Page Loader
सूर्यकुमार यादव के पास शिखर धवन का यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, बनाने होंगे 64 रन
सूर्यकुमार यादव ने टी-20 में 1,696 रन बनाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@surya_14kumar)

सूर्यकुमार यादव के पास शिखर धवन का यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, बनाने होंगे 64 रन

Aug 05, 2023
06:32 pm

क्या है खबर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला रविवार को गुयाना में खेला जाएगा। इसमें 64 रन बनाते ही सूर्यकुमार यादव टी-20 में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। वह शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे। धवन ने 68 टी-20 की 66 पारियों में 27.92 की औसत और 126.36 की स्ट्राइक रेट से 1,759 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार ने 49 टी-20 में 45.83 की औसत और 174.12 की स्ट्राइक रेट से 1,696 रन बनाए हैं।

आंकड़े

विराट कोहली ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय विराट कोहली हैं। उन्होंने 115 मैच में 52.73 की औसत और 137.96 की स्ट्राइक रेट से 4,008 रन बनाए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 148 मुकाबलों में 31.32 की औसत और 139.24 की स्ट्राइक रेट से 3,853 रन बनाए हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर केएल राहुल हैं। राहुल ने 72 टी-20 में 37.75 की औसत और 139.12 की स्ट्राइक रेट से 2,265 रन बनाए हैं।