NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सौरभ तिवारी ने सभी तरह की क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    सौरभ तिवारी ने सभी तरह की क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े 
    सौरभ तिवारी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है (फोटो: ट्विटर/@IPL)

    सौरभ तिवारी ने सभी तरह की क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 12, 2024
    07:23 pm

    क्या है खबर?

    झारखंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सौरभ तिवारी ने सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 34 साल का यह खिलाड़ी पिछले कुछ समय से घुटने की चोट से काफी परेशान था। इसके बावजूद वह लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे।

    15 फरवरी से झारखंड और राजस्थान क्रिकेट टीम के बीच होने वाला रणजी मुकाबला सौरभ का आखिरी मैच होगा।

    हरियाणा के खिलाफ झारखंड को मिली हार के बाद सौरभ ने संन्यास की घोषणा की है।

    बयान

    क्रिकेट को अलविदा कहना कठिन- सौरभ 

    सौरभ ने संन्यास लेते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इस यात्रा को अलविदा कहना थोड़ा कठिन है, जिसे मैंने अपनी स्कूली शिक्षा से भी पहले ही शुरू कर दिया था।"

    उन्होंने आगे कहा, "मुझे यह भी यकीन है कि यह सही समय है। मुझे लगता है कि यदि आप राष्ट्रीय टीम और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का हिस्सा नहीं हैं तो एक युवा खिलाड़ी के लिए राज्य टीम में जगह खाली करना ही बेहतर है।"

    आंकड़े

    ऐसा रहा है सौरभ का करियर 

    क्रिकइंफो के अनुसार, सौरभ ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

    उन्होंने 2006-07 के रणजी ट्रॉफी सीजन में प्रथम श्रेणी में अपना पदार्पण किया था। अब तक उन्होंने 115 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिसमें 47.51 की औसत से 8,030 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 22 शतक और 34 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

    सौरभ के नाम लिस्ट-A क्रिकेट में 4,050 रन और टी-20 में कुल 3,454 रन हैं।

    भारतीय टीम

    भारतीय टीम के लिए खेले हैं 3 वनडे 

    सौरभ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 3 वनडे मैच भी खेल चुके हैं। उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    इन 3 मुकाबलों में उन्होंने 49 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 37 रन है। हालांकि, इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में कोई मौका नहीं मिला।

    वह लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते रहे, लेकिन चयनकर्ताओं की नजर उनके तरफ नहीं गई।

    IPL

    IPL में किया अच्छा प्रदर्शन 

    सौरभ IPL का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) से अपने IPL करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब की दिल्ली कैपिटल्स) और पुणे सुपरजाइंट्स से भी जुड़े।

    वे साल 2021 में अंतिम बार MI के लिए IPL में खेले थे।

    IPL में तिवारी के नाम कुल 1,494 रन हैं। उनका IPL में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2010 में आया था जब उन्होंने MI के लिए सीजन में 419 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    झारखंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट से संन्यास

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    मुंबई इंडियंस

    GT बनाम MI: मोहित शर्मा ने IPL करियर में पहली बार झटके 5 विकेट, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: हार्दिक पांड्या का खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: CSK और MI के बाद लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कैसा रहा 17.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले MI के कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन?  IPL 2023

    झारखंड क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: मध्य प्रदेश जीत से 187 रन दूर, ऐसा रहा दूसरा दिन  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: बंगाल ने झारखंड को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: चेतेश्वर पुजारा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जड़ा 17वां दोहरा शतक, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2024: झारखंड ने दर्ज की बड़ी जीत, जानिए पांचवे दौर के प्रमुख परिणाम रणजी ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    पहला टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 11 रन से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट: पथुम निसांका ने श्रीलंका के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: अविष्का फर्नांडो ने जड़ा छठा वनडे अर्धशतक, पूरे किए 1,000 रन श्रीलंका क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: महाराष्ट्र और दिल्ली की पारी सस्ते में सिमटी, ऐसा रहा पहले दिन का खेल रणजी ट्रॉफी

    क्रिकेट से संन्यास

    रॉस टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान, अप्रैल में खेलेंगे आखिरी मैच क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलेंगे क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास क्रिकेट समाचार
    हाल ही में संन्यास लेने वाले भानुका राजपक्षे ने बदला अपना फैसला, करेंगे क्रिकेट में वापसी क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025