NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / शॉन मार्श ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े 
    खेलकूद

    शॉन मार्श ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े 

    शॉन मार्श ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े 
    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 10, 2023, 01:34 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शॉन मार्श ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े 
    शॉन मार्श ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है (फोटो: ट्विटर/@ICC)

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शॉन मार्श ने 22 साल के लंबे करियर के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने साल 2001 में 17 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह 2022-23 में शेफील्ड शील्ड ट्रॉफी खेलने वाले थे, लेकिन वह चोट के कारण केवल एक ही मैच खेल पाए। मार्श के भाई मिचेल मार्श और उनके पिता ज्योफ मार्श भी ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं।

    कैसा रहा है मार्श का टेस्ट करियर?

    मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 38 टेस्ट मैच खेले हैं और 34.31 की औसत से 2,265 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मार्श ने 183 मैच में 41.20 की औसत से 12,032 रन बना चुके हैं। इस दौरान इस खिलाड़ी ने 32 शतक और 58 अर्धशतक बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214 रन रहा है। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 182 रन है।

    सीमित ओवर क्रिकेट में मार्श के आंकड़े 

    वनडे क्रिकेट में मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 73 मैच खेले हैं और 40.77 की औसत से 2,773 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 15 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 151 रन रहा है। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 15 जून, 2019 को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ था। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मार्श ने 15 मैच में 18.21 की औसत से 255 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 47 रन रहा है।

    लिस्ट-A क्रिकेट और टी-20 में मार्श के आंकड़े 

    लिस्ट-A क्रिकेट में मार्श ने 177 मैच खेले हैं और 44.45 की औसत से 7,158 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 81.19 का रहा है। टी-20 क्रिकेट में मार्श 210 मैच खेले और 37.74 की औसत से 6,869 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 54 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 215 छक्के और 662 चौके लगाए हैं।

    जब IPL में चमके थे मार्श 

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरुआती सीजन में मार्श का बल्ला खूब चमका। उन्होंने 2008 के पहले सीजन में 11 मैच में 68.44 की औसत और 139.68 की स्ट्राइक रेट से 616 रन बनाए थे। अब तक उन्होंने 71 IPL मुकाबले खेले हैं और 39.95 की औसत से 2,477 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। वह 7 बार IPL में नॉटआउट रहे हैं। वह आखिरी बार 2017 में IPL खेलते नजर आए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट से संन्यास
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम DRS का इस्तेमाल करने में है सबसे फिसड्डी, देखें रोचक आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: कैमरून ग्रीन ने जमाया टेस्ट करियर का पहला शतक  कैमरून ग्रीन
    न्यूजीलैंड के लिए 5,000 या उससे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे ओपनर बने टॉम लैथम  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: टॉम लैथम ने लगाया अर्धशतक, ऐसा रहा दूसरा दिन  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा ने बनाए करियर में 5वीं बार 150 या उससे अधिक रन उस्मान ख्वाजा
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: टिम साउथी ने 15वीं बार झटके पारी में 5 विकेट, जानिए आंकड़े  टिम साउथी
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: कैमरून ग्रीन ने लगाया भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट अर्धशतक कैमरून ग्रीन
    पैट कमिंस की मां का हुआ निधन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की पुष्टि पैट कमिंस

    क्रिकेट से संन्यास

    कामरान अकमल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े कामरान अकमल
    ऑस्ट्रेलिया के टी-20 कप्तान आरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े आरोन फिंच
    संन्यास के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डैन क्रिस्चियन ने बताया टी-20 क्रिकेट का महत्व टी-20 क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 403 विकेट लेने वाले बसंत मोहंती ने लिया संन्यास रणजी ट्रॉफी

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    भारत से वापस भेजे जाने पर एगर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ऑस्ट्रेलियन टीम निष्ठुर है भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    अहमदाबाद टेस्ट: उस्मान ख्वाजा ने जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा पहला दिन टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा ने भारतीय सरजमीं पर लगाया पहला टेस्ट शतक   बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    अहमदाबाद टेस्ट: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  भारतीय क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023