NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: पिता के निधन के कारण SRH कैंप छोड़कर स्वदेश लौटे शेर्फेन रदरफोर्ड
    खेलकूद

    IPL 2021: पिता के निधन के कारण SRH कैंप छोड़कर स्वदेश लौटे शेर्फेन रदरफोर्ड

    IPL 2021: पिता के निधन के कारण SRH कैंप छोड़कर स्वदेश लौटे शेर्फेन रदरफोर्ड
    लेखन Neeraj Pandey
    Sep 24, 2021, 10:36 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2021: पिता के निधन के कारण SRH कैंप छोड़कर स्वदेश लौटे शेर्फेन रदरफोर्ड
    स्वदेश लौटे शेर्फेन रदरफोर्ड

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। दूसरे चरण के लिए टीम ने जॉनी बेयरेस्टो के रूप में एक अहम खिलाड़ी भी खोया है। अब टीम को एक और झटका लगा है। बेयरेस्टो के विकल्प के रूप में साइन किए गए कैरेबियन ऑलराउंडर शेर्फेन रदरफोर्ड भी स्वदेश लौट गए हैं। रदरफोर्ड के पिता का निधन होने के कारण उन्होंने बॉयो-बबल छोड़ा है।

    SRH ने ट्वीट करके दी जानकारी

    बीते गुरुवार की रात SRH ने ट्विटर पर जानकारी दी कि रदरफोर्ड बबल से बाहर जा रहे हैं। ट्वीट में लिखा गया, "SRH परिवार रदरफोर्ड के पिता के निधन पर उन्हें और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है। इस मुश्किल घड़ी में अपने परिवार के साथ रहने के लिए शेर्फेन IPL के बॉयो-बबल को छोड़ रहे हैं।" रदरफोर्ड ने दूसरे चरण में कोई भी मैच नहीं खेला।

    अच्छी फॉर्म में दिखे थे रदरफोर्ड

    IPL शुरु होने से ठीक पहले खत्म हुए कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में रदरफोर्ड ने अच्छी फॉर्म दिखाई थी। उन्होंने अपनी टीम सेंट किट्स एंड नेविस को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह अपनी टीम के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। रदरफोर्ड ने तीन अर्धशतकों की बदौलत 262 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइ-रेट 127.18 का रहा था।

    ऐसा रहा है रदरफोर्ड का IPL और टी-20 करियर

    रदरफोर्ड ने 2019 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेले सात मैचों में 73 रन बनाए थे और एक विकेट भी हासिल किया था। 2020 में वह मुंबई इंडियंस (MI) से जुड़े थे, लेकिन कोई मैच नहीं खेल पाए थे। वह अब तक केवल सात ही IPL मैच खेले हैं। 23 साल के रदरफोर्ड ने अब तक खेले 72 टी-20 मैचों की 61 पारियों में 1,163 रन बनाए हैं और आठ विकेट हासिल किए हैं।

    कम होने का नाम नहीं ले रही हैं SRH की मुश्किलें

    दूसरे चरण में वापसी की उम्मीद लिए पहुंचने वाली SRH को पहले मुकाबले से पहले ही बड़ा झटका लगा था। तेज गेंदबाज टी. नटराजन कोरोना संक्रमित हो गए थे और उनके करीबी संपर्क होने के कारण विजय शंकर को भी क्वारंटाइन कर दिया गया था। नटराजन ने पिछले सीजन UAE में जबरदस्त प्रदर्शन किया था, लेकिन अब इस सीजन में उनकी टीम को उनके बिना ही कुछ मुकाबले खेलने होंगे।

    अंतिम पायदान पर है हैदराबाद

    IPL 2021 में SRH ने आठ मैचों में से सिर्फ एक में ही जीत दर्ज की है। फिलहाल टीम दो अंको के साथ तालिका में अंतिम आठवें पायदान पर है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2021

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: हार्दिक पांड्या ने 2015 से नहीं हारा है कोई भी फाइनल, जानिए उनके आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    GT बनाम CSK: गुजरात टाइटंस के खिलाफ हर मैच में अर्धशतक लगाते हैं रुतुराज, देखिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: इस सीजन में इन प्रमुख खिलाड़ियों ने किया अपनी कीमत के साथ न्याय IPL 2023
    IPL 2023: लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी GT, जानिए उसकी सफलता का राज  गुजरात टाइटंस

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: उमरान मलिक ने की सबसे खराब इकॉनमी से गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कैसा रहा 5.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के हेनरिक क्लासेन का प्रदर्शन?  IPL 2023
    IPL 2023: कैसा रहा 8.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन?  मयंक अग्रवाल
    IPL 2023: कैसा रहा 13.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के हैरी ब्रूक का प्रदर्शन?  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    IPL 2021: इस सीजन में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' से लेकर 'इमर्जिंग प्लेयर' तक, किसे मिला कौन सा अवार्ड? चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2021 फाइनल: कोलकाता को हराकर चेन्नई ने चौथी बार जीता खिताब, बने ये रिकार्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2021 फाइनल: पहले खेलते हुए चेन्नई ने बनाए 192 रन, डु प्लेसिस ने लगाया अर्धशतक कोलकाता नाइट राइडर्स

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023