Page Loader
IPL 2023 फाइनल: साई सुदर्शन ने खेली IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े 
साई सुदर्शन ने इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

IPL 2023 फाइनल: साई सुदर्शन ने खेली IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े 

May 29, 2023
09:34 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाइनल मुकाबले में सोमवार को गुजरात टाइटंस (GT) के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 96 रनों की शानदार पारी खेली। यह उनके IPL करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी रही। सुदर्शन ने मैच की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। आइए सुदर्शन की पारी और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

रिपोर्ट

ऐसी रही सुदर्शन की पारी और साझेदारी 

सुदर्शन ने साथी खिलाड़ी रिद्धिमान साहा के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 64 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। उन्होंने अपनी पारी में 204.26 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद में 96 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के भी जमाए।

रिपोर्ट

इस सीजन में अच्छा रहा है सुदर्शन का प्रदर्शन 

बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन ने इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। IPL 2023 में उन्होंने 8 मैचों में बल्लेबाजी की और 2 बार नाबाद रहते हुए 362 रन बनाए। इस सीजन में उन्होंने 51.70 की बढ़िया औसत और 141.4 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 3 अर्धशतक भी जमाए हैं। इस सीजन उनके बल्ले से 35 चौके और 12 छक्के भी निकले। इससे पूर्व उन्होंने पिछले सीजन में 5 मैच खेले थे।

रिपोर्ट

ऐसा रहा है सुदर्शन का IPL करियर 

सुदर्शन ने 8 अप्रैल, 2022 को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया था। उसे बाद से लेकर अब तक वह कुल 13 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान वह 13 पारियों में 46.09 की शानदार औसत और 137.03 की स्ट्राइक रेट के साथ 507 रन बना चुके हैं। इसमें 3 अर्धशतक भी शामिल है। उनका सर्वोच्च स्कोर भी इसी मैच में आया है। वह IPL में अब तक 47 चौके और 15 छक्के लगा चुके हैं।

रिपोर्ट

सुदर्शन ने खेली IPL फाइनल में तीसरी सबसे बड़ी पारी 

सुदर्शन ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। GT के बल्लेबाज सुदर्शन लीग के फाइनल मुकाबले में तीसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। IPL फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड शेन वॉटसन के नाम दर्ज है। उन्होंने 117* रनों की पारी खेली थी। इस मामले में दूसरे नंबर पर उन्हीं के साथ खिलाड़ी साहा (115*) का नाम है।