Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय: बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
फिलहाल भारतीय टी-20 टीम के कप्तान हैं अय्यर (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय: बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

Oct 16, 2026
05:56 pm

क्या है खबर?

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक महेंद्र सिंह धोनी, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा भारत के लिए सफल कप्तान साबित हुए हैं। इनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने एक-एक बार टी-20 विश्व कप जीते हैं। अब श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में भारतीय टीम खेल रही है। भारत के ये कप्तान टीम की अगुआई करने के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी सफल हुए हैं। इस बीच बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

 #1 

रोहित शर्मा (760 रन)

रोहित ने 2017 में पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम की कप्तानी की थी।

वह आखिरी बार 2024 में इस प्रारूप में कप्तान के तौर पर नजर आए थे।

उन्होंने बतौर कप्तान शुरुआती 20 पारियों में 42 की औसत और 158 की स्ट्राइक रेट के साथ 760 रन बनाए थे।

टी-20 विश्व कप 2024 की खिताबी जीत के साथ ही रोहित ने इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था।

भारत की कप्तानी करते हुए उन्होंने 1,905 रन बनाए थे।

#2 

श्रेयस अय्यर (568 रन)

अय्यर की कप्तानी का सफर अब तक उतार-चढ़ाव रहा है।

उनकी कप्तानी में भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर कुल 6 टी-20 मैच हारे थे। इसके बाद उनकी कप्तानी में भारत ने लगातार 10 टी-20 मैच जीते थे।

आखिरकार वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के इस विजयी अभियान को तोड़ा था।

बतौर कप्तान उन्होंने 20 पारियों में 35.50 की औसत और 152.27 की स्ट्राइक रेट से 568 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

#3 

सूर्यकुमार यादव (556 रन)

रोहित के टी-20 प्रारूप से अलविदा कहने के बाद सूर्यकुमार को नियमित कप्तान नियुक्त किया गया था।

कप्तानी करते हुए उन्होंने शुरुआती 20 पारियों में 28 की औसत और 164 की स्ट्राइक रेट के साथ 556 रन बनाए थे।

भारतीय टीम की अगुआई करते हुए उन्होंने 49 पारियों में 28.65 की औसत और 154.96 की स्ट्राइक रेट से 1,232 रन बनाए।

उनकी कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप 2026 जीता था।

ADVERTISEMENT

#4 

विराट कोहली (534 रन)

विराट कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी खूब रन बनाए थे।

उन्होंने कप्तानी करते हुए 20 पारियों के बाद 33 की औसत और 138 की स्ट्राइक रेट के साथ 534 रन बनाए थे।

कोहली ने 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कप्तानी की थी, जिसकी 46 पारियों में उन्होंने 47.57 की औसत और 140.55 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,570 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 13 अर्धशतक भी लगाए थे।

उन्होंने 2021 में आखिरी बार कप्तानी की थी।

ADVERTISEMENT