Page Loader
साई सुदर्शन का खुलासा, कहा- करियर में महेंद्र सिंह धोनी और विराट ने दी अहम सलाह
इमर्जिंग एशिया कप क्रिकेट 2023 का फाइनल खेल रहे साई सुदर्शन (तस्वीर: ट्विटर/@DineshKarthik)

साई सुदर्शन का खुलासा, कहा- करियर में महेंद्र सिंह धोनी और विराट ने दी अहम सलाह

Jul 23, 2023
03:05 pm

क्या है खबर?

इमर्जिंग एशिया कप 2023 के फाइनल में भारत-A का समाना पाकिस्तान-A से हो रहा है। मुकाबले से पहले साई सुदर्शन ने करियर में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की सलाह की भूमिका के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "माही भाई को हर कोई जानता है। वह बहुत शांत हैं और जब भी मैं उनसे बात करता हूं, वह हमेशा अपने बारे में और जानने और टीम के लिए आप क्या कर सकते हैं, इस पर जोर देते हैं।"

प्रदर्शन

IPL 2023 के फाइनल में साई ने बनाए थे 96 रन

विराट कोहली के बारे में सुदर्शन ने कहा, "उनका दिमाग बहुत मजबूत है इसलिए मैं उनसे वह गुण लेना चाहता हूं। मेरी उनसे बातचीत भी हुई है।" इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की 8 पारियों में साई ने 141.41 की स्ट्राइक रेट से 362 रन बनाए थे। IPL 2023 के फाइनल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 47 गेंदों पर 96 रन बनाए थे। हालांकि गुजरात टाइटंस (GT) फिर भी यह मैच 5 विकेट से हार गई थी।