Page Loader
सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान बने
सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान बने

Dec 12, 2023
10:12 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में मंगलवार को अर्धशतक लगाया। उन्होंने 155.56 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंदों पर 56 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 17वां अर्धशतक है। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान हैं। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 45 रन बनाए थे।

आंकड़े

सूर्यकुमार ने बनाए कई कीर्तिमान

सूर्यकुमार विराट कोहली के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। सूर्यकुमार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (5 पारियों में 4 बार) बनाने वाले बल्लेबाज गए हैं। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो (13 पारी), मोहम्मद रिजवान (11 पारी) और डेविड वार्नर (15 पारी) ने यह कारनामा किया है। सूर्यकुमार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 पारियों में 50*, 61, 8, 68 और 56 रन बनाए हैं।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सूर्यकुमार का प्रदर्शन

सूर्यकुमार ने अब तक अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 59 मैच खेले हैं। 56 पारियों में उन्होंने 44.37 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 2,041 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 117 रन है। टी-20 में 171 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार ने अब तक 180 चौके और 112 छक्के भी जड़े हैं। उन्होंने मार्च, 2021 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू किया था।