NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सूर्यकुमार यादव ने लगाया तूफानी अर्धशतक, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के भी पूरे किए 
    अगली खबर
    सूर्यकुमार यादव ने लगाया तूफानी अर्धशतक, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के भी पूरे किए 
    तीसरे टी-20 में सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी पारी (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    सूर्यकुमार यादव ने लगाया तूफानी अर्धशतक, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के भी पूरे किए 

    लेखन रजत गुप्ता
    Aug 08, 2023
    10:53 pm

    क्या है खबर?

    गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मे भारतीय टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी (83) खेली।

    अपनी इस पारी के दौरान 3 छक्के लगाते ही उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के पूरे हो गए हैं। उन्होंने केएल राहुल (99 छक्के) को पीछे छोड़ दिया।

    उन्होंने 49 पारियों में 100 छक्के पूरे किए जो क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज हैं। पहले स्थान पर वेस्टइंडीज के इविन लुईस (42 पारी) हैं।

    आंकड़े

    भारत से रोहित ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

    सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इस सूची में शीर्ष पर रोहित शर्मा और दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं।

    रोहित ने 148 टी-20 की 140 पारियों में 31.32 की औसत और 139.24 की स्ट्राइक रेट से 3,853 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 182 छक्के लगाए।

    कोहली ने 115 मैच की 107 पारियों में 52.73 की औसत और 137.96 की स्ट्राइक रेट से 4,008 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 117 छक्के जड़े।

    प्रदर्शन

    ऐसी रही सूर्यकुमार की पारी

    सूर्यकुमार ने 44 गेंदों पर 188.64 की स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 शानदार छक्के जड़े। अल्जारी जोसेफ ने उन्हें ब्रैंडन किंग के हाथों कैच आउट कराया।

    सूर्यकुमार ने 51 टी-20 की 49 पारियों में 1,780 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 45.64 की और स्ट्राइक रेट 174.33 की रही। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 14 अर्धशतक और 3 शतक लगाए हैं।

    पहले दो मुकाबलों में उन्होंने 21 और 1 रन बनाया था।

    रिकॉर्ड

    सूर्यकुमार ने बनाए ये रिकॉर्ड

    सूर्यकुमार 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने से पहले ही संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने और विराट ने क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में 17-17 बार ऐसा किया है।

    सूर्यकुमार ने 17 में से 13 50+ स्कोर 170 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बनाएं हैं।

    सूर्यकुमार अब भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन (1,780) वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने शिखर धवन (1,759) को पीछे छोड़ दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    सूर्यकुमार यादव
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    अरबों क्रोम यूजर्स पर मंडरा रहा साइबर हमले का खतरा, गूगल ने जारी की चेतावनी  गूगल
    फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब आएगा ट्रेलर  सारा अली खान
    आगरा: यमुना में नहाने गई एक ही परिवार की 6 लड़कियां नदी में डूबी, मौत उत्तर प्रदेश
    IPL इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    वेस्टइंडीज बनाम भारत: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन भारतीय गेंदबाजों ने फेंकी हैं सबसे ज्यादा वाइड गेंद, शीर्ष पर भुवनेश्वर भुवनेश्वर कुमार
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: दूसरे टी-20 में हार्दिक पांड्या बना सकते खास रिकॉर्ड, लेने होंगे 3 विकेट वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान पहली बार लेगा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा, इंग्लैंड में खेला जाएगा तीसरा सीजन रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज

    सूर्यकुमार यादव

    नेट साइवर-ब्रंट ने मुंबई के लिए नॉकआउट में खेली सबसे बड़ी पारी, सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़ा  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: रोहित और सूर्यकुमार ने मुंबई को फाइनल के लिए दिया संदेश, जानिए क्या कहा  विमेंस प्रीमियर लीग
    सूर्यकुमार टी-20 में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज, IPL में करेंगे अच्छा प्रदर्शन- रोहित शर्मा रोहित शर्मा
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन  मुंबई इंडियंस

    टी-20 क्रिकेट

    तिलक वर्मा टी-20 डेब्यू में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले भारतीय बल्लेबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने आए चहल को अंपायर ने वापस जाने से रोका, जानिए नियम भारतीय क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: पहले टी-20 में कुलदीप यादव ने की किफायती गेंदबाजी, बनाया खास रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम भारत, पहला टी-20: धीमी ओवर गति के लिए दोनों टीमों पर लगा जुर्माना भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    अल्जारी जोसेफ के टी-20 क्रिकेट में 100 विकेट पूरे, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    चेतेश्वर पुजारा ने रॉयल वनडे कप में लगाया नाबाद शतक, खेली शानदार पारी  रॉयल लंदन कप
    वेस्टइंडीज ने दूसरे टी-20 में भारत को हराकर बनाई 2-0 की बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: निकोलस पूरन ने लगाया टी-20 करियर का 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025