NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL में 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स
    IPL में 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा (तस्वीर: एक्स/@ImRo45)

    IPL में 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 18, 2024
    10:12 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। ये मुकाबला MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के IPL करियर का 250वां मैच रहा, जिसमें वह 36 रन बनाकर आउट हो गए।

    वह महेंद्र सिंह धोनी के बाद लीग इतिहास में 250 मैच खेलने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

    आइए उनके IPL करियर और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    करियर 

    बेमिसाल रहा है रोहित का IPL करियर 

    रोहित ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 250 मैचों में 30.12 की औसत और 131.28 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,508 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन का रहा है।

    उन्होंने 158 मैचों में MI की कप्तानी की, जिसमें 87 में जीत और 67 में हार मिली है। 4 मैच टाई रहे हैं।

    MI 

    MI की ओर से 2 शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं रोहित 

    रोहित ने IPL 2024 में CSK के खिलाफ शतक लगाया और इसके साथ ही वह MI के लिए 1 से अधिक शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

    IPL में उनका पिछला शतक 2012 में KKR के खिलाफ आया था। विशेष रूप से MI ने उस मैच में 27 रन से जीत दर्ज की थी।

    बता दें कि सनथ जयसूर्या, सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, लेंडल सिमंस और कैमरून ग्रीन MI की ओर से 1-1 शतक लगा चुके हैं।

    खिताब 

    IPL में संयुक्त रूप से सर्वाधिक खिताब  

    रोहित के नाम अंबाती रायडू के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक IPL खिताब हासिल करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के साथ IPL 2009 का खिताब जीता था।

    इसके बाद उन्होंने MI की ओर से कप्तानी करते हुए 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब पर कब्जा जमाया था।

    दूसरी तरफ रायडू MI की ओर से 3 बार (2013, 2015 और 2017) और CSK से भी 3 बार (2018, 2021 और 2023) विजेता बने थे।

    रिकॉर्ड 

    IPL में ये कारनामा करने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं रोहित 

    रोहित ने IPL 2009 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए अपनी मौजूदा टीम MI के खिलाफ हैट्रिक ली थी। उन्होंने उस मुकाबले में अभिषेक नायर, हरभजन सिंह और जेपी डुमिनी को लगातार गेंदों पर आउट किया था।

    वह IPL में हैट्रिक लगाने वाले सिर्फ 5वें गेंदबाज बने थे।

    वह IPL में हैट्रिक लगाने और शतक लगाने वाले 3 खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके अलावा शेन वॉटसन और सुनील नरेन ऐसा कर चुके हैं।

    आंकड़े

    डेक्कन चार्जर्स की ओर से 1,000 से अधिक रन बना चुके हैं रोहित 

    रोहित ने IPL 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने उस टीम के लिए 47 मैचों में 30.47 की औसत और 130.37 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,219 रन बनाए थे।

    वह इस टीम की ओर से 1,000 से अधिक रन बनाने वाले 2 बल्लेबाजों में से एक हैं।

    उनके अलावा सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए 1,000 से अधिक रन (1,289) बनाए थे।

    MI 

    MI की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित 

    रोहित IPL में MI की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह इस फ्रेंचाइजी की ओर से 5,000 से अधिक रन बना चुके हैं।

    उन्होंने अपने दोनों शतक MI की ओर खेलते हुए लगाए थे।

    उनके अलावा MI का कोई अन्य बल्लेबाज 4,000 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंचे हैं।

    रोहित के बाद MI की ओर से दूसरे सर्वाधिक रन किरोन पोलार्ड (3,412) ने बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े टी-20 क्रिकेट
    भारत बनाम अफगानिस्तान: रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: भारत ने अफगानिस्तान को दिया 213 रन का लक्ष्य, रोहित शर्मा ने शतक जड़ा  भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में बनाए 36 रन, ये बना रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में लक्ष्य का असफल पीछा करते हुए खेली गई सर्वोच्च पारियों पर एक नजर रोहित शर्मा
    RCB बनाम SRH: ट्रेविस हेड ने लगाया अपने IPL करियर का पहला शतक ट्रेविस हेड
    IPL: पावरप्ले में SRH की ओर से बने हैं सर्वाधिक व्यक्तिगत 50+ स्कोर, DC है फिसड्‌डी सनराइजर्स हैदराबाद
    सनराइजर्स हैदराबाद ने फिर बनाया IPL इतिहास का सर्वोच्च टीम स्कोर, ट्रेविस हेड ने लगाया शतक सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2024

    IPL में KKR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में MI और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: विराट कोहली के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  विराट कोहली
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया वापस लौटे- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL में इन गेंदबाजों ने किया है विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 300 छक्के, जानिए उनके आंकड़े  केएल राहुल
    IPL: चेन्नई सुपरकिंग्स के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: KKR ने LSG को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025