दी।

    टी-20 विश्व कप में 1,000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने कोहली

    कोहली ने आज 11 गेंदों में 12 रन बनाए। वह विश्व के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने टी-20 विश्व कप में 1,000 से ज्यादा रन बनाए हों। उनके अब इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 83.41 की अद्भुत औसत और 131.71 की स्ट्राइक रेट से 1,001 रन हो गए हैं। वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बता दें टी-20 विश्व कप में कोहली से ज्यादा रन सिर्फ महेला जयवर्धने (1,016) के नाम है।

    सूर्यकुमार ने लगाया 11वां अर्धशतक

    मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी के लिये आए सूर्यकुमार ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी करके पारी को संभालने का प्रयास किया। वह 19वें ओवर में तेजी से रन बनाने के प्रयास में आउट हुए। उन्होंने 40 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 68 रन बनाए।

    सूर्यकुमार ने इस साल लगाया आठवां अर्धशतक

    सूर्यकुमार ने इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 42.50 की औसत और 183.69 की स्ट्राइक रेट से 935 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने आठ अर्धशतक लगाए हैं। वह किसी एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी (गैर सलामी बल्लेबाज) बने हैं।

    मार्करम और मिलर ने लगाए अर्धशतक

    एडेन मार्करम ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का नौवां अर्धशतक 38 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने 41 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। वहीं मिलर ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 46 गेंदों में नाबाद 59 रनों की शानदार पारी खेली। मार्करम ने मिलर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की। मार्करम के नाम अब 29 टी-20 मैचों में 842 रन हो गए हैं।

    मिलर का रन-चेज में कमाल जारी

    मिलर के लिए यह साल रन-चेज करते हुए अद्भुत रहा है। उन्होंने टी-20 में 2022 में रनों का पीछा करते हुए 280.50 की औसत और 154 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस बीच वह 16 में से 14 पारियों में नाबाद रहे हैं।

    एनगिडी ने की घातक गेंदबाजी

    एनगिडी ने 29 रन देकर चार सफलताएं हासिल की। उन्होंने कोहली, राहुल, रोहित और हार्दिक के विकेट हासिल किए। एनगिडी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 34 मैचों में 17.43 की औसत से 57 विकेट लिए हैं, जिसमें दो बार वह कम से कम चार विकेट ले चुके हैं। उन्होंने विकेटों के मामले में सैमुअल बद्री (56) और जोश हेजलवुड (56) को पीछे छोड़ दिया है।

    दक्षिण अफ्रीका ने हासिल किया शीर्ष स्थान

    यह दक्षिण अफ्रीका की तीन मैचों में दूसरी जीत है। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप-2 में पांच अंको के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। दूसरी तरफ अपनी पहली शिकस्त झेलने वाली भारतीय टीम चार अंको के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं बांग्लादेश के भी चार अंक हैं और तीसरे स्थान पर है। पांचवे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है।

    रोहित ने बनाया ये रिकॉर्ड

    रोहित टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान (35) को पीछे छोड़ दिया है। वह अब तक सभी टी-20 विश्व कप में खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप

    भारतीय क्रिकेट टीम

    दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 100 रन का लक्ष्य, भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    दूसरा टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दांव पर होंगे ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    इयान चैपल ने ऋषभ पंत को बताया भारत की बेहतर रन रेट का आधार, जानिए आंकड़े ऋषभ पंत
    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: तेम्बा बावुमा ने जमाया वनडे करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पहला वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 27 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स   इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: रासी वैन डर डूसेन ने लगाया करियर का चौथा वनडे शतक इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप

    अंडर 19 महिला विश्व कप: भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया अंडर-19 विश्व कप
    महिला क्रिकेट: भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप: रवांडा की गेंदबाज का एक्शन मिला अवैध, गेंदबाजी पर लगा बैन महिला क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच बने ट्राय कूले भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023