NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RR बनाम RCB: संजू सैमसन ने IPL में पूरे किए अपने 4,000 रन, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    RR बनाम RCB: संजू सैमसन ने IPL में पूरे किए अपने 4,000 रन, जानिए उनके आंकड़े
    संजू सैमसन ने IPL में पूरे किए 4,000 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    RR बनाम RCB: संजू सैमसन ने IPL में पूरे किए अपने 4,000 रन, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 06, 2024
    09:43 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

    अपनी पारी का तीसरा रन बनाते ही उनके IPL करियर में 4,000 रन पूरे हो गए। वह ऐसा करने वाले 16वें खिलाड़ी बने हैं।

    उन्होंने मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को शुरुआती झटके से उबारने में मदद की।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    सर्वाधिक

    विराट कोहली के नाम है IPL में सर्वाधिक रन

    IPL में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम है।

    उन्होंने इस लीग में 241 मैचों में 37.71 की औसत और 130.30 की स्ट्राइक रेट से 7,466 रन बनाए हैं।

    इस सूची में शिखर धवन (6,755) दूसरे, डेविड वार्नर (6,545) तीसरे, रोहित शर्मा (6,280) चौथे और सुरेश रैना (5,528) 5वें पायदान पर हैं।

    सैमसन लीग में 4,000 रन पूरे करने वाले कुल 16वें और 12वें भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

    करियर

    कैसा रहा है सैमसन का IPL करियर?

    सैमसन ने साल 2013 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 156 मैच की 152 पारियों में करीब 29 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,000* रन बना चुके हैं।

    इसमें 3 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रन का रहा है।

    उन्होंने 46 मैचों में कप्तानी करते हुए 23 में जीत दर्ज की, जबकि 23 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

    रिकॉर्ड्स

    इन उपलब्धियों पर होगी सैमसन की नजरें

    सैमसन ने RR की ओर से 127 मैचों 3,321 रन बनाए हैं। वह इस सीजन 179 रन बनाकर RR की ओर से 3,500 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।

    इसी तरह वह इस संस्करण में 200 रन बनाकर टी-20 क्रिकेट में अपने 6,500 रन भी पूरे कर सकते हैं।

    सैमसन ने लीग में अब तक 188 छक्के लगाए हैं और वह इस सीजन 12 और छक्के जड़कर इनकी संख्या 200 तक पहुंचा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    संजू सैमसन
    राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: क्या है 'एपस्टीन फाइल्स', जिसे लेकर एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए आरोप? डोनाल्ड ट्रंप
    टाॅम क्रूज ने 'मिशन इम्पॉसिबल' के लिए किया ये कारनामा, गिनीज रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम टॉम क्रूज़
    अक्षय कुमार की इन 5 कॉमेडी फिल्मों की IMDb रेटिंग सबसे ज्यादा, पहले नंबर पर कौन? अक्षय कुमार
    भूल गए हैं अपने IRCTC अकाउंट का पासवर्ड? जानिए कैसे रीसेट करें  IRCTC

    इंडियन प्रीमियर लीग

    DC बनाम KKR: वैभव अरोड़ा ने IPL में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: GT बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: SRH बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL में SRH और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  सनराइजर्स हैदराबाद

    संजू सैमसन

    IPL 2023: PBKS ने RR को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम RR: संजू सैमसन ने जमाया IPL करियर का 19वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: IPL 2023: LSG के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के इतिहास के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: क्या है राजस्थान रॉयल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  टी-20 क्रिकेट
    IPL: CSK रही है खेल भावना दिखाने में अव्वल, सर्वाधिक बार जीता 'फेयर प्ले' पुरस्कार इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024

    IPL में हरभजन सिंह के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर  हरभजन सिंह
    IPL 2024: LSG ने PBKS को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: मयंक यादव ने डेब्यू मैच में PBKS के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम PBKS: शिखर धवन ने लगाया अपने IPL करियर का 51वां अर्धशतक, बनाया ये रिकॉर्ड शिखर धवन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025