NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप 2022: भारतीय टीम का शेड्यूल, इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप 2022: भारतीय टीम का शेड्यूल, इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
    23 अक्टूबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारत (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    टी-20 विश्व कप 2022: भारतीय टीम का शेड्यूल, इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 12, 2022
    08:00 am

    क्या है खबर?

    रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम इस समय टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है। भारत ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

    इस बीच भारत की टीम, शेड्यूल, इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    भारतीय टीम

    टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम

    विश्व कप के लिए फिलहाल भारत के मुख्य दल से 14 खिलाड़ी ही ऑस्ट्रेलिया गए हैं। अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से चोटिल जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान होना बाकी है।

    भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।

    स्टैंडबाई खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर।

    जानकारी

    चाहर नहीं जाएंगे ऑस्ट्रेलिया

    रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल रहे दीपक चाहर चोट के चलते टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएंगे। उनकी जगह पर शार्दुल ठाकुर को रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। अब शार्दुल, शमी और मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।

    शेड्यूल

    23 अक्टूबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारत

    23 अक्टूबर (रविवार): भारत बनाम पाकिस्तान, दोपहर 1:30 बजे से

    27 अक्टूबर (गुरुवार): भारत बनाम A2, दोपहर 12:30 बजे से

    30 अक्टूबर (रविवार): भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, शाम 4:30 बजे से

    02 नवंबर (बुधवार): भारत बनाम बांग्लादेश, दोपहर 1: 30 बजे से

    06 नवंबर (रविवार): भारत बनाम B1, दोपहर 1:30 बजे से

    भारतीय टीम को ग्रुप-2 में रखा गया है, जहां उसके साथ पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें हैं।

    इतिहास

    अब तक सिर्फ एक टी-20 विश्व कप जीत सका है भारत

    भारतीय टीम ने सिर्फ एक बार टी-20 विश्व कप जीता है। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम 2007 में खेले गए पहले संस्करण में विजेता बनी थी।

    इसके अलावा 2014 में धोनी की अगुवाई में ही टीम उपविजेता रही थी।

    वहीं पिछले संस्करण की बात करें तो विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने निराश किया था और पहले राउंड से ही हारकर बाहर हो गई थी।

    प्रदर्शन

    टी-20 विश्व में इन भारतीय खिलाड़ियों ने किया है कमाल

    कप्तान रोहित शर्मा टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 33 मैचों में 38.50 की औसत से 847 रन बनाए हैं। इस सूची में विराट कोहली (845) और युवराज सिंह (593) अन्य नाम हैं।

    भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने 18 मैचों में 26 विकेट के साथ टूर्नामेंट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लिए हैं। रविंद्र जडेजा (21) इस आयोजन में 20 से अधिक विकेट लेने वाले अन्य भारतीय हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    शाकिब अल हसन के साथ रोहित सभी आठ टी-20 विश्व कप का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ी बनने के लिए तैयार हैं। आधिकारिक तौर पर सक्रिय खिलाड़ियों में गेल पिछले सात टूर्नामेंट का हिस्सा थे। हालांकि, वह 2022 के आयोजन में शामिल नहीं होंगे।

    पोल

    क्या रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत टी-20 विश्व कप 2022 जीत पाएगा?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    टी-20 विश्व कप में कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े | न्यूजबाइट्स टी-20 विश्व कप में कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े | न्यूजबाइट्स
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिंग में आया नया AI फीचर, यूजर्स लिखकर बना सकेंगे वीडियो  माइक्रोसॉफ्ट
    पाकिस्तानी धमकी पर हिमंत बिस्वा ने दिया जवाब, कहा- चीन नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र का पानी  हिमंत बिस्वा सरमा
    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार

    क्रिकेट समाचार

    तीसरा टी-20: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 228 रनों का लक्ष्य, रोसौव ने लगाया शतक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टी-20 सीरीज में कौनसी चीजें रही सकारात्मक और कहां रही कमजोरी? भारतीय क्रिकेट टीम
    23 साल के हुए वाशिंगटन सुंदर, जानें उनके क्रिकेट करियर के खास रिकॉर्ड्स और आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    केएल राहुल ने जमाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 20वां अर्धशतक केएल राहुल
    सूर्यकुमार यादव ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किये 1,000 रन, बनाए ये रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    दूसरा टी-20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 238 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार-राहुल ने लगाए अर्धशतक क्रिकेट समाचार
    दूसरा टी-20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, बनाए ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: टी-20 में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप के लिए जिम्बाब्वे की टीम घोषित, क्रेग एर्विन की हुई वापसी क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान, चमीरा की हुई वापसी क्रिकेट समाचार
    महेला जयवर्धने ने बताया क्यों टी-20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है भारत भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025