NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: RCB ने CSK को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2024: RCB ने CSK को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    RCB ने IPL 2024 में कमाल का खेल दिखाया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: RCB ने CSK को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 19, 2024
    12:07 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 68वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 27 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे।

    CSK को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 201 रन बनाने थे, लेकिन टीम 191 रन ही बना पाई।यह 9वां मौका है जब RCB प्लेऑफ में पहुंची है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    CSK ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली (47) और फाफ डु प्लेसिस (54) ने टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई।

    इसके बाद रजत पाटीदार (41) और कैमरून ग्रीन (38) ने भी तेजी से रन बनाए।

    जवाब में CSK को शुरुआती झटके लगे। रचिन रविंद्र (61) को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

    RCB IPL 2024 में लगातार छठा मुकाबला जीतने में कामयाब रही और CSK का सफर खत्म हुआ।

    बल्लेबाज

    कोहली ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि 

    कोहली शिखर धवन (768) के बाद सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने IPL के इतिहास में 700 चौके लगाए हैं।

    इन दोनों के अलावा सिर्फ डेविड वार्नर (663) IPL के इतिहास में 600 से ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    कोहली IPL में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के (271) लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

    IPL 2024 में उन्होंने 59 चौके जड़े हैं। CSK के खिलाफ कोहली 76 चौके और 42 छक्के लगा चुके हैं।

    स्टेडियम

    एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूरे किए 3,000 रन 

    कोहली ने अपनी 47 रन की पारी के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में 3,000 रन पूरे कर लिए।

    वह IPL के इतिहास में एक मैदान पर 3,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

    दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 2,295 रन बनाए हैं।

    एबी डिविलियर्स ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 1,960 रन बनाए हैं। वार्नर ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 1,623 रन बनाए हैं।

    बराबरी

    कोहली ने क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड की कर ली बराबरी 

    कोहली ने IPL 2024 में 700 रन भी पूरे किए। कोहली क्रिस गेल के बाद 2 बार यह कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

    उन्होंने साल 2016 के सीजन में 973 रन बनाए थे। गेल ने IPL 2012 में 733 रन और IPL 2013 में 708 रन बनाए थे।

    IPL 2024 में कोहली के बल्ले से 14 मैच में 708 रन निकले हैं। उनकी औसत 64.36 और स्ट्राइक रेट 155.60 की रही है।

    बल्लेबाज

    कोहली ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने 

    कोहली ने मैच के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह भारतीय सरजमीं पर टी-20 क्रिकेट में 9,000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं।

    दूसरे स्थान पर रोहित हैं, जिन्होंने भारत में 8,008 रन बनाए हैं। धवन के बल्ले से भारत में 7,626 रन निकले हैं।

    सुरेश रैना ने भारीतय सरजमीं पर 6,553 रन बनाए हैं। शीर्ष खिलाड़ियों में एक भी विदेशी बल्लेबाज नहीं है।

    अर्धशतक

    फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा IPL 2024 का चौथा अर्धशतक 

    टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी RCB को डु प्लेसिस और कोहली (47) की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 9.3 ओवर में 78 रन जोड़े।

    डु प्लेसिस 39 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए।

    यह उनके IPL करियर का 37वां और इस संस्करण का चौथा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 35 गेंदों में पूरा किया।

    उन्होंने इस सीजन 14 मैचों में 163.81 की स्ट्राइक रेट से 421 बनाए हैं।

    जानकारी

    रविंद्र ने लगाया IPL करियर का पहला अर्धशतक 

    CSK के लिए रविंद्र ने 37 गेंद का सामना किया और 61 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छ्क्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 164.86 की रही। यह उनके IPL करियर का पहला अर्धशथक था। रविंद्र ने इसी सीजन अपना डेब्यू किया था।

    अंक-तालिका 

    चौथे स्थान पर पुहंची RCB 

    RCB इस जीत के साथ अंक-तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

    टीम ने अब तक खेले 14 मैचों में से 7 में जीत हासिल की है और 7 में हार मिली है। टीम के 14 अंक (+0.459) हैं।

    CSK 5वें स्थान पर है। उसने 14 में से 7 मैच जीते और इतने ही हारे हैं। उसके भी 14 अंक (+0.392) थे।

    पहले स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RR) हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    टी-20 क्रिकेट
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 200 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का शेयर बाजार समाचार
    BCCI ने विराट कोहली को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाने के दिए थे संकेत- रिपोर्ट विराट कोहली
    'धड़कन': बड़े पर्दे पर लौट रही सुनील शेट्टी की हिट फिल्म, तारीख का हो गया ऐलान  सुनील शेट्टी
    रणबीर कपूर की 'रामायण' से जुड़ीं काजल अग्रवाल, निभाएंगी ये अहम किरदार  काजल अग्रवाल

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024: विल जैक्स ने RCB के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम RCB: विराट कोहली ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: विराट कोहली ने 7वीं बार एक सीजन में बनाए 500 से अधिक रन, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    IPL 2024: RCB बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL में CSK और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: CSK बनाम PBKS का एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम PBKS: रुतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में बनाया अपना 5वां 50+स्कोर, हासिल की उपलब्धि  रुतुराज गायकवाड़
    IPL 2024: PBKS ने CSK को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स पंजाब किंग्स

    टी-20 क्रिकेट

    DC बनाम LSG: अभिषेक पोरेल ने जड़ा IPL 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    DC बनाम LSG: निकोलस पूरन ने लगाया IPL 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    DC बनाम LSG: अरशद खान ने लगाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    टी-20 विश्व कप के इतिहास में ये हैं सबसे बड़ी साझेदारियां टी-20 विश्व कप

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: GT बनाम CSK की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: KKR बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL में MI और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    GT बनाम CSK: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  साई सुदर्शन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025