NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL नीलामी में रोहित शर्मा को मिल सकते हैं 50 करोड़ रुपये, जानिए क्या है मामला 
    अगली खबर
    IPL नीलामी में रोहित शर्मा को मिल सकते हैं 50 करोड़ रुपये, जानिए क्या है मामला 
    रोहित के लिए बड़ी रकम लगने वाली है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL नीलामी में रोहित शर्मा को मिल सकते हैं 50 करोड़ रुपये, जानिए क्या है मामला 

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 24, 2024
    01:21 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है। IPL 2024 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस (MI) ने कप्तानी के पद से हटा दिया था।

    ऐसे में माना जा रहा है कि वह अब इस फ्रेंचाइजी से अलग हो सकते हैं।

    रोहित अगर नीलामी में आते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 50-50 करोड़ रुपये लगा सकते हैं।

    दोनों टीमों ने अलग से 50-50 करोड़ रुपये रख लिए हैं।

    मामला

    रोहित शर्मा 2013 से MI के लिए खेले 

    रोहित ने साल 2013 में MI की कप्तानी संभाली थी। IPL 2024 में वह हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेले।

    कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि DC और LSG सिर्फ MI की उस खबर का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें यह कहा जाए कि उन्होंने रोहित को रिलीज कर दिया है।

    रोहित ने MI को 5 बार चैंपियन बनाया। इसके बावजू उनकी कप्तानी चली गई। पिछले सीजन MI की टीम में कई विवाद भी देखने को मिले थे।

    प्रदर्शन 

    IPL 2024 में कैसा रहा था रोहित का प्रदर्शन?

    रोहित ने IPL 2024 में 14 मैचों में 32.07 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 1 ही अर्धशतक लगाया था।

    रोहित ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी।

    रोहित ने CSK के खिलाफ 53 गेंदों पर 105 रन बनाए थे। उस मैच में जीत के लिए मिले 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए MI 186/6 का स्कोर ही बना सकी थी।

    करियर

    बेमिसाल रहा है रोहित का IPL करियर 

    रोहित ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 257 मैचों में 29.72 की औसत और 131.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,628 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन रहा है।

    उन्होंने 158 मैचों में MI की कप्तानी की, जिसमें 87 में जीत और 67 में हार मिली है। 4 मैच टाई रहे हैं।

    रिकॉर्ड

    IPL में यह कारनामा करने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं रोहित 

    रोहित ने MI के अलावा IPL में डेक्कन चार्जर्स की ओर से भी खेले हैं। उन्होंने उनके लिए खेलते हुए MI के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

    उस मुकाबले में अभिषेक नायर, हरभजन सिंह और जेपी डुमिनी को लगातार गेंदों पर आउट किया था।

    वह IPL में हैट्रिक लगाने वाले सिर्फ 5वें गेंदबाज बने थे। वह IPL में हैट्रिक लगाने और शतक लगाने वाले 3 खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके अलावा शेन वॉटसन और सुनील नरेन ऐसा कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा

    टी-20 विश्व कप 2024 में भारत की ओर से बने रोचक रिकॉर्ड्स पर नजर टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये हैं सर्वाधिक मैच जीतने वाले कप्तान टी-20 क्रिकेट
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जून महीने के लिए नामांकित हुए रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह  जसप्रीत बुमराह
    टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम ने खुली बस में की 'विजय परेड', देखें वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: ट्रेंट बोल्ट ने पॉवरप्ले ओवर्स में पूरे किए अपने 100 टी-20 विकेट, जानिए आंकड़े ट्रेंट बोल्ट
    IPL 2024: SRH ने RR को हराते हुए फाइनल में किया प्रवेश, बनाए ये रिकॉर्ड्स IPL 2024
    IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024 फाइनल: आंद्रे रसेल ने SRH के खिलाफ किया है ऑलराउंड प्रदर्शन, जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स

    क्रिकेट समाचार

    टेस्ट क्रिकेट में बतौर खिलाड़ी इन्होंने जीते हैं सबसे ज्यादा मुकाबले  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: पहले टेस्ट मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    समोआ के बल्लेबाज ने एक ओवर में 39 रन बटोरे, युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा युवराज सिंह
    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: पहले टेस्ट मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025