NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RCB बनाम DC: विराट कोहली ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक
    अगली खबर
    RCB बनाम DC: विराट कोहली ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक
    विराट कोहली में इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    RCB बनाम DC: विराट कोहली ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 15, 2023
    04:42 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शानदार अर्धशतक (50) लगाया है। यह उनके IPL करियर का 47वां और मौजूदा सीजन का कुल तीसरा अर्धशतक है।

    इस बीच उन्होंने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने 2,500 रन भी पूरे कर लिए हैं।

    आइए उनकी पारी और IPL के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही कोहली की पारी 

    पारी की शुरुआत करने आए कोहली अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने पारी का पहला ओवर फेंकने आए एनरिक नोर्खिया के खिलाफ कुछ आकर्षक शॉट लगाकर अपनी अच्छी फॉर्म के संकेत दे दिए थे।

    उन्होंने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अर्धशतक लगाते ही आउट हो गए। उन्हें स्पिन गेंदबाज ललित यादव ने यश ढुल के हाथों कैच आउट कराया।

    कोहली ने 34 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

    मौजूदा सीजन 

    जबरदस्त लय में चल रहे हैं कोहली 

    कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।

    उन्होंने IPL 2023 में अब तक 4 मैचों में 71.33 की उम्दा औसत और 147.58 की स्ट्राइक रेट से 214 रन बना लिए हैं। वह RCB से 200 से अधिक रन बनाने वाले फिलहाल पहले बल्लेबाज हैं। इस सीजन में उन्होंने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए थे।

    इसके बाद अगले दो मैचों में उनके स्कोर क्रमशः 21 और 61 रहे थे।

    कोहली 

    कोहली ने चिन्नास्वामी में पूरे किए अपने 2,500 रन 

    कोहली को चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजी करना पसंद है। उन्होंने अपने इस घरेलू मैदान में 75 पारियों में लगभग 40 की औसत से 2,539 रन बना लिए हैं।

    इसके साथ ही वह IPL में किसी एक मैदान में 2500 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

    इस स्टेडियम में कोहली के बाद दूसरे सर्वाधिक रन पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स (1,960 रन) ने बनाए हैं।

    IPL करियर 

    बेमिसाल रहा है कोहली का IPL करियर 

    कोहली का IPL करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 227 मैचों में 36.76 की बेहद शानदार औसत और 129.65 की दमदार स्ट्राइक रेट से 6,838 रन बना लिए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 113 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 शतक और 47 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

    उन्होंने अपने करियर में अब तक 597 चौके और 228 छक्के लगा लिए हैं। इस बीच वह 33 बार नाबाद भी रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    विराट कोहली
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    MI बनाम DC: जेसन बेहरेनडॉर्फ ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: अंतिम गेंद पर MI ने दर्ज की पहली जीत, DC की लगातार चौथी हार  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: CSK बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर छाया 'शून्य' का साया  सूर्यकुमार यादव

    IPL 2023

    DC बनाम MI: रोहित ने 2 साल बाद IPL में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा
    IPL 2023: दीपक चाहर की कमी को कौन-सा गेंदबाज कर सकता है पूरा? ये हैं दावेदार दीपक चाहर
    IPL 2023: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम RR: महेंद्र सिंह धोनी रचेंगे इतिहास, चेन्नई के लिए 200वें मैच में करेंगे कप्तानी  चेन्नई सुपरकिंग्स

    विराट कोहली

    कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर, बने ये रिकार्ड्स  टेस्ट क्रिकेट
    अहमदाबाद टेस्ट: 186 रनों की पारी के दौरान बीमार थे कोहली, अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा अनुष्का शर्मा
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने विराट कोहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    कोहली 10वीं बार टेस्ट में बने 'प्लेयर ऑफ द मैच', बनाया बड़ा विश्व रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023: RR बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराकर 2-1 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: RR के खिलाफ DC ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम DC: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025