NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: संजू सैमसन ने जड़ा 22वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2024: संजू सैमसन ने जड़ा 22वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    संजू सैमसन ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: संजू सैमसन ने जड़ा 22वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 07, 2024
    12:14 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन ने कमाल की पारी (69) खेली।

    यह उनके IPL करियर का 22वां अर्धशतक रहा। उन्होंने पहले संभल कर बल्लेबाजी की और इसके बाद बड़े-बड़े शॉट्स लगाए।

    इस IPL सीजन इस खिलाड़ी का यह दूसरा अर्धशतक है। वह कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं।

    ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    पारी

    कैसी रही सैमसन की पारी और साझेदारी?

    सैमसन ने 42 गेंद का सामना किया और 69 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 164.29 की रही।

    RR को पहला झटका 0 रन पर ही लग गया था। यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। यहां से सैमसन ने बटलर (100) के साथ मिलकर पारी संभाली।

    दोनों के बीच 86 गेंद में 148 रन की धमाकेदार साझेदारी हुई। RCB का कोई भी गेंदबाज इनके सामने अच्छा नहीं कर पाया।

    करियर

    कैसा रहा है सैमसन का करियर?

    सैमसन ने साल 2013 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 156 मैच की 153 पारियों में 29.90 की औसत और 137.74 की स्ट्राइक रेट से 4,066 रन बना चुके हैं।

    इसमें 3 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रन रहा है।

    वह IPL में 16 बार नाबाद भी रहे हैं। इस सीजन उन्होंने 4 मैच में 178 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 150.85 की रही है।

    रन

    सैमसन ने हासिल की ये उपलब्धि 

    अपनी पारी का तीसरा रन बनाते ही उनके IPL करियर में 4,000 रन पूरे हो गए। वह ऐसा करने वाले 16वें खिलाड़ी बने हैं।

    सैमसन RR के लिए 3,000 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। बटलर और सैमसन के बीच हुई 148 रन की साझेदारी IPL के इतिहास में RR की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है।

    दोनों के बीच IPL में तीसरी बार 100 रन से ज्यादा की साझेदारी हुई है।

    मैच

    RR ने 6 विकेट से दर्ज की जीत

    मैच में RR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

    विराट कोहली (113*) को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज RCB के लिए अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

    RR के लिए युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट झटके।

    RR को पहला झटका यशस्वी (0) के रूप में जल्दी लग गया, लेकिन इसके बाद सैमसन और बटलर ने RCB को कोई मौका ही नहीं दिया और 4 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    संजू सैमसन
    टी-20 क्रिकेट
    राजस्थान रॉयल्स

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: SRH बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL में SRH और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: अभिषेक शर्मा का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: अजिंक्य रहाणे का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े अजिंक्य रहाणे

    संजू सैमसन

    GT बनाम RR: संजू सैमसन ने जमाया IPL करियर का 19वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: IPL 2023: LSG के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स

    टी-20 क्रिकेट

    MI के लिए 200वां IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े रोहित शर्मा
    SRH बनाम MI: ट्रेविस हेड ने जड़ा SRH के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, जानिए आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: SRH ने MI को 31 रन से हराया, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RCB बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024: क्या है राजस्थान रॉयल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  टी-20 क्रिकेट
    IPL: CSK रही है खेल भावना दिखाने में अव्वल, सर्वाधिक बार जीता 'फेयर प्ले' पुरस्कार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: युजवेंद्र चहल हैं हारे हुए मैचों में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, एडम जैम्पा ने पूरे संस्करण से वापस लिया नाम इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025