NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को दी शिकस्त, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को दी शिकस्त, ये बने रिकॉर्ड्स
    श्रीलंका ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को दी शिकस्त (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को दी शिकस्त, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 02, 2025
    10:25 am

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने सीरीज के तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 7 रन से हरा दिया।

    सेक्सटन ओवल में खेले गए तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल परेरा के शतक की मदद से 218/5 का स्कोर बनाया। जवाब में मेजबान टीम 211/7 रन ही बना सकी।

    इस जीत के बावजूद श्रीलंका को सीरीज में 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    रोचक मुकाबले में जीता श्रीलंका 

    श्रीलंका ने पावरप्ले के बाद 49/2 का स्कोर बनाया।

    इसके बाद परेरा ने शतक लगाया और चरित असलंका के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की।

    कप्तान असलंका ने 24 गेंदों में 46 रन बनाए और टीम ने बड़ा स्कोर बनाया।

    जवाब में टिम रॉबिन्सन (37) और रचिन रविंद्र (69) ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। अच्छी शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई और डेरिल मिचेल (35) भी जीत नहीं दिला सके।

    परेरा 

    कुसल परेरा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला शतक लगाया 

    पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने जब तीसरे ओवर के दौरान 24 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया था, तब परेरा क्रीज पर आए।

    उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अच्छी लय में दिख रहे परेरा ने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और सिर्फ 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

    तेज गति से बल्लेबाजी कर रहे परेरा 46 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए।

    रिकॉर्ड्स 

    श्रीलंका से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने परेरा 

    परेरा श्रीलंका की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले महेला जयवर्धने और तिलकरत्ने दिलशान ऐसा कर चुके हैं।

    इस बीच उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 2,000 रन भी पूरे किए। वह श्रीलंका की ओर से ये आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज भी बने।

    उन्होंने अब तक 77 मैचों की 76 पारियों में 28.1 की औसत और 134.11 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,056 रन बनाए हैं।

    रविंद्र 

    रचिन रविंद्र ने अपना दूसरा अर्धशतक लगाया 

    न्यूजीलैंड की ओर से पारी की शुरुआत करने आए रचिन रविंद्र ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया।

    यह श्रीलंका के खिलाफ उनके बल्ले से निकलने वाली पहली अर्धशतकीय पारी रही।

    उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 69 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के भी लगाए।

    रविंद्र ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 26 मैच खेले हैं, जिसमें 17.16 की औसत से 320 रन बनाए हैं।

    असलंका 

    असलंका ने किया ऑलराउंड प्रदर्शन 

    असलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस बीच उन्होंने एक चौका और 5 छक्के लगाए।

    वह अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के सातवें अर्धशतक बनाने से चूक गए।

    दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 50 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की।

    भले ही वह गेंदबाजी में महंगे साबित हुए हों लेकिन उन्होंने मार्क चैपमैन, रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स के रूप में अहम विकेट चटकाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 में कैसा रहा SRH के कप्तान पैट कमिंस का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    बाबा रामदेव की पतंजलि संदिग्ध लेन-देन के मामले में फंसी, कॉरपोरेट मंत्रालय ने जवाब मांगा- रिपोर्ट बाबा रामदेव
    दिल्ली: निजी स्कूलों के बच्चे मोटापे का शिकार, सरकारी स्कूलों के बच्चों से 5 गुना अधिक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड के विलियम ओरूर्के ने श्रीलंका के खिलाफ लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने श्रीलंका की दूसरी पारी में लिए 6 विकेट एजाज पटेल
    केन विलियमसन न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े केन विलियमसन
    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को हराकर रचा इतिहास, 3-0 से जीती सीरीज  भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खिसका भारत, न्यूजीलैंड को हुआ फायदा भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: एजाज पटेल ने तीसरे टेस्ट में लिए कुल 11 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स एजाज पटेल
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य प्रमुख रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    ऋषभ पंत ने पैसों के चक्कर में छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ? कोच ने बताया दिल्ली कैपिटल्स
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25: मोहम्मद शमी ने बल्लेबाजी में किया कमाल, ताबड़तोड़ 32* रन बनाए  मोहम्मद शमी
    ICC ने अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग पर लगाया प्रतिबंध, जानिए कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    साल 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीते कुल 24 टी-20 मैच, जानिए कैसा रहा सफर भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टेस्ट क्रिकेट में विपक्षी कप्तान को सर्वाधिक बार आउट करने वाले कप्तान  टेस्ट क्रिकेट
    बॉक्सिंग-डे टेस्ट: भारत ने अपनी पहली पारी में गंवाए 5 विकेट, दूसरे दिन ये बने रिकॉर्ड्स बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    दीप्ति शर्मा ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ चटकाए 6 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि दीप्ति शर्मा
    बॉक्सिंग-डे टेस्ट: यशस्वी जायसवाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने दूसरे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े  यशस्वी जायसवाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025