NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए अपने 2,500 रन, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए अपने 2,500 रन, जानिए उनके आंकड़े 
    शुभमन गिल ने पूरे किए 2,500 अंतरराष्ट्रीय रन (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए अपने 2,500 रन, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 29, 2023
    08:44 pm

    क्या है खबर?

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के दूसरे वनडे में शुभमन गिल अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।

    पारी की शुरुआत करने आए गिल 49 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए।

    इस बीच गिल ने अपने युवा अंतरराष्ट्रीय करियर के 2,500 रन भी पूरे कर लिए हैं।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    अंतरराष्ट्रीय करियर 

    गिल के अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर 

    गिल ने 2019 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 मैच के जरिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक सभी प्रारूप में कुल 50 मैच खेले, जिसमें 44.21 की औसत के साथ 2,520 रन बना लिए हैं।

    इस बीच वह 208 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 7 शतक और 9 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    वह अपने युवा अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 250 से अधिक चौके और 50 से अधिक छक्के लगा चुके हैं।

    आंकड़े 

    ऐसा है गिल का वनडे, टी-20 और टेस्ट करियर 

    गिल ने अब तक अपने वनडे करियर में 26 मैच खेले हैं, जिसमें 61.45 की उम्दा औसत के साथ 1,352 रन बना चुके हैं। इस बीच उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।

    अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 6 मैचों में 40.40 की औसत और 165.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 202 रन बना लिए हैं।

    टेस्ट करियर में उन्होंने अब तक 18 मैचों में 32.20 की औसत से 966 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल है।

    दोहरा शतक 

    वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं गिल 

    गिल ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया था। उन्होंने हैदराबाद में खेले गए उस मैच में 149 गेंदों में 208 रन की पारी खेली थी।

    उस अविश्वसनीय पारी के साथ ही गिल रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन के बाद वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए थे।

    उन्होंने 23 साल, 132 दिन की आयु में यह मुकाम हासिल किया था।

    शतक 

    तीनों प्रारूप में शतक जड़ चुके हैं गिल 

    गिल ने फरवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शानदार शतक लगाया था।

    सीरीज के तीसरे टी-20 मुकाबले में उन्होंने 63 गेंद में 126 रन बनाए थे। गिल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले सातवें भारतीय बन गए थे।

    वह खेल के तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले सिर्फ पांचवे भारतीय बने थे। उनसे पहले सभी प्रारूप में सुरेश रैना, रोहित, विराट कोहली, केएल राहुल शतक लगा चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शुभमन गिल
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार

    शुभमन गिल

    IPL 2023: शुभमन गिल ने IPL करियर का दूसरा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: लीग इतिहास में पहली बार एक सीजन में लगे 11 शतक, जानिए रोचक आंकड़े  विराट कोहली
    IPL में शुभमन गिल का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: लीग मुकाबलों में इन बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, जानिए दिलचस्प आंकड़े  IPL 2023

    क्रिकेट समाचार

    पहला वनडे: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुकेश कुमार का डेब्यू वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से कर सकते हैं वापसी- जय शाह जसप्रीत बुमराह
    पाकिस्तान ने विदेश में दर्ज की सबसे बड़ी टेस्ट जीत, श्रीलंका को उसके घर में हराया पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    मुकेश कुमार ने टेस्ट डेब्यू के 7 दिन बाद किया वनडे डेब्यू, बनाया यह खास रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    इमर्जिंग एशिया कप 2023: फाइनल में देखने को मिला गजब संयोग, पहले भी हुआ है ऐसा भारतीय क्रिकेट टीम
    इमर्जिंग एशिया कप 2023, फाइनल: अभिषेक शर्मा ने लगाया लिस्ट-A करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    इमर्जिंग एशिया कप 2023, फाइनल: सुफियान मुकीम ने किया लिस्ट-A करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    इमर्जिंग एशिया कप 2023: फाइनल में हारकर भारत-A की टीम रही उपविजेता, जानिए कैसा रहा सफर  एशिया कप क्रिकेट

    क्रिकेट के आंकड़े

    एशेज 2023: हैरी ब्रुक ने टेस्ट में 82 की औसत से बनाए हैं रन, जानिए आंकड़े  हैरी ब्रूक
    एशेज इतिहास के 5 सबसे कम टीम स्कोर, जब 50 रन भी नहीं बना पाई टीम  एशेज सीरीज
    जन्मदिन विशेष: शेन वॉटसन के प्रमुख रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर एक नजर  शेन वॉटसन
    एशेज 2023: स्टुअर्ट ब्रॉड ने डेविड वार्नर को 15वीं बार बनाया अपना शिकार, जानिए आंकड़े  स्टुअर्ट ब्रॉड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025