NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / तीसरा टी-20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से हराया, सीरीज 1-1 से रही बराबर
    अगली खबर
    तीसरा टी-20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से हराया, सीरीज 1-1 से रही बराबर
    दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    तीसरा टी-20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से हराया, सीरीज 1-1 से रही बराबर

    लेखन मनोज शर्मा
    Dec 14, 2023
    11:50 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को गुरुवार रात जोहानसबर्ग में खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में 106 रन से हरा दिया।

    इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज को 1-1 की बराबरी के साथ समाप्त किया।

    अब दोनों टीमों के बीच रविवार (17 दिसंबर) से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी।

    आइए इस मैच में बने रिकॉर्ड्स और कुछ खास आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    मैच का लेखा-जोखा 

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतकीय पारी (100) खेली थी।

    लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी प्रोटियाज टीम ने 13.5 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

    टीम की ओर से डेविड मिलर ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए।

    रिपोर्ट

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की सबसे बड़ी जीत 

    भारत की यह जीत टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।

    इससे पहले भारत की प्रोटियाज टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत साल 2022 में राजकोट में आई थी। उस मैच में भारत ने उसे 82 रन से हराया था।

    भारत की इस प्रारूप में सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ इसी साल फरवरी में आई थी। अहमदाबाद में भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से हराया था।

    रिपोर्ट

    लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐसे लड़खड़ाई दक्षिण अफ्रीका की टीम 

    दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्ज्के (4) आउट होकर चलते बने।

    इसके बाद 23 के स्कोर पर टीम को रीजा हैंड्रिक्स (8) के रूप में दूसरा झटका भी लग गया। कुछ देर बाद ही हेनरिक क्लासेन (5) भी आउट हो गए।

    इसके बाद कप्तान एडेन मार्करम (25), डोनोवन फरेरा (12), एंडिल फेहलुकवायो (0) और केशव महाराज (1) के जल्दी आउट होने से टीम को नुकसान हुआ।

    रिपोर्ट

    सूर्यकुमार ने जमाया चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक  

    शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे सूर्यकुमार ने टीम के लिए एक शानदार पारी खेली।

    उन्होंने 181.82 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 100 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 8 छक्के निकले।

    सूर्यकुमार के टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का यह चौथा शतक रहा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उनका इस प्रारूप में पहला शतक रहा।

    जानकारी

    सूर्यकुमार के नाम संयुक्त रूप से सर्वाधिक टी-20 अंरतराष्ट्रीय शतक 

    सूर्यकुमार (4) टी-20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा की बराबरी हासिल की। सूर्यकुमार का यह सेना देशों में तीसरा टी-20 शतक रहा। अन्य सभी भारतीयों ने मिलकर 2 शतक जमाए हैं।

    रिपोर्ट

    सूर्यकुमार के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि 

    सूर्यकुमार ने इस पारी के दौरान कुछ खास रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए।

    वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में संयुक्त रूप से सर्वाधिक 50+ स्कोर (2) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रोहित की बराबरी हासिल की।

    इसके अलावा सूर्यकुमार (3) बतौर भारतीय कप्तान टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरे सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने।

    इस सूची में पहले नंबर पर विराट कोहली (13) और दूसरे नंबर पर रोहित (12) हैं।

    रिपोर्ट

    यशस्वी का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरा अर्धशतक 

    यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के मजबूत गेंदबाजों आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए तूफानी बल्लेबाजी की।

    गुरुवार को उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का तीसरा अर्धशतक जमाया।

    उन्होंने अपनी पारी में 146.34 की स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों में 60 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के भी जमाए।

    शुरुआत में वह कुछ दबाव में दिखाई दिए, लेकिन एक बार पिच पर जमने के बाद उन्होंने आक्रामक शॉट खेले।

    जानकारी

    कुलदीप के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि

    कुलदीप (2) भारत की ओर से संयुक्त रूप से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की बराबरी हासिल कर ली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट

    तीसरा टी-20: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 228 रनों का लक्ष्य, रोसौव ने लगाया शतक क्रिकेट समाचार
    तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टी-20 सीरीज में कौनसी चीजें रही सकारात्मक और कहां रही कमजोरी? क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले वनडे मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े शिखर धवन

    भारतीय क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम, शुरू किया अभ्यास दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    कुलदीप यादव का एशिया के बाहर भी रहा है शानदार प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    3 भारतीय खिलाड़ियों ने इस साल वनडे जीत में बनाए 1000+ रन, पहली बार हुआ ऐसा रोहित शर्मा
    राहुल द्रविड ने दक्षिण अफ्रीका में रिंकू सिंह को दिया सफलता का मंत्र, जानिए क्या कहा राहुल द्रविड़

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: किंग्समीड स्टेडियम पर टी-20 में दोनों टीमों का कैसा रहा है प्रदर्शन? भारतीय क्रिकेट टीम
    एबी डिविलियर्स का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- चोटग्रस्त आंख के साथ खेला आखिरी 2 साल क्रिकेट क्रिकेट समाचार
    लुंगी एनगिडी का भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  लुंगी एनगिडी
    रविंद्र जडेजा और शुभमन गिल देरी से पहुंचेंगे दक्षिण अफ्रीका, जानिए क्या है कारण भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    ICC ने बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के बाद मीरपुर की पिच को 'असंतोषजनक' करार दिया  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का ऐलान आयरलैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट
    अंडर-19 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, उदय सहारण को सौंपी गई कमान अंडर-19 विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025