NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप: भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीतों पर नजर
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप: भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीतों पर नजर
    भारत ने हरभजन सिंह के 4 विकेट की बदौलत टी-20 विश्व कप 2012 में दर्ज की थी 90 रन की सबसे बड़ी जीत (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टी-20 विश्व कप: भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीतों पर नजर

    लेखन भारत शर्मा
    May 13, 2024
    09:24 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है।

    भारतीय क्रिकेट टीम 5 जून को आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

    पिछले कुछ वर्षों में भारत ने इस टूर्नामेंट में कुछ ऐतिहासिक जीत हासिल की हैं।

    ऐसे में आई उसकी टी-20 विश्व कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीतों पर नजर डालते हैं।

    #1

    भारत बनाम इंग्लैंड, कोलंबो, 2012

    भारत ने टी-20 विश्व कप 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी।

    भारत ने स्पिन के अनुकूल कोलंबो की पिच पर 170/4 का स्कोर बनाया, जिसमें रोहित शर्मा ने नाबाद 55 रन बनाए थे।

    बाद में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने वापसी मैच में 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर चार विकेट चटकाए थे, जिससे इंग्लैंड की टीम 80 रन पर ढेर हो गई और भारत ने 90 रन से मैच जीत लिया।

    #2

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मीरपुर, 2014

    भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टी-20 विश्व कप 2014 में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की 73 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

    भारत ने 159 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में कंगारू टीम केवल 86 रनों पर ढेर हो गई।

    भारत की ओर से अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में केवल 11 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था।

    #3

    भारत बनाम जिम्बाब्वे, मेलबर्न, 2022

    टी-20 विश्व कप में भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत 2022 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ आई थी।

    केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों से भारत को 186/5 का स्कोर बनाया था।

    सूर्यकुमार ने 244 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 61 रन बनाए थे। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 115 रन पर ढेर हो गई और 71 रन से मैच हार गई।

    भारत से अश्विन ने 3, मोहम्मद शमी और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट लिए।

    #4

    भारत बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी, 2021

    भारत ने अबू धाबी में टी-20 विश्व कप 2021 में अफगानिस्तान के खिलाफ 66 रन की जीत का दावा किया था।

    भारतीय सलामी बल्लेबाज राहुल और रोहित ने 140 रन की साझेदारी निभाई थी, जो टी-20 विश्व कप में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है।

    राहुल ने 48 गेंदों में 69 रन बनाए और रोहित ने 47 गेंदों में 74 रन बनाए थे। भारत ने 210/2 का स्कोर बनाया और बाद में अफगान टीम को 144/7 पर ही रोक दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टी-20 विश्व कप 2024
    भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा
    सूर्यकुमार यादव

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    टी-20 विश्व कप 2024

    ऋषभ पंत बनाम संजू सैमसन: टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन?  संजू सैमसन
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित, राशिद खान करेंगे कप्तानी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, मिचेल मार्श करेंगे कप्तानी टी-20 क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप में विराट कोहली के अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नजर विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: सरफराज खान ने डेब्यू टेस्ट सीरीज में जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: देवदत्त पडिक्कल ने अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में जड़ा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    धर्मशाला टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ भारत की बढ़त 250 रन के पार, ऐसा रहा दूसरा दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत के शीर्ष-5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया 50+ स्कोर, 15 साल बाद हुआ ऐसा इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा

    तीसरा टेस्ट: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा तीसरा टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा टेस्ट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: भारतीय टीम ने पहले दिन बनाए 326 रन, रोहित और जडेजा ने जड़े शतक  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रांची टेस्ट में ये 5 बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं रोहित शर्मा  भारतीय क्रिकेट टीम

    सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार की टी-20 अंतरराष्ट्रीय के डेथ ओवर्स में है सर्वाधिक स्ट्राइक रेट, जानिए अन्य का हाल भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय टीम ने रचा इतिहास, लगातार 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बनाए 200+ रन भारतीय क्रिकेट टीम
    इन देशों ने जीते हैं सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले, शीर्ष पर भारतीय टीम भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मेडिकल इमरजेंसी के कारण घर लौटे दीपक चाहर, अर्शदीप को मिला मौका भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025